SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वरुण धवन और कृति सेनन ने रीक्रिएट किया 'ऑब्सेशन' का सीन, वायरल हुआ रेस्टोरेंट सीन का देसी वर्जन; वीडियो

वरुण धवन और कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें दोनों 'ऑब्सेशन' के टेंशन से भरे रेस्टोरेंट सीन को अपने अंदाज में रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं. इस सीन को देसी ट्विस्ट दिया गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 29, 2026, 03:11 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 03:33 PM IST
Image Credit: 'ऑब्सेशन' के सीन में वरुण-कृति की एंट्री
Join

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन ने हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के प्रीमियर से पहले मूवी के एक यादगार सीन को फिर से क्रिएट किया है. ये दोनों स्टार्स, जिन्होंने फिल्म के किरदारों 'बेयर' और 'निक्की' को अपनी हिंदी आवाज दी है, इस सीन को फिर से बनाने के लिए निर्देशक अमर कौशिक के साथ शामिल हुए. यह फिल्म जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

फिल्म के हिंदी वर्जन में 'बेयर' और 'निक्की' को अपनी आवाज देने वाले स्टार्स, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी एक नए प्रमोशनल वीडियो में एक साथ नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में फिल्म के एक अहम रेस्टोरेंट वाले सीन को रीक्रिएट गया है. इसमें खास ये है की इस बार हिंदी में है. 'ऑब्सेशन' का अनकट ओरिजिनल वर्जन 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर 'द पीकॉक हब' पर प्रीमियर होगा. यह फिल्म इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में मौजूद होगा.

वरुण धवन और कृति सेनन ने रीक्रिएट किया सीन

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कृति और वरुण एक रेस्टोरेंट के सेट-अप में एक-दूसरे के सामने बैठे नजर आए. इसमें उसी सीन को फिर से क्रिएट कर रहे हैं, जो इंग्लिश वर्जन में दिखाया गया था. कृति निक्की का किरदार निभाती हैं, जबकि वरुण 'बियर' का रोल करते हैं.

इस रीक्रिएशन में सीक्वेंस की बेसिक स्टेजिंग और टोन को बरकरार रखा गया है, जिसमें फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने से पहले स्टार इस सीन को हिंदी में परफॉर्म कर रहे हैं. इस रीक्रिएशन के लिए निर्देशक अमर कौशिक भी वरुण और कृति के साथ शामिल हुए. यह प्रमोशनल वीडियो तब जारी किया गया, जब जियोहॉटस्टार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि ये दोनों कलाकार लीड किरदारों को हिंदी में अपनी आवाज देंगे. बता दें कि कृति ने निक्की को, जबकि वरुण ने बेयर को अपनी आवाज दी है.

'Obsession' के हिंदी वर्जन में कृति सेनन-वरुण धवन की एंट्री, जानिए किस किरदार को देंगे अपनी आवाज!

 

 

इंग्लिश और हिंदी में स्ट्रीम होगी 'ऑब्सेशन'

करी बार्कर द्वारा निर्देशित 'ऑब्सेशन' के मूल थिएट्रिकल वर्जन में इंडे नवर्रेट और माइकल जॉनस्टन लीड रोल में हैं. यह फिल्म अब जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर 'द पीकॉक हब' (The Peacock Hub) पर डिजिटल रूप से रिलीज होने जा रही है, जिसका अनकट वर्जन 30 अक्टूबर को आएगा. प्लेटफॉर्म ने कन्फर्म किया है कि फिल्म शाम 7 बजे स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी और यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी.  

स्ट्रीमिंग प्रीमियर के काउंटडाउन के हिस्से के रूप में एक नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया गया है. इसमें दोनों कलाकार किसी आम प्रमोशनल सेटअप में नजर आने के बजाय फ़िल्म के एक जाने-पहचाने सीन का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए.

 

 

'ऑब्सेशन' को दुनिया भर में मिली अच्छी प्रतिक्रिया

OTT पर रिलीज होने से पहले फिल्म 'ऑब्सेशन' को कई मार्केट में सिनेमाघरों में दिखाया गया था. फिल्म के मेकर्स के अनुसार, इस फिल्म ने दुनिया भर में आधा बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की और भारत में भी इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. मूल फिल्म में 'निक्की' के किरदार में इंडे नवर्रेट और 'बेयर' के किरदार में माइकल जॉनस्टन नजर आते हैं.

ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, ट्रोलर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

अब जब यह फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए आ रही है, तो जियोहॉटस्टार (JioHotstar) इसके हिंदी वर्जन को वरुण और कृति की आवाज (वॉयस परफॉरमेंस) के साथ पेश कर रहा है, जबकि दर्शकों के लिए मूल इंग्लिश वर्जन भी उपलब्ध रहेगा. फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यह रीक्रिएशन वीडियो रिलीज किया गया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES