)
प्रीति जिंटा ने तुकाराम मुंढे के काम की तरीफ करते हुए टीम तुकाराम मुंढे लिखी हुई टीशर्ट पहनी थी. अब एपडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने प्रीति जिंटा की टीशर्ट पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने बोला कि उन्होंने ना प्रीति से बात की और ना ही वह उनसे मिले हैं, लेकिन वह काफी थैंकफुल हैं कि उन्होंने उनका जिक्र किया. उन्होंने बोला कि मैंने उनसे पर्सनली बात नहीं की है ना ही हमारी फोन पर बात हुई है लेकिन मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने टीम तुकाराम मुंढे का जिक्र किया.
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम काफी समय से चर्चा में बन हुए हैं. राज्य में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर उनके फैसलों को लोगों का नहीं बॉलीवुड स्टार्स का भी सपोर्ट मिला है. हाल ही में एक्ट्रेस प्रीति ने उनके नाम की टी-र्शट पर तुकाराम की तारीफ की है. वहीं अब प्रीति जिंटा के टीशर्ट और तारीफ पर उनका रिएक्शन आया है. पीटीआई उन्होंने बोला कि केवल टीम तुकाराम मुंढे की लिखी टी-शर्ट पहनना काफी नहीं है. बस नाम से काम नहीं चलने वाला, असल में काम करना होगा और सही सोच को अपनाना होगा.
कुछ समय पहले प्रीति जिंटा ने टीम मुंढे नाम वाली टी-शर्ट पहनी थी. ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लू कलर की जींस. ओपन हेयर लाइट मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी. ब्लैक टी-शर्ट पर रेड कलर से लिखा था टीम मुंढे, इसके अलावा एक्ट्रेस ने कमिश्नर की तारीफ भी की थी. बोला कि समय आ गया है जब ऐसे हीरोज का जश्न मनाया जाए.
तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर हैं. खाने-पीने की चीजें, दवा और कॉस्मेटिक्स को रेगुलेट करने लिए जिम्मेदारी है. उनका काम है कि सभी संस्थान जरूरी नियम का पालन करें. हाल ही में रेस्तरां और खाने-पीने से जुड़े बिजनेस में जांच के बाद से ही तुकाराम मुंढे काफी ट्रेंड में हैं.
प्रीति जिंटा लंबे ब्रेक बाद इस साल 2026 में सनी देओल के साथ फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आई थी. फिल्म देश के विभाजन पर आधारित थी. फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज था. थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों का जीत जीतने में कामयाब नहीं हुई. 18 सितंबर को फिल्म वाइब रिलीज हुई है. कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म में प्रीति जिंटा भी हैं. लेकिन फिल्म वाइब भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं.