App

करोड़ों फैंस, बेशुमार शोहरत, आखिर में दर्दनाक मौत... क्यों चैन से जी नहीं पाया ये हॉलीवुड स्टार? अब Netflix पर खुला हर राज

हॉलीवुड के मशहूर सिटकॉम ‘फ्रेंड्स’ के चैंडलर बिंग यानी मैथ्यू पेरी की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द वन अबाउट मैथ्यू पेरी’ नेटफ्लिक्स पर आ गई है. इस सीरीज में उनकी हंसी के पीछे छिपे दर्द, नशे की लत से जंग और 2023 में हुई दुखद मौत से जुड़े कई अनसुने राज सामने आए हैं.

करोड़ों फैंस, बेशुमार शोहरत, आखिर में दर्दनाक मौत... क्यों चैन से जी नहीं पाया ये हॉलीवुड स्टार? अब Netflix पर खुला हर राज
Image Credit: जाने-माने हॉलीवुड स्टार की अनकही कहानी पर बनी नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज का जबरदस्त ट्रेड चल रहा है. इनकी कहानियां इतनी दिल दहला देने वाली होती हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इन डॉक्यूमेंट्री में ऐसी-ऐसी कहानियों के बारे में बताया जाता है, जिन्होंने कभी पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इनमें असली पुलिस रिकॉर्ड, कोर्ट के कागजात, गवाहों के बयान और जांच करने वाले अफसरों के सीधे इंटरव्यू शामिल किए जाते हैं. यही सब मिलकर कहानी को इतना असरदार बना देते हैं कि ये किसी ‘ड्रमेटिक फिल्म’ से कम नहीं लगती. बस फर्क ये होता है कि ये कहानियां सच्ची होती हैं.

लोग इन्हें इसलिए भी पसंद करते हैं, क्योंकि फिक्शनल कहानियां के मुकाबले इनमें ज्यादा सच्चाई दिखाई जाती है. डॉक्यूमेंट्री की बढ़ती पॉपुलैरिटी की एक बड़ी वजह ये भी है कि ये सिर्फ सच्ची कहानियां नहीं दिखातीं, बल्कि उसके पीछे छिपे सोशल और मेंटल स्टेट को भी सामने लाती हैं. कई कहानियां ऐसी हत्या, धोखाधड़ी, किडनैपिंग या बड़े सितारों की जिंदगी पर बनी होती हैं. इनकी कहानियां कई बार इतनी भयानक होती हैं कि दर्शक आखिर तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते. इसी तरह अब ओटीटी पर सितारों की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाने वाली डॉक्यूमेंट्री भी लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं.

Matthew Perry Documentary

क्या है ‘द वन अबाउट मैथ्यू पेरी’?

आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर आई एक ऐसी ही डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक बड़े हॉलीवुड स्टार की जिंदगी और दर्दनाक मौत की कहानी को दर्शकों को सामने रखती है. इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का नाम ‘द वन अबाउट मैथ्यू पेरी’ है, जो फेमस हॉलीवुड स्टार मैथ्यू पेरी की असल जिंदगी, उनके शानदार करियर और नशे की लत के खिलाफ चली लंबी लड़ाई को बयां करती है. 27 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई इस सीरीज में उनकी दुखद मौत के पीछे की सच्चाई को भी सामने लाया गया है. एमी अवॉर्ड विनर मैरी रॉबर्टसन ने इसका डायरेक्शन किया है, जबकि मैक्सिन प्रोडक्शंस ने इसे तैयार किया है.

कहानी कितनी सच्ची है और इसमें क्या दिखाया गया है?

टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के चैंडलर बनकर सबको हंसाने वाले मैथ्यू के अंदर के दर्द और अकेलेपन को देखकर आज फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं और इस सीरीज को लोग लगातार पसंद कर रहे हैं. ये पूरी तरह से एक सच्ची कहानी पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें मैथ्यू पेरी की बहन मिया पेरी बोविक, उनके बेहद करीबी दोस्तों और साथ काम करने वालों के इंटरव्यू शामिल हैं. इसके अलावा सीरीज में उनके परिवार के कुछ पर्सनल फोटो और वीडियो भी पहली बार दिखाए गए हैं. साथ ही उनके शुरुआती स्ट्रगल्स, शो ‘फ्रेंड्स’ से मिली सक्सेस, नशे की लत, इलाज, रिकवरी की कोशिशों और 2023 में अचानक मौत का पूरा सफर दिखाया गया है. 

कितने एपिसोड हैं और कुल अवधि कितनी है?

अगर आप मैथ्यू पेरी के फैन हैं, तो ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज आपके लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है. इस पूरी डॉक्यूमेंट्री सीरीज में टोटल 3 एपिसोड रखे गए हैं, जिनमें आपको ‘फ्रेंड्स’ फेम इस मशहूर एक्टर की असल जिंदगी के हर पहलू को बहुत करीब से और डिटेल में देखने का मौका मिलेगा. अगर बात करें इसके रनटाइम की, तो पहला एपिसोड लगभग 58 मिनट का है. वहीं, दूसरा एपिसोड करीब 1 घंटा 1 मिनट और तीसरा एपिसोड 1 घंटा 2 मिनट लंबा है. यानी अगर आप वीकेंड पर इसे एक ही बार में बैठकर देखने का प्लान बनाते हैं, तो पूरी सीरीज खत्म करने में आपको करीब 3 घंटे का वक्त लगेगा.

क्या हिंदी में देख सकते हैं और दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स है?

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक आप इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को हिंदी ऑडियो के साथ आराम से देख सकते हैं. अपनी भाषा में होने की वजह से इंडिया के लोगों को इसे देखने और समझने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है. मैथ्यू पेरी को पूरी दुनिया में ‘फ्रेंड्स’ के चैंडलर बिंग के रोल के लिए बहुत प्यार मिला है, इसलिए रिलीज होने के बाद से ही इस शो को फैंस और मीडिया की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. वैसे तो नेटफ्लिक्स हर दिन के व्यूज का डेटा पब्लिक नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट की खबरों में ये सीरीज लगातार छाई हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More