App

करोड़ों खर्च करने से चमत्कार नहीं होते! हॉलीवुड से तुलना पर बोले विद्युत जामवाल, कहा-'हमें सोच में बदलाव लाने की जरूरत है'

हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर बताया है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि केवल भारी बजट से सिनेमा में चमत्कार नहीं होते, बल्कि हॉलीवुड की असली ताकत उनका डिसिप्लिन, टाइमिंग और क्रिएटिविटी है.

करोड़ों खर्च करने से चमत्कार नहीं होते! हॉलीवुड से तुलना पर बोले विद्युत जामवाल, कहा-'हमें सोच में बदलाव लाने की जरूरत है'
Image Credit: विद्युत जामवाल

सिनेमा की दुनिया में इन दिनों एक्शन स्टार विद्युत जामवाल एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. जो इस समय अपनी आने वाली इंटरनेशनल फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के प्रमोशन में बीजी हैं. इस दौरान उन्होंने HT को दिए एक इंटरव्यू में हॉलीवुड और बॉलीवुड के अतंर के बारे में जिक्र करते हुए बयान दिया है, जो उनकी फिल्म रिलीज से ठीक पहले वायरल हो रहा है.  पिछले 15 सालों से हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपनी कला का लोहा मनवाने वाले विद्युत अब हॉलीवुड के सफर पर निकल पड़े हैं, जहां वो मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में धल्सिम की अहम भूमिका निभा रहे हैं. विद्युत ने इस इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि केवल भारी-भरकम बजट या पानी की तरह पैसा बहा देने से कोई फिल्म हॉलीवुड जैसी ग्लोबल क्लास या शानदार नहीं बन सकती है.

उन्होंने एक प्रोफेशनल मिसाल देते हुए समझाया कि अगर किसी इंसान के पास अचानक बेशुमार पैसा आ जाए, तो इसका ये कतई मतलब नहीं है कि वो तुरंत शिष्टाचार या तमीज भी सीख जाएगा. उनका ये तंज किसी पर तंज नहीं, बल्कि एक गहरी बात है कि सिनेमा में असली जादू पैसों से नहीं, बल्कि एक सही और कमाल का विजन, डिसिप्लिन और बेहतरीन प्लानिंग से पैदा होता है.

बॉलीवुड में एक्शन का बढ़ता ग्राफ 

इस बातचीत में विद्युत ने इस बात को स्वीकार किया कि इंडियन सिनेमा में एक्शन का लेवल आज किसी भी ग्लोबल स्टैंडर्ड से कम नहीं है. हमारे यहां अब बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर्स और बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करने का शानदार माहौल मिल रहा है. इसके बावजूद, वो हॉलीवुड के काम करने के तरीके, खासकर वहां के कड़े कानूनी नियमों और कंपनियों की एक्टिवनेस को एक बड़ा और साफ अंतर मानते हैं, जो कलाकारों की सुरक्षा और फिल्म निर्माण के तरीकों को पूरी तरह अनुशासित रखता है.

film street Fighter

कब रिलीज होगी फिल्म?

कैपकॉम के पॉपुलर वीडियो गेम पर बेस्ड और किताओ सकुराई द्वारा निर्देशित ये एक्शन से भरपूर फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, रोमन रेन्स, जेसन मोमोआ और 50 सेंट जैसे कई ग्लोबल स्टार्स के साथ विद्युत जामवाल भी अपनी धाक जमाने आ रहे हैं. उनका ये बेबाक बयान हमें ये सोचने पर मजबूर करता है कि सफलता का लेवल सिर्फ बजट नहीं, बल्कि एक सही ढंग से किया गया काम है.

खतरनाक एक्शन स्टंट्स के बादशाह हैं एक्टर 

मार्शल आर्ट्स में माहिर और अपने दमदार एक्शन स्टंट्स से सिनेमा लवर्स के दिलों पर राज करने वाले विद्युत जामवाल का फिल्मी सफर काफी इंस्पायरिंग है. मॉडलिंग और ऐड्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विद्युत ने साल 2011 में फिल्म 'फोर्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. इसके बाद साल 2013 में वो फिल्म 'कमांडो' में नजर आए, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

फिल्म 'कमांडो' में बिना बॉडी डबल के खतरनाक एक्शन स्टंट्स कर उन्होंने इंडिया के पहले असली एक्शन हीरो के रूप में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने 'खुदा हाफिज', 'आईबी 71' और तमिल-तेलुगु फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाया. लगभग 15 सालों के लंबे और सफल करियर के बाद, अब विद्युत हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में 'धल्सिम' के किरदार के साथ अपने इंटरनेशनल जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More