SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Udta Teer का 5वां दिन: वीकडेज में लड़खड़ाई आयुष्मान-सारा की स्पाई कॉमेडी, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने वीकेंड पर अच्छी बढ़त दिखाई थी, लेकिन वीकडेज शुरू होते ही कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है. पांचवें दिन भी टिकट काउंटर पर थोड़ा असर देखने को मिला है. जानिए फिल्म ने अब तक कुल कितना बिजनेस किया है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 28, 2026, 05:40 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 06:17 AM IST
Image Credit: 5वें दिन ‘उड़ता तीर’ ने कमाए इतने करोड़
Join

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की  और शनिवार-रविवार को इसकी कमाई में अच्छा उछाल भी देखने को मिला, लेकिन जैसे ही पहला सोमवार आया, फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई. शुक्रवार को नॉर्मल शुरुआत करने के बाद वीकेंड ने फिल्म को संभाला जरूर था, लेकिन वीकडेज में टिके रहना हर फिल्म के लिए एक बड़ी परीक्षा साबित होता है.

मंगलवार यानी रिलीज के 5वें दिन भी फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली. सिनेमाघरों में चल रहे कड़े मुकाबले के बीच सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ये फिल्म आगे कितना दम दिखा पाती है. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर हिम्मत से डटी हुई है. देशभर में करीब 5,852 शोज के साथ चल रही इस फिल्म ने 5वें दिन लगभग 3.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. मंगलवार को थिएटर्स में ऑडियंस की मौजूदगी 18% दर्ज की गई. हालांकि, ये कमाई सोमवार के मुकाबले 8.9% कम थी.

फिल्म की मजेदार और अनोखी कहानी

इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 25.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 23 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता तीर’ का डायरेक्शन आकाश ए कौशिक ने किया, जो बतौर डायरेक्ट उनकी पहली फिल्म है. इससे पहले वे ‘हाउसफुल 4’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की कहानियां लिख चुके हैं. इस फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है. एक बड़े धमाके के बाद वो अपनी याददाश्त खो बैठता है. जब उसकी आंख खुलती है, तो उसे पक्का यकीन हो जाता है कि वो भारतीय काउंटर-टेररिज्म स्क्वाड का अफसर है.

मां ने छोड़ दी एक्टिंग, एक फिल्म ने डुबोया सुपरस्टार पिता का पैसा, जब गोविंदा के परिवार ने देखा बुरा दौर?

फिल्म में नजर आ रही शानदार कास्ट

इस फिल्म का प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट सारा अली खान नजर आ रही हैं. इनके अलावा फिल्म में दिग्गज और मंझे हुए कलाकारों की एक लंबी फौज देखने को मिल रही है, जिनमें राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, स्वर्गीय मुकुल देव, रघुवीर यादव, बिजेंद्र काला, सुप्रिया पिलगांवकर और संदीप आनंद जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी कलाकारों ने मिलकर फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रजेंस को काफी मजबूत बनाया है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का काम कर रही है.

गुनीत मोंगा संग काम कर क्या बोले आयुष्मान?

अपने एक हालिया इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया. उन्होंने बताया कि कहानियों के चुनाव को लेकर उन दोनों की सोच एकदम मिलती-जुलती है. आयुष्मान ने कहा कि, ‘गुनीत और मैं जब कंटेंट की बात करते हैं तो हम दोनों एक ही जैसी सोच रखते हैं. मैं हमेशा से भीड़ से अलग और अनोखा सिनेमा करने की तरफ आकर्षित रहा हूं. वहीं गुनीत ने अपनी अलग तरह की कहानियों को दुनिया भर के मंच तक पहुंचाया है और ऑस्कर में भारत का नाम रोशन किया है. यही तालमेल इस फिल्म को खास बनाता है’.

सालों पुरानी मुलाकात और पहली ऑडिशन की यादें

आयुष्मान खुराना ने ये भी बताया कि गुनीत मोंगा के साथ उनका जुड़ाव इस प्रोजेक्ट से काफी पुराना है. पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक्टर ने कहा, ‘गुनीत ने ही मेरा सबसे पहला ऑडिशन लिया था, इसलिए हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. हम तभी से लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे और एक-दूसरे के करियर के सफर को देखते रहे. अब आखिरकार इतने सालों बाद हम दोनों को एक साथ काम करने का बेहतरीन मौका मिला है. ‘उड़ता तीर’ के जरिए हम दोनों एक ऐसी मनोरंजक फिल्म लेकर आए हैं जिसमें देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है’.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES