App

शादी के 2 साल बाद पहली बार साथ नजर आएंगे सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, 'तू है मेरी किरन' का पोस्टर OUT

Tu Hai Meri Kiran Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक नई फिल्म में कपल बनकर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का नाम 'तू है मेरी किरन' है और ये 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी का ट्रेलर दर्शकों को सबसे पहले सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.

शादी के 2 साल बाद पहली बार साथ नजर आएंगे सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, 'तू है मेरी किरन' का पोस्टर OUT
Image Credit: रियल लाइफ कपल अब बनेगा रील लाइफ कपल

Tu Hai Meri Kiran Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल शादी के 2 साल बाद एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस कपल ने आज 1 अक्टूबर 2026 को अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है. फिल्म का नाम 'तू है मेरी किरन' है, जिसमें दर्शकों को एक इंटेंस लव स्टोरी देखने को मिलेगी. फिल्म के ऐलान के साथ ही कपल ने इसका फर्स्ट लुक शेयर किया और रिलीज डेट भी अनाउंस की. ऐलान के साथ ही फिल्म चर्चा में आ गई, क्योंकि ये रियल लाइफ कपल अब रील लाइफ में भी कपल बनकर नजर आने वाला है.

इस दिन रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर की 'तू है मेरी किरन' 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस पोस्टर के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा है, 'आप प्यार और जुनून के बीच फर्क करेंगे?' इससे पहले मेकर्स ने फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट करने के लिए तगड़ी प्लानिंग कर ली है. हाल ही में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'तू है मेरी किरन' का ट्रेलर डिजिटली रिलीज से पहले सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा.

फिल्म में दिखेगा रिश्तों का अलग अंदाज

वहीं सोनाक्षी की फिल्म के इस पोस्टर में एक टैगलाइन लिखी हुई है, जिसका मतलब है कि 'उसे एक जुड़ाव मिला. उसे एक जुनून मिल गया.' इस टैगलाइन और पोस्टर को देखकर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में प्यार के साथ रिश्तों का एक ऐसा अंदाज दिखाया जाएगा, जहां भावनाएं जुनून का रूप ले सकती हैं. हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और किरदारों से जुड़े राज अभी भी हर किसी से छिपे हुए हैं. फिल्म में सोनाक्षी और जहीर लीड किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म को इशेलॉन प्रोडक्शन ने PAM स्टूडियो और AND प्रोडक्शंस के साथ मिलकर बनाया है.

कई फिल्मों से पहले दिखाया जाएगा इसका ट्रेलर?

दरअसल, 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट में सोर्स में कहा गया, '2 अक्टूबर यानी कल बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. ऑडियंस 'दृश्यम 3', 'डिगर' और 'वैरेटी' जैसी नई फिल्मों के साथ-साथ पहले से ही चल रही द वन, एंजेल्स एंड गेम: एनकोर जैसी फिल्में देखने जाएंगे. इसके अलावा 'तू है मेरी किरन' एक ऐसी फिल्म होगी, जो कि बड़ी स्क्रीन के लिए बनाई गई है. इसलिए मेकर्स ने सिनेमाघरों को अप्रोच किया है और उनसे गुजारिश की है कि वे शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर चलाएं.'

इस रिपोर्ट के सोर्स में बताया गया कि डिजिटल स्पेस से पहले थिएटर में फिल्म के ट्रेलर को दिखाने से इसको लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच एक अलग बज देखने को मिलेगा और लोगों के बीच जिज्ञासा पैदा होगी. इसके कुछ दिनों बाद फिल्म का ट्रेलर डिजिटली लॉन्च किया जाएगा, जिसे देखने में दर्शकों को काफी मजा भी आएगा.

CBFC ने किया फिल्म को पास

सोनाक्षी की फिल्म 'तू है मेरी किरन' के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने 16 सितंबर को 16+ सर्टिफिकेट देने के साथ पास कर दिया है. फिल्म का ट्रेलर करीब 2 मिनट 17 सेकेंड्स का बताया जा रहा है. सोनाक्षी की इस फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है और प्रोड्यूस विशाल राणा, सर्वेश योगल, अश्विनी कुमार, मनोज दरक और नृपाल पटेल ने किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More