भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'स्ट्रीट फाइटर' से पहले विद्युत जामवाल ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, कहा-हॉलीवुड में भारतीय टैलेंट के लिए बनाया रास्ता

'स्ट्रीट फाइटर' से पहले विद्युत जामवाल ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, कहा-हॉलीवुड में भारतीय टैलेंट के लिए बनाया रास्ता

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को अपनी इस फिल्म के लिए क्रेडिट दिया है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 09, 2026, 05:03 PM IST|Updated: Oct 09, 2026, 05:22 PM IST
joinshare
'स्ट्रीट फाइटर' से पहले विद्युत जामवाल ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, कहा-हॉलीवुड में भारतीय टैलेंट के लिए बनाया रास्ता
Image Credit: विद्युत जामवाल ने प्रियंका चोपड़ा को क्यों दिया श्रेय?

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल 'स्ट्रीट फाइटर' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.  इसी बीच उन्होंने हॉलीवुड में भारतीय स्टार्स की मौजूदगी और वहां उनके लिए खुल रहे मौकों पर अपनी राय रखी है. एक्टर का मानना है कि भारतीय स्टार्स को अब दुनिया के सामने अपनी काबिलियत साबित करने के लिए पहले जैसी कोशिश करने की जरूरत नहीं है.

उनका मानना ​​है कि भारतीय कलाकार पहले से ही वेस्ट में अपनी पहचान बना रहे हैं. इसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा जोनस का उदाहरण दिया. साथ ही कहा कि एक्ट्रेस ने विदेशों में भारतीय टैलेंट के लिए रास्ता बनाया है. उन्होंने साल 2015 में ABC की थ्रिलर सीरीज 'क्वांटिको' में FBI रिक्रूट एलेक्स पैरिश के तौर पर अपना हॉलीवुड सफर शुरू किया था.

हाल ही में एक इंटरव्यू में जामवाल ने इस बारे में बात की कि कैसे 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' और 'वाराणसी' जैसी भारतीय फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलचस्पी बढ़ा रही हैं और उन्हें क्यों लगता है कि ग्लोबल सिनेमा में भारतीय कलाकारों को लेकर बातचीत पहले ही आगे बढ़ चुकी है.

प्रियंका चोपड़ा को विद्युत जामवाल ने दिया क्रेडिट

'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए विद्युत ने कहा, 'हमारे पास प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां हैं, जिन्होंने हमारे लिए यह पहले ही कर दिखाया है. ऐसे लोग हैं जिन्होंने वहां अपनी पहचान बनाई है. हम भी उसी रास्ते पर हैं. यह तय करना वेस्ट का काम है कि क्या कोई भारतीय एक्टर उनकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकता है या क्या कोई भारतीय एक्टर वहां जाना चाहता है. यह काफी खुली बात है. हम वहां मौजूद हैं और अब और कुछ करने की जरूरत नहीं है. वे हमारे बारे में जानते हैं और हम उनके बारे में जानते हैं.'

उन्होंने आगे बताया कि कैसे भारतीय सिनेमा और उसके टैलेंट के बारे में दुनिया की सोच बदल रही है. उनका कहना है कि अब भारतीय एक्टर्स को यह साबित करने की ज़रूरत नहीं है कि वे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में अपनी जगह बना सकते हैं. जामवाल का मनना है कि अब वेस्टर्न मार्केट में जगह बनाने से ज्यादा ध्यान उन मौकों पर है, जो भारतीय और ग्लोबल सिनेमा के आपस में घुलने-मिलने से बन रहे हैं. वे यह भी बताते हैं कि 'स्ट्रीट फाइटर' हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म है. वे कहते हैं, 'यह पहली फिल्म है. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक मजबूत किरदार वाली फिल्म थी.'

अब आएगी विद्युत जामवाल की फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर'

बता दने कि फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है. वहीं, नोआ सेंटीनो ने केन मास्टर्स की भूमिका निभाई है. इसके अलावा फिल्म में एंड्रयू कोजी, रियू और जेसन मोमोआ, ब्लैंका की भूमिका नजर आएंगे. यह फिल्म 16 अक्टूबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Priyanka Chopra