App

Mission Failed… लेकिन खेल अभी बाकी है! Former CIA Agents की ये फिल्म क्यों हो रही है वायरल?

The Fix Release Date: हालीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द फिक्स' 11 सितंबर, 2026 को अमेरिका और इंडिया में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. अफगानिस्तान वॉर के बाद एक्स CIA ऑपरेटिव्स की जिंदगी और एक खतरनाक मिशन पर बेस्ड ये फिल्म ऑडियंस के बीच काफी ट्रेंडमें बनी हुई है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है और क्या वो एजेंट अपनी जान बचा पाएंगे?

Mission Failed… लेकिन खेल अभी बाकी है! Former CIA Agents की ये फिल्म क्यों हो रही है वायरल?
Image Credit: पूर्व CIA एजेंटों और उनके असफल अफगानिस्तान मिशन पर बनी ये फिल्म ट्रेंडिंग में क्यों है?

The Fix Release Date: इन दिनों हॉरर, कॉमेडी और रोमांटिक कंटेंट के साथ सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की डिमांड भी हर दिन बढ़ती ही जा रही है. इसलिए बॉलीवुड और हॉलीवुड के फिल्ममेकर अब इस तरह के जॉनर की फिल्मों में इंवेस्ट करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. वहीं अगर आपको जासूसी, ताबड़तोड़ एक्शन और मिशन वाली फिल्में पसंद हैं, तो लियाम नीसन और जैकरी लेवी की अपकमिंग फिल्म 'द फिक्स' आपके लिए खास हो सकती है. ये फिल्म रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी है और शुक्रवार को गूगल पर इसे खूब सर्च किया गया. इसकी वजह सिर्फ बड़े सितारे नहीं हैं, बल्कि फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है.

फिल्म'द फिक्स' में ऐसे एक्स-सीआईए एजेंटों की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पुराने मिशन में फेल हो जाते हैं और उसके नतीजों से अब तक जूझ रहे हैं. जब उन्हें एक आखिरी मिशन का मौका मिलता है, तो वो अपनी गलतियों को सुधारने और खुद को साबित करने के लिए एक अनजान और खतरनाक रास्ते पर निकल पड़ते हैं. लेकिन ये रास्ता इतना आसान नहीं होने वाला है.

अफगानिस्तान से शुरू होकर पहुंचेगा मिशन तेहरान
 

'द फिक्स' फिल्म की कहानी एक ऐसे अफगानिस्तान मिशन से शुरू होती है, जिसका अंत बेहद दुखद और चौंकाने वाला होता है. इस असफल ऑपरेशन के बाद टीम के मेंबर्स अपनी जिंदगी में आगे तो बढ़ जाते हैं, लेकिन पुराने फैसलों का बोझ उनका पीछा नहीं छोड़ता. इसी बीच उन्हें एक ऐसा मिशन मिलता है, जो शायद उनके लिए खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. ये मिशन उन्हें सीधे तेहरान के बीचों-बीच ले जाता है, जहां हालात उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं होने वाले हैं. फिल्म का असली मजा यहीं से शुरू होता है, एक तरफ दुश्मन का खतरा है और दूसरी तरफ अपने अतीत से छुटकारा पाने की कोशिश की जाती है.

the fix

लियाम नीसन बने हैं टीम के गाइड
 

फिल्म में लियाम नीसन लैरी की भूमिका निभा रहे हैं, वो एक्स सीआईए एजेंटों के इस ग्रुप को दिशा देने वाले अहम किरदार हैं. दूसरी ओर, जैकरी लेवी टीम लीडर टकर के रोल में नजर आएंगे. दोनों कलाकारों की जोड़ी फिल्म का बड़ा अट्रैक्शन मानी जा रही है. लियाम नीसन को एक्शन और थ्रिलर फिल्मों में दमदार किरदारों के लिए जाना जाता है, जबकि जैकरी लेवी को 'शजाम!' जैसी फिल्मों से खास पहचान मिली है. अब दोनों को एक ही मिशन पर साथ देखना ऑडियंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है.

सिर्फ गोलीबारी नहीं, प्रायश्चित की भी है कहानी
 

'द फिक्स' को केवल एक और सीआईए एक्शन फिल्म मानना गलत होगा. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ किरदारों के पछतावे और अपने अतीत से हिसाब चुकता करने की कहानी भी दिखाई गई है. एक फेल सैन्य-खुफिया अभियान, बदनाम हो चुके एजेंट और एक खतरनाक रेस्क्यू मिशन इन सबको कहानी में एड किया गया है यानी यहां किरदार सिर्फ दुश्मनों से नहीं लड़ रहे, बल्कि अपने अंदर के डर और गिल्ट फ्री से भी जूझ रहे हैं. यही बात फिल्म को एक नॉर्मल एक्शन कहानी से थोड़ा अलग बनाती है.

the fix2026

कास्ट में कई जाने-पहचाने चेहरे
 

लियाम नीसन और जैकरी लेवी के अलावा फिल्म में क्विंसी इसाया, वेस चैथम, जेक चोई, ऑगस्टो अगुइलेरा, नाविद नेगहबान, ग्रांट हार्वे, लारा वुल्फ, एनेट महेंद्रू और टाइटस वेलिवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. बॉलीवुड ऑडियंस के लिए एक और दिलचस्प नाम एल्नाज नोरौजी का है. वो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि उनकी भूमिका को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म का निर्देशन गाय मोशे ने किया है, जिन्होंने कहानी में एक्शन के साथ जासूसी और इमोशनल ड्रामा का तड़का लगाने की कोशिश की है.

11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
 

अब सबसे बड़ा सवाल है कि फिल्म कब देखने को मिलेगी? 'द फिक्स' 11 सितंबर 2026 को अमेरिका और भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को R रेटिंग मिली है और इसकी लंबाई करीब 2 घंटे 22 मिनट बताई गई है. फिल्म के जुलाई और अगस्त में आए ट्रेलरों ने भी ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई है. खासकर तेहरान में होने वाले खतरनाक ऑपरेशन की झलक ने लोगों का ध्यान खींचा है. ऐसे में रिलीज से पहले गूगल पर फिल्म का ट्रेंड करना कोई हैरानी की बात नहीं है. अब देखना ये होगा कि लियाम नीसन और जैकरी लेवी की ये जोड़ी पर्दे पर कितना धमाका करती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More