सुपरस्टार रजनीकांत ने कुछ ऐसा किया है जो उन्होंने पिछले 40 सालों में नहीं किया था. अपने फैंस को खुश करते हुए शुक्रवार को रजनीकांत ने चेन्नई के फीनिक्स मॉल में रेनोवेट किए गए एक थिएटर में उनके साथ बैठकर 'जेलर 2' देखी. पिछले 40 सालों में पहली बार है जब रजनीकांत ने अपने फैंस के साथ थिएटर में बैठकर कोई फिल्म देखी और उन्होंने खूब एन्जॉय किया.
शनिवार को सन पिक्चर्स ने एक्स पर इस खुशी के पल की तस्वीरें पोस्ट किया. उन्होंने बताया, '40 सालों में पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने फैंस के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर 'जेलर 2' देखी!' बाद में फिल्म की टीम ने बताया कि एक्टर ने अपने फैंस के साथ फिल्म देखने का एन्जॉय किया और उनमें से कुछ को सुपरस्टार के साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी मिला.
'स्क्रीन' कि रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने बताया, 'एक्टर ने खचाखच भरे थिएटर में फिल्म देखने का आनंद लिया. फैंस भी बहुत समझदार थे, और उनमें से कुछ को सुपरस्टार के साथ एक-दो फोटो खिंचवाने का मौका भी मिल गया.' टीम ने यह भी बताया कि फैंस के थिएटर से बाहर निकलने से पहले ही एक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. फिल्म का म्यूजिक देने वाले अनिरुद्ध रविचंदर भी रजनीकांत के साथ फिल्म देखने पहुंचे.
For the first time in 40 years, Superstar Rajinikanth joins fans to witness #Jailer2 on the big screen! #Jailer2 Industry Mega Blockbuster #Jailer2 Rampage in theatres worldwide @rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vidya_balan @iam_SJSuryah #MithunChakraborty #SurajVenjaramoodu @meramyakrishnan @iYogiBabu @mirnaaofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk @sunilreddy22 #PallaviSingh @valentino_suren @Alagiakoothan #SantoshRaju @kabilanchelliah @kuchirayar73 @RIAZtheboss @IMAX
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' मुथु की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसका किरदार रजनीकांत ने निभाया है. कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के बाद शुरू होती है. मुथु ने वर्मन (विनायकम) को मार दिया था, लेकिन मरने से पहले वर्मन ने उसे चेतावनी दी थी कि मूर्तियों की तस्करी करने वाला एक गिरोह उसके पीछे आएगा. दिलीप (सूरज वेंजारामूडु) यह पता लगाना चाहता है कि उसके तस्करी के धंधे में कौन रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है.
इस बीच मुथु के परिवार को अभी भी यह नहीं पता है कि उसने अपने परिवार को बचाने के लिए अपने ही बेटे अर्जुन (वसंत रवि) को मार दिया था. मुथु अब एक नार्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रहा है और एक सुपरमार्केट में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है. लेकिन जल्द ही उसका अतीत उसके सामने आ खड़ा होता है, और नई मुश्किलें शुरू हो जाती हैं.
सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, 'जेलर 2' ने गुरुवार यानी रिलीज के आठवें दिन भारत में 17.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 334.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म की कमाई में 39% की गिरावट आई. बुधवार को इसने 28.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
रजनीकांत की यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इसकी शुरुआत काफी शानदार रही. रिलीज के पहले दिन 15,887 शोज के जरिए फिल्म ने भारत में 59.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही थी. भारत में टिकटों की बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू हुई, जबकि कुछ विदेशी बाजारों में बुकिंग एक दिन पहले ही शुरू हो गई थी.
KWK9: करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से बात करना कर दिया था बंद, टेंशन में आ गई थी एक्ट्रेस; बढ़ने लगा था वजन