)
ब्रिटेन के मशहूर सिल्वरस्टोन सर्किट पर शनिवार का दिन सिनेमा और खेल प्रेमियों के लिए बेहद यादगार बन गया. यहां ऑर्गेनाइज हुई मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार अजित कुमार और थलापति विजय एक साथ दिखाई दिए. जैसे ही दोनों सितारे ट्रैक पर आमने-सामने आए, वहां मौजूद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस रेस को तमिलनाडु के CM थलापति विजय ने हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद अजित की टीम ‘अजित रेडएंट बाय विराज’ ने पूरे दम-खम के साथ मुकाबला किया और ओवरऑल 38वीं जगर पर अपनी रेस पूरी की.
दोनों दिग्गजों की ये मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई हुई है. रेस शुरू होने से पहले अजित कुमार ट्रैक पर पहुंचे और गर्मजोशी से आगे बढ़कर विजय और उनकी पूरी टीम का वेलकम किया. दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को बड़े प्यार से गले लगाया और फिर एरेना की तरफ बढ़ गए. साथ ही दोनों ने स्टार्स ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया. सबसे खास पल वो रहा जब खुद विजय ने वहां खड़े फैंस से अपील की कि वे अजित कुमार के लिए जोर-जोर से हूटिंग करें और उनका हौसला बढ़ाएं. दोनों स्टार्स का ये पल फैंस के खास और यादगार पलों में शामिल हो गया.
Some serious star power to get @lemanscup underway 🤩#4HSilverstone #ELMS pic.twitter.com/AiDn4mfJCP
— Silverstone (@SilverstoneUK) September 12, 2026
BIG BREAKING:
Malayalam Actor Aju Varghese shared the recent video of CM Vijay and Ajith Kumar via Instagram. pic.twitter.com/APJROtIg5B— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) September 12, 2026
— Johnmichael (@Johnmichaed5k2) September 12, 2026
अजित और विजय के इस दोस्ताना अंदाज ने सोशल मीडिया पर सालों से चल रही कड़वाहट और दुश्मनी की अफवाहों को पूरी तरह से खत्म कर दिया. हालांकि, दोनों कलाकारों के करीबी हमेशा यही कहते रहे हैं कि उनके बीच बहुत ही अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं, लेकिन इंटरनेट पर दोनों के फैंस अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ भिड़े रहते हैं. इस रेस के दौरान विजय भी पूरी तरह से रेसिंग गियर पहने नजर आए, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड दिखे. हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया कि उन्होंने ट्रैक पर गाड़ी चलाई या नहीं, लेकिन उन्होंने ट्रैक किनारे खड़े होकर हरी झंडी लहराते हुए रेस शुरू करवाई.
इस रेस की चमक सिर्फ अजित कुमार और विजय तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें खूबसूरत एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी चार चांद लगा दिए. तृषा ने अजित कुमार और विजय दोनों के साथ ही कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है. रेस वाले दिन से कुछ ही देर पहले दिग्गज अदाकारा राधिका सरथकुमार ने लंदन से तृषा के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की थी. इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि ब्रिटेन में कुछ बहुत बड़ा और दिलचस्प होने वाला है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
CM Vijay greets fans before entering the racing arena at Silverstone. pic.twitter.com/TAfqrrKQP9
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) September 12, 2026
राधिका सरथकुमार ने तृषा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए रेस से पहले अजित कुमार को अपनी शुभकामनाएं भी भेजी थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘लंदन में बेहद खूबसूरत तृषा से मुलाकात हुई! हमारे अपने ‘थला’ अजित कुमार को इस वीकेंड ट्रैक पर उतरने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं’. राधिका खुद भी सिल्वरस्टोन सर्किट पर मौजूद थीं और उन्होंने मुकाबले से पहले अजित से मुलाकात का एक छोटा वीडियो भी इंटरनेट पर पोस्ट किया. उनके इस वीडियो पर दोनों कलाकारों के फैंस ने जमकर कमेंट्स किए और इसे तमिल सिनेमा का सबसे ऐतिहासिक और खूबसूरत पल बताया.
अजित कुमार के मोटरस्पोर्ट्स के लिए जबरदस्त प्यार और समर्पण की तारीफ करते हुए राधिका ने लिखा, ‘अजित को इतने जुनून, समर्पण और पूरे फोकस के साथ देखना वाकई बहुत अच्छा एक्सपीरियंस है. इतनी बड़ी अचीवमेंट हासिल करने के बाद भी वे हमेशा की तरह बेहद विनम्र और हैंडसम हैं, जो हर किसी के लिए एक बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं’. सिल्वरस्टोन में एक साथ नजर आए इन सभी सितारों ने ये साबित कर दिया कि खेल और आपसी सम्मान के आगे किसी भी तरह की कॉम्पिटिशन मायने नहीं रखता. दोनों सितारों का ये दोस्ताना अंदाज सिनेमा जगत में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.