App

ट्रेलर-टीजर ने मचाया तहलका, रिलीज होते ही निकली फीकी! Toxic से पहले इन फिल्मों ने भी तोड़ी दर्शकों की उम्मीदें

Movies Failed To Impress Audience: इन दिनों फिल्मों के टीजर-ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बज बना देते हैं. दमदार विजुअल्स, स्टार पावर और शानदार डायलॉग्स दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा देते हैं, लेकिन पर्दे पर रिलीज के बाद कई फिल्मों का कंटेंट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-

ट्रेलर-टीजर ने मचाया तहलका, रिलीज होते ही निकली फीकी! Toxic से पहले इन फिल्मों ने भी तोड़ी दर्शकों की उम्मीदें
Image Credit: ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा, फिल्म ने किया निराश

Movies Failed To Impress Audience: किसी फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बज बनना अब आम बात है. दमदार विजुअल्स, बड़े स्टार्स, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और कुछ जबरदस्त डायलॉग दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा देते हैं. कई बार ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है और उससे दर्शकों को काफी तगड़ी उम्मीदें होने लगती हैं, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देती है, तो दर्शकों की उम्मीदों और फिल्म के कंटेंट के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है.

हाल ही में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, लेकिन जैसे ही रिलीज हुई तो इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले समेत कई पहलुओं को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. हालांकि, यह ऐसी पहली फिल्म नहीं है, जिसके साथ ऐसा हुआ है. आइए ऐसे में आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनके ट्रेलर या टीजर ने तो खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं.

यश की 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले उड़ाया गर्दा

साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' लंबे समय से दर्शकों की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल थी. फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके लिए काफी उत्साहित थे. इसके पोस्टर्स, टीजर और ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और खूब चर्चा बटोरी थी. यश के नए लुक, हसीनाओं के बोल्ड सीन और एक्शन सीन्स को देखकर फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. हर किसी का कहना था कि यह फिल्म यश के करियर की सबसे बड़ी मूवी साबित होगी.

टॉक्सिक' की बंपर कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, 'पठान' और 'जवान' को छोड़ा पीछे,  बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर - India TV Hindi

रिलीज से पहले ही फिल्म की दमदार एडवांस बुकिंग हुई थी, जिसकी काफी चर्चा रही थी. हर किसी को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद तस्वीर कुछ अलग ही नजर आई. सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने फिल्म के सीन और यश के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की, तो कई लोगों ने कहानी, स्क्रीनप्ले और फिल्म की लंबाई को लेकर कई सवाल उठाए. यानी जिस फिल्म को रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर माना जा रहा था, उसकी असली परीक्षा थिएटर में हुई.

प्रभास की 'आदिपुरुष' से भी थी उम्मीदें

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इसके विजुअल्स को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसमें मेकर्स ने काफी बदलाव कर दिए थे. ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं और प्रभास को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्सुकता थी.

आदिपुरुष' ने पहले ही दिन किया धमाका, प्रभास के स्टारडम ने बॉक्स ऑफिस पर  दिलाई 150 करोड़ की ओपनिंग! - adipurush box office day 1 collection breaches  150 crore worldwide prabhas ...

हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई तो इसकी कहानी, संवाद, वीएफएक्स और कई दूसरे पहलुओं को लेकर इसकी तगड़ी आलोचना हुई थी. फिल्म जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो दर्शकों का एक अलग ही रूप देखने को मिला. दर्शकों ने फिल्म को बिल्कुल पसंद नहीं किया.

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी जैसे सितारे नजर आए थे. इसका ट्रेलर और गाने रिलीज से पहले काफी चर्चा में थे.

KKBKKJ Box Office Day 6: सलमान खान की फिल्म की हालत पतली, 6वें दिन लुढ़का  किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन - Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office

भाईजान की फिल्म होने की वजह से इससे काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले फैंस को खुश नहीं कर पाई और इसको तगड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. यानी स्टार पावर और तगड़ा प्रमोशन होने से दर्शकों में जितनी उम्मीदें थीं, फिल्म रिलीज के बाद लोगों की उम्मीदों पर नहीं उतर पाई.

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपथ'

एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म उन उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी. फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आई थीं. फिल्म के ट्रेलर में बड़े पैमाने पर एक्शन और विजुअल्स देखने को मिले थे, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी.

Tiger Starrer Ganapath could not earn even Rs 5 crore in two days,  Yaariyan2 manages to ears 1 crore

हालांकि, जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों और क्रिटिक्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर काफी सवाल उठे और फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर सकी.

ट्रेलर-टीजर बढ़ाता है दर्शकों की उम्मीदें?

वहीं, इन फिल्मों के उदाहरण से ये सवाल उठता है कि आज के दौर में ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों को जरूरत से ज्यादा बढ़ा देते हैं? दरअसल, ट्रेलर किसी फिल्म के दो-ढाई घंटे के सफर के सिर्फ कुछ मिनटों को ही दिखाता है. जिसके चलते मेकर्स इसमें फिल्म के सबसे शानदार विजुअल्स, दमदार डायलॉग्स और हाई अटेंशन वाले सीन्स को डालते हैं. ऐसे में दर्शक फिल्म की पूरी कहानी को लेकर अपने मन में एक अलग ही स्टोरी क्रिएट कर लेते हैं, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हो जाती हैं. फिर बात वहां पहुंचती है, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है और दर्शक अपनी जबरदस्त उम्मीदों के साथ फिल्म रिलीज के पहले दिन पहला शो देखने जाते हैं और उन्हें फिल्म उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती. सोशल मीडिया के दौर में भी ये अंतर काफी देखने को मिला है. फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही दर्शक उस पर अपनी राय देने लगते हैं और उनके रिव्यू वायरल होने लगते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More