SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'प्रहार' बनाने से पहले उज्ज्वल निकम ने रखीं थीं ये 2 शर्तें, राजकुमार राव की फिल्म को लेकर किया खुलासा

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ को लेकर उज्ज्वल निकम ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने से पहले मेकर्स के सामने दो शर्तें रखी थीं. उनकी मांग थी कि कहानी में असली नामों का इस्तेमाल हो और किसी का महिमामंडन न किया जाए.

Written By Swati Singh
Published: Oct 11, 2026, 05:18 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 05:32 PM IST
Image Credit: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में नहीं होगा किसी का महिमामंडन
Join

राजकुमार राव की अगली फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. यह फिल्म उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों के एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे में सरकारी वकील के तौर पर केस लड़ा था.

हाल ही में हुई एक बातचीत में निकम ने उस शर्त के बारे में बताया जो उन्होंने मेकर्स के सामने रखी थी, ताकि वे उनके करियर और जिंदगी के सबसे अहम हिस्सों में से एक को बड़े पर्दे पर दिखा सकें. इंडिया टुडे से बात करते हुए निकम ने कहा, 'मेरी पहली शर्त यह थी कि किसी भी किरदार का महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए, जिसमें मैं खुद भी शामिल हूं. मैंने उनसे यह भी कहा कि इस कानूनी कार्यवाही में शामिल सभी किरदारों के असली नामों का इस्तेमाल किया जाए और मेकर्स ने जज मदन लक्ष्मणदास तहिलियानी समेत संबंधित लोगों से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) लिया.'

'प्रहार' के मेकर्स को पहले ही दी थी हिदायत

मदन लक्ष्मणदास तहिलियानी ने ही 6 मई, 2010 को ट्रायल कोर्ट का वह फैसला सुनाया था जिसमें अजमल कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी.

पर्दे पर अपना किरदार निभाने के लिए राजकुमार राव के समर्पण की तारीफ करते हुए निकम ने कहा, 'मैं राजकुमार राव की तारीफ करना चाहूंगा. उन्होंने उज्ज्वल निकम की तरह ही काम किया. वे अपनी बात बहुत ज़ोरदार और प्रभावशाली ढंग से रखते थे. उन्होंने वही जोश दिखाया, जबकि असल जिंदगी में राजकुमार बहुत शांत और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं. इसलिए, जब मैंने ट्रेलर और बाकी चीजें देखीं तो मैं हैरान रह गया. दूसरे वकीलों ने मुझसे पूछा कि क्या राज मेरे साथ-साथ चल रहे थे, तो मैंने कहा - नहीं.'

इसी बातचीत के दौरान राजकुमार ने बताया कि शूटिंग से पहले उनकी निकम से मुलाकात नहीं हो पाई थी क्योंकि वकील साहब व्यस्त थे. इसके बजाय, एक्टर ने रोल की तैयारी के लिए निकम की कोर्टरूम में की गई बहस के वीडियो देखे.

बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई

बता दें कि मुंबई आतंकी हमले को एक नए नजरिए से दिखाने के लिए अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म 'प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' लेकर आ रहे हैं. फिल्म देश के मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके करियर के सबसे चर्चित मुकदमों में से एक 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के मामले पर आधारित है.

फिल्म की बात करें तो ''प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' देश के चर्चित सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके पेशेवर सफर से प्रेरित है. उज्ज्वल निकम ने अपने लंबे करियर में कई बड़े मामलों में सरकार की ओर से पैरवी की है. हालांकि फिल्म का मुख्य फोकस 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद चले मुकदमे और अजमल कसाब को सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया पर रहेगा. इस मुकदमे ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था और उज्ज्वल निकम की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण रही थी.

फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और तरुण शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. निर्माण का जिम्मा दिनेश विजान और उनकी टीम ने संभाला है. 'प्रहार' फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES