SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मास्टरपीस है या भूल? 150 मिलियन डॉलर के नुकसान के बाद भी नहीं डगमगाया Tom Cruise का भरोसा, Digger से अब भी हैं उम्मीदें!

Digger Movie: हॉलीवुड फिल्म 'डिगर' (Digger) इस समय सुर्खियों में छाई हुई है, जिसके पीछे इसका हिट होना नहीं, बल्कि फ्लॉप साबित होना वजह है. इस फिल्म को एलेजांद्रो जी. इनारितु ने डायरेक्ट किया है, जो एक बेहद अमीर ऑयल बिजनेसमेन की कहानी है. टॉम क्रूज द्वारा की गई बेहतरीन एक्टिंग और दमदार कहानी के बावजूद इस फिल्म को ऑडियंस ने खारिज कर दिया, जो एक्टर के लिए काफी शॉकिंग है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 06, 2026, 10:53 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 11:26 AM IST
Image Credit: टॉम क्रूज की 'डिगर' हुई पस्त
Join

हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन स्टार का नाम जब भी आता है, तो सबसे पहले सभी के दिमाग में टॉम क्रूज का ख्याल आता है. वो जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं, तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं. लेकिन इस बार कहानी पूरी पलट चुकी है. उनकी फिल्म 'डिगर' (Digger) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, मगर इसे ऑड़ियंस का वैसा प्यार नहीं मिला जैसी उम्मीद की जा रही थी. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में महज 8 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है. अगर टॉम क्रूज के पिछली फिल्मों पर नजर डालें तो, ये उनके लिए अब तक का सबसे कम ओपनिंग कलेक्शन माना जा रहा है.

फिल्म के कमाई के आंकड़े किसी भी स्टार को निराश कर सकते हैं, लेकिन मूवी के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद भी टॉम क्रूज के तेवर एकदम अलग है.वो इस नाकामी से बिल्कुल भी टूटे नहीं हैं, बल्कि अपनी फिल्म और टीम के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. फस्ट वीकेंड खत्म होते ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेट की कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें शेयर की हैं.

टॉम क्रूज ने खुलकर की टीम की तारीफ

टॉम क्रूज ने फिल्म की तारीफ और बीटीएस शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें इतने शानदार कलाकारों के साथ काम करने पर बेहद गर्व है. उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू की दिन-रात की मेहनत और जुनून की खुलकर तारीफ की और इस सफर को अपने लिए हमेशा याद रहने वाला एक्सपीरियंस बताया.

ऑस्कर की उम्मीदों को लगा झटका

इस फिल्म को लेकर सिनेमा लवर्स के बीच जबरदस्त क्रेज इसलिए भी था, क्योंकि इसका निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है. इनारितु वही डायरेक्टर हैं जो 'बर्डमैन' और 'द रेवेनेंट' जैसी फिल्मों के लिए बैक-टू-बैक ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि ये फिल्म टॉम क्रूज को उनके करियर का पहला एक्टिंग ऑस्कर दिला सकती है. लेकिन 125 मिलियन डॉलर के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म वैसा जादू नहीं चला पाई, जैसी सभी को उम्मीद थी. साल 2007 में आई फिल्म 'लायंस फॉर लैम्ब्स' के बाद ये क्रूज के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है.

कम बजट की 'वेरिटी' ने मारी बाजी

हैरानी की बात तो ये है कि जिस समय 'डिगर' पसीने छूटने से जूझ रही थी, उसी दौरान रिलीज हुई एक कम बजट की फिल्म ने बाजी मार ली. ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन स्टारर थ्रिलर फिल्म 'वेरिटी' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 32.6 मिलियन डॉलर का शानदार कलेक्शन कर डाला.'डिगर' के मुकाबले बहुत कम बजट में बनी होने के बावजूद 'वेरिटी' ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रही, जिससे टॉम क्रूज की फिल्म के कमजोर आंकड़े और ज्यादा नजर आने लगे.

लालच के बीच फंसी एक अनोखी कहानी

'डिगर' की कहानी की बात करें, तो ये दुनिया के सबसे ताकतवर और अमीर ऑयल कारोबारी के आसापस घूमती है, जो अपने फैसलों के कारण अनजाने में एक बहुत बड़ी नेचुरल डिजास्टर को जन्म दे बैठता है. इसके बाद वो खुद को इंसानियत का मसीहा साबित करने की बेताब कोशिशों में लग जाता है, ताकि सब कुछ तबाह होने से बचाया जा सके. इस गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म में टॉम क्रूज के साथ रिज अहमद, जॉन गुडमैन, सैंड्रा हुलर, माइकल स्टुहलबर्ग और जेसी प्लेमन्स जैसे बेहतरीन कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES