App

Upcoming OTT Releases: वीकेंड देखें ये लेटेस्ट ओटीटी रिलीज फिल्म और सीरीज, घर पर एन्जॉय करें सैटरडे और संडे

वीकेंड पर आप अच्छी फिल्म और सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं तो आप इस वीडियो ओटीटी पर इन फिल्म और सीरीज को देख सकते हैं. आइए जानते हैं ओटीटी पर इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज होगी.

Upcoming OTT Releases: वीकेंड देखें ये लेटेस्ट ओटीटी रिलीज फिल्म और सीरीज, घर पर एन्जॉय करें सैटरडे और संडे

कई बार वीकेंड पर बाहर जाने का मन नहीं करता है, ऐसे में अधिकतर लोग घर पर बैठकर मजेदार फिल्म और सीरीज देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस वीकेंड नई सीरीज और फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इस शनिवार और रविवार को ओटीटी पर फिल्म और सीरीज देख सकते हैं. वीकेंड पर आप घर बैठकर रोमांस से लेकर हॉरर फिल्म और सीरीज देख सकते हैं. आइए जानते हैं ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होगा?

लस्ट स्टोरीज 3

लस्ट स्टोरीज 3 में चार शॉर्ट स्टोरीज का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. चारों स्टोरी को अलग-अलग डायरेक्टर द्वारा बनाया गया है. लस्ट स्टोरीज 3 नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज होगी. सीजन 3 में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, आदिती राव हैदरी, अभिषेक बैनर्जी, सिद्धार्थ और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में नजर आएंगे.

बेस्ट ऑफ दा बेस्

18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर बेस्ट ऑफ दा बेस रिलीज होगी. यह फिल्म डांस कॉमेडी फिल्म है, इसकी कहानी बचपन के दोस्तों पर आधारित है.

पापा यार

कॉमेडियन जाकिर खान अपने नए स्टैंडअप शो पापा यार में नजर आएंगे. उनका ये नया शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. शो में कॉमेडियन पिता और बेटे के बीच के इमोशन और रिश्ते की कहानी को दिखाया जाएगा.

द ममी

द ममी हॉरर फिल्म है. यह फिल्म 17 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है जो अपनी लापता बेटी से मिलता है. बेटी आधी ममी बन चुकी होती है.

थुडक्कम

थुडक्कम फिल्म थिएटर के बाद अब ओटीटी में रिलीज होगी. फिल्म 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. फिल्म से मोहनलाल की बेटी विस्मया ने अपना डेब्यू किया. फिल्म में मोहनलाल का कैमियो भी है.

ईरूमुड़ी

रवि तेजा की हिट फिल्म ईरूमुड़ी फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगा.

सिनर्स

माइकल बी जॉर्डन की अमेरिकी वैम्पायर हॉरर फिल्म सिनर्स ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर फिल्म रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन रायन कूगलर ने किया है.

द स्कैंडल

अगर आपको कोरियन ड्रामा देखना पसंद है तो आप इस वीकेंड पर दा स्कैंडल कोरियन ड्रामा देख सकते हैं. यह सीरीज कोरिया के जोसन राजवंश के समय पर आधारित है. सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More