SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणबीर कपूर की रामायण को सूर्या की फिल्म सीन ने दी टक्कर, तमिल फिल्म ने की चार गुना कमाई

रामायण की रिलीज के बाद रिलीज हुई फिल्म तमिल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 6 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म सीन रिलीज हुई थी. तमिल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 10, 2026, 05:52 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:55 PM IST
Image Credit: सूर्या की फिल्म सीन ने दी रामायण को टक्कर
Join

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है. हर तरफ फिल्म को लेकर तारीफ हो रही है. फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. रामायण फिल्म के VFX को काफी पसंद किया जा रहा है. खासकर इंटरनेट पर जटायु वाला सीन काफी पॉपुलर हो रहा है.  वहीं तमिल भाषा में रणबीर कपूर की फिल्म को सीन फिल्म टक्कर दे रही है. तमिल बॉक्स ऑफिस पर एक्शन-कॉमेडी फिल्म को पसंद किया जा रहा है.

सूर्या की एक्शन कॉमेडी फिल्म सीन 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं. फिल्म ने चार दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म में सूर्या के साथ नजरिया नाजिम और नासलेन लीड रोल में हैं.

रामायण फिल्म से की ज्यादा कमाई

सूर्या की फिल्म ने एक दिन में रामायण तमिल भाषा से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म  रामायण के एक दिन बाद रिलीज हुई थी. ओवरऑल कमाई में रामायण ने 600 करोड़ से अधिक की कमाई की है. केवल तमिल भाषा में सीन ने रामायण फिल्म से ज्यादा की कमाई की है.  

सैकनिल्क के अनुसार सोमवार को सीन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज सीन ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.40 करोड़ की कमाई कर ली. केवल तमिल में 17.90 करोड़ रुपये हो गई है.

रामायण का कलेक्शन

दूसरी तरफ सोमवार को रामायण ने हिंदी में ज्यादा कमाई की है. एक दिन में फिल्म में 107 करोड़ की कमाई की है. लेकिन तमिल भाषा में फिल्म सीन से पीछे रह गई. सोमवार को जहां सीन फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस से 17 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं रामायण का कलेक्शन लगभग 4 करोड़ था.

सीन फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी डीएसपी इनबराज की है जो एक सनकी पुलिस अधिकारी है. वह एक अधूरे मामले की जांच फिर से शुरू करने के लिए मजबूर हो जाता है. फिल्म में कॉमेडी और एक्शन दोनों ही देखने को मिलेगा. फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने चार दिन में 150 करोड़ का बिजनेस किया है.  ऐसे में फिल्म कमाई के मामले में हिट हो चुकी है. फिल्म ने बजट से कई गुना की कमाई कर ली है. 
 

इसे भी पढ़ें-  पहले रामायण को बताया था ऑस्कर का दावेदार, अब तारीफ वापस लेकर क्यों निराश हुए टीवी के 'श्री कृष्ण'? 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES