SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉडी शेमिंग पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस: पाकिस्तानी लाइव शो में वीना मलिक ने उतारी हील्स-पोंछा मेकअप; इंडियन फैंस का मिला जबरदस्त सपोर्ट

बॉडी शेमिंग करने वालों पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का गुस्सा फूट पड़ा है. पाकिस्तान में लाइव टीवी शो के दौरान उन्होंने जो कदम उठाया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. उनके इस बेबाक अंदाज के बाद अब भारतीय फैंस भी खुलकर उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. आखिर शो में ऐसा क्या हुआ, चलिए बताते हैं पूरा मामला.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 22, 2026, 06:55 IST | Updated: Nov 22, 2026, 07:21 IST
Image Credit: बॉडी शेमिंग पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस वीना मलिक
Join

बॉडी शेमिंग करने वालों को सबक सिखाने के लिए अब सलमान खान के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक भी सामने आ चुकी हैं. हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने शर्ट उतारकर ट्रोल्स का मुंह बंद किया था और अब वीना ने भी कुछ ऐसा ही तेवर दिखाया है. पिछले काफी समय से वीना को उनके रंग-रूप और कद-काठी की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाया जा रहा था. आखिरकार इस रोज-रोज की ट्रोलिंग से तंग आकर उनका सब्र जवाब दे गया. पाकिस्तान में ही एक लाइव टीवी शो क दौरान वीना ने न सिर्फ अपनी तकलीफ शेयप की, बल्कि भद्दे कमेंट करने वालों की जमकर क्लास भी लगाई.

उन्होंने ट्रोल्स को सीधा चैलेंज देते हुए ऐसा करारा जवाब दिया है कि अब हर जगह उन्हीं की चर्चा हो रही है. लाइव शो के दौरान वीना मलिक बेहद इमोशनल और गुस्से में नजर आईं. उन्होंने अपने ट्रोल्स को करारा जवाब देने के लिए कैमरे के सामने ही अपने पैरों की हील्स उतार दीं और वेट वाइप्स से चेहरे का सारा मेकअप पोंछ डाला. अपना असली कद और बिना मेकअप का चेहरा दिखाते हुए उन्होंने ट्रोल्स पर तीखा तंज कसा. वीना ने कहा कि जो लोग उनके लुक्स का मजाक उड़ाते हैं, वे अब उन्हें बिना किसी फिल्टर के अच्छी तरह देख लें. उनके इस बेबाक और निडर अंदाज ने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया.

वीना ने ट्रोल्स को दे डाला खुला चैलेंज

चेहरे से सारा मेकअप हटाने के बाद वीना यहीं नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने सीधे उन लोगों को खुला चैलेंज दे डाला, जो आए दिन उनके बारे में उल्टी-सीधी बातें लिखते रहते हैं. वीना ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘देख लिया आपने? अब जाइए और इस बात पर एक और नई खबर छापिए कि बिना मेकअप के वीना मलिक कैसी नजर आती हैं. क्या वह काली हैं, मोटी हैं या फिर भद्दी दिखती हैं? यह फैसला अब आप खुद ही कर लीजि’. अपने लुक्स को लेकर कोई सफाई देने के बजाय एक्ट्रेस ने पूरी दुनिया के सामने अपना असली चेहरा रख दिया. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनके इस बेबाक अंदाज की जमकर तारीफें हो रही हैं.

तीसरे शनिवार कमाई में 74% का आया उछाल: 17वें दिन Ramayana ने पार किया 1600 Cr का आंकड़ा; भारत में भी 900 Cr के क्लब में मारी धांसू एंट्री

वीना मलिक के सपोर्ट में उतरे भारतीय फैंस

वीना मलिक के इस लाइव शो का वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि हर तरफ बस इसी की बातें हो रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद उन्हें दुनिया के कोने-कोने से लोगों का भरपूर प्यार और साथ मिल रहा है. हैरानी की बात ये है कि इंडियन फैंस भी उनके सपोर्ट में खुलकर आगे आ रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई इंडियन फैंस ने एक्ट्रेस को पर्सनल मैसेज भेजकर इस मुश्किल समय में उनकी हिम्मत की दाद दी. वीना भी अपने चाहने वालों के इस प्यार को देखकर काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इन खास मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है.

मॉडल निक्की चावला ने बढ़ाया हौसला

वीना मलिक को इस मुश्किल वक्त में सोशल मीडिया पर लोगों का खूब साथ मिल रहा है और उनके चाहने वाले लगातार उनके हक में आवाज उठा रहे हैं. वीना के सपोर्ट में आगे आने वालों में मुंबई की जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस निक्की चावला का नाम भी जुड़ गया है. निक्की ने वीना के लिए एक बेहद खास मैसेज भेजकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें हिम्मत से काम लेने की सलाह दी. उन्होंने अपने मैसेज में वीना की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आप एक लॉयन किड हैं’. निक्की के अलावा ऋचा तोमर नाम की एक इंडियन फैन ने भी वीना को अपना प्यार भेजा है और जमकर उनके बेबाक अंदाज की तारीफें की और हौसला बढ़ाया.  

‘बिग बॉस 4’ से भारत में मिली थी पहचान

ऋचा ने मैसेज में लिखा कि वे ‘बिग बॉस’ के दिनों से ही वीना की बहुत बड़ी फैन रही हैं और हमेशा उन्हें पसंद करती आई हैं. बता दें, पाकिस्तान की वीना मलिक साल 2010 में भारत के घर-घर में मशहूर हो गई थीं. उन्होंने सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. उस सीजन में को-कंटेस्टेंट अश्मित पटेल के साथ उनकी नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद वीना ने कुछ हिंदी फिल्मों और क्रिकेट रियलिटी ‘बिग टॉस’ में भी काम किया. आज एक दशक से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी भारत में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES