टाइगर श्रॉफ ने बेचा खार वेस्ट वाला अपार्टमेंट, ₹9 करोड़ में हुई डील; गोलीबारी की घटना के कुछ दिन बाद लिया फैसला
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट करीब 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह प्रॉपर्टी डील एक्टर के घर के पास गोलीबारी की घटना के कुछ दिनों बाद सामने आई है.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म द्वारा शेयर किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट में एक अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेचा है.
हिंदुस्तान टाइम्स कि रिपोर्ट के मुताबिक, CRE Matrix द्वारा हासिल किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि एक्टर ने खार वेस्ट में अपना अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेचा है. 'रुस्तमजी पैरामाउंट डी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर स्थित इस अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 1,291.14 वर्ग फुट है. साथ ही इसका एक्सक्लूसिव एरिया 95.80 वर्ग फुट है. दस्तावेजों से पता चलता है कि यह डील 22 अक्टूबर, 2026 को लगभग ₹64,891 प्रति वर्ग फुट की दर से रजिस्टर किया गया था.
टाइगर श्रॉफ की ₹9 करोड़ की प्रॉपर्टी डील
यह फ्लैट लगभग ₹64,891 प्रति वर्ग फुट की दर से बेचा गया और इस पर ₹54 लाख की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया. इस फ्लैट के साथ दो कवर्ड कार पार्किंग की जगह भी मिलती है. टाइगर श्रॉफ ने जुलाई 2018 में यह प्रॉपर्टी ₹7.61 करोड़ में खरीदी थी और 30 नवंबर 2019 को इसका कब्जा ले लिया था.
40 साल बाद टूटा रजनीकांत का ये रिकॉर्ड, फैंस के बीच थिएटर में 'जेलर 2' देखने पहुंचे सुपरस्टार; चौंके लोग
इससे पहले 18 अक्टूबर को जुहू के पुष्पा पार्क के पास एक्टर पर गोलीबारी हुई. बताया जा रहा है कि अभिनेता फुटबॉल खेलने गए थे और घर लौटते समय यह घटना घटी. शुरुआती खबरों के मुताबिक, एक्टर की एक झलक पाने के लिए इलाके में लोग जमा हुए थे, तभी हमलावरों ने कथित तौर पर गोलीबारी कर दी. इस घटना में घायल होने वाला दूसरा व्यक्ति एक ऑटो-रिक्शा चालक था, जिसे कूपर अस्पताल ले जाया गया. घटना के एक दिन बाद पुलिस ने कथित तौर पर कोटा से तीन अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
टाइगर श्रॉफ पर हमला क्यों हुआ?
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे इस हमले के पीछे के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनिल पंडित ने कथित हमलावर से कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग टाइगर श्रॉफ के उस बयान का बदला लेना चाहता है, जो उन्होंने 2022 में सलमान खान की तारीफ करते हुए दिया था. मुंबई पुलिस इस दावे की जांच कर रही है और इस कथित मकसद की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.
KBC से शुरू हुआ विवाद, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ से क्यों नाराज हैं खालिस्तानी समर्थक? समझिए पूरा मामला
उस समय टाइगर ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही 'टाइगर' है, और वह सलमान सर हैं. उन्होंने कहा था, 'इस इंडस्ट्री में एक ही टाइगर है, और वह सलमान सर हैं. उनके सामने मैं बस एक बिल्ली हूं. मैं सिम्बा हूं, यानी टाइगर का बच्चा...'. हालांकि, इस कथित मकसद की अभी जांच चल रही है.