Checkmate: स्टैंडअप के उस्ताद समय रैना खुद हुए 'लव-ट्रैप' में बोल्ड! वरुण धवन के एक फोन कॉल से खुल गई पोल
'कॉफी विद करण' सीजन 9 में रैपिड-फायर सेशन के दौरान एक्टर वरुण धवन ने कॉमेडिन समय रैना को फोन कॉल 'हाय करण' बोलने के लिए कहा. लेकिन इस दौरान एक्टर ने कॉमेडियन को छेड़ना शुरू कर दिया और बातों ही बातों में समय ने बता दिया कि वो अभी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहे हैं.
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना की हाजिरजवाबी के किस्से हर किसी ने सुने हैं. लेकिन इस बार समय अपनी किसी स्टैंड-अप कॉमेडी या जोक की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के एक नए एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस के कान खड़े कर दिए हैं. एक्टर वरुण धवन के साथ हुई एक कैजुअल फोन कॉल ने समय की लव लाइफ की गॉसिप को एक बार फिर से हवा दे दी है और इंटरनेट पर हर कोई इसी बारे में बात कर रहा है.
दरअसल, शो में वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक मजेदार गेम खेल रहे थे. टॉस्क ये था कि किसी को फोन लगाकर उससे 'हाय करण ईट्स मी' कहलवाना था. वरुण ने तुरंत समय रैना का नंबर घुमा दिया. फोन उठते ही वरुण ने सीधे काम की बात करने के बजाए समय को छेड़ना शुरू कर दिया और कहा, 'पूरा न्यूज में आ रहा है, तेरे साथ वो हो गया.' इस पर समय ने बड़े ही बेफिक्र अंदाज में जवाब दिया, 'कुछ न कुछ तो आता ही रहता है, भाई'. समय की इस बेफिक्री ने बातचीत को और भी दिलचस्प बना दिया.
समय की गर्लफ्रेंड का खुलासा!
फोन कॉल पर हो रही इस बातचीत के दौरान जब माहौल थोड़ा हल्का हुआ, तो समय ने बातों-बातों में अचानक कह दिया, 'अभी मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहा हूं.' बस फिर क्या था! फोन पर चुपचाप सुन रहे करण जौहर तुरंत बीच में कूद पड़े और उन्हें याद दिलाया कि वो 'कॉफी विद करण' पर हैं. करण ने चुटकी लेते हुए कहा, 'बाहर आओ और मुझे अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सच बताओ!' करण की इस बात पर सेट पर ठहाके लग गए, लेकिन तब तक फैंस को तो गॉसिप का नया मसाला मिल चुका था.
क्या एक्ट्रेस मेधा शंकर ही हैं वो खास?
समय के इस गर्लफ्रेंड वाले बयान के बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या वो खास इंसान एक्ट्रेस मेधा शंकर हैं? फिल्म '12th फेल' से नेशनल क्रश बनीं मेधा और समय को हाल के दिनों में कई बार एक साथ देखा गया है. इतना ही नहीं, समय के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जब जादूगर कबीर शर्मा ने उनसे पैनल में से सबसे अच्छे दोस्त का नाम पूछा, तो समय ने बिना देर किए मेधा का नाम लिया था. इसके अलावा, फैंस ने दोनों की स्विट्जरलैंड ट्रिप की तस्वीरों को मिलाकर ये भी दावा किया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे.
शादी की अफवाहें और आगे क्या?
इन सब गॉस्पिस के बीच सितंबर 2026 में तो ये खबर भी उड़ने लगी थी कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं. हालांकि, मेधा शंकर ने इन अफवाहों पर एक मजेदार मीम शेयर करके साफ कर दिया था कि इन बातों में कोई दम नहीं है. खैर, शादी की खबरें भले ही महज अफवाह हों, लेकिन समय रैना के इस फ्रेश बयान ने फैंस की एक्साइटमेंट को बहुत बढ़ा दिया है. अब देखना ये होगा कि समय इस मिस्ट्री गर्ल के नाम से पर्दा कब उठाते हैं.