SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सूर्या ने रचा इतिहास, एक ही साल में दीं 200 करोड़ कमाने वाली 3 फिल्में; बना डाला रिकॉर्ड

साउथ एक्टर सूर्या एक ही साल में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली तीन फिल्में देने वाले पहले तमिल अभिनेता बन गए हैं. उनकी जिन फ़िल्मों ने यह कारनामा किया है, वे 'करुप्पु', 'विश्वनाथन एंड सन्स' और 'सीन' हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 12, 2026, 01:11 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 01:23 PM IST
Join

साउथ एक्टर सूर्या ने एक ही साल में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली तीन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है. ऐसा करने वाले वे पहले तमिल एक्टर बन गए हैं. उनकी फिल्में 'करुप्पु', 'विश्वनाथन एंड संस' और 'सीन' तीनों ने ही यह मुकाम हासिल किया है. 'सीन' के निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.

जितु माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'सीन' अब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है और इसके लिए आने वाला वीकेंड काफी अहम है. इस फिल्म से माधवन ने तमिल सिनेमा में कदम रखा है. फिल्म में सूर्या एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक हत्या के मामले की जांच कर रहे हैं. यह मामला 'परफ्यूम किलर' से जुड़े एक पुराने केस जैसा ही है, जिसे सूर्या पहले ही पकड़ चुके थे.

200 करोड़ के करीब फिल्म

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 188.5 करोड़ रुपये है, जिसमें विदेशी बाजारों से 66 करोड़ रुपये और भारत से 122.5 करोड़ रुपये शामिल हैं. भारत में इसकी नेट कमाई 105 करोड़ रुपये रही है. जब से बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' रिलीज हुई है, तब से रोजाना की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को इसने 12.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को यह कमाई 21.4 करोड़ रुपये थी. यह गिरावट बुधवार को भी जारी रही. बुधवार को सिनेमाघरों में फिल्म का छठा दिन था और इस दिन फिल्म ने 8.05 करोड़ रुपये की कमाई की.

महेश बाबू ने भी की फिल्म की तारीफ

इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नाजरिया नाजिम, सूर्या के किरदार की सहयोगी 'माया' के रूप में नजर आएंगी, जबकि नस्लेन विलेन 'ईश्वरन' के किरदार में होंगे. 'तिरुमानम एनुम निक्काह' के बाद 12 साल के लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म से नाजरिया तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं. वहीं, इस फिल्म के जरिए नस्लेन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं. संगीतकार सुशिन श्याम ने 'सीन' के साथ तमिल सिनेमा में कदम रखा था. उनके विविध साउंडट्रैक को दर्शकों से काफी सराहना मिली है. एक्टर महेश बाबू ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'कूल, स्मार्ट और बहुत मजेदार' बताया है.

यह भी पढ़ें- बिंदी, बोल्ड पोस्टर और अब शाही पेंडेंट... जानें करीना कपूर के विवादों की पूरी कहानी

अब बढ़ने वाला है 'सीन' का कॉम्पिटिशन?

हालांकि, 'सीन' को बॉक्स ऑफिस पर नए कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अगले दो हफ्तों में कई और फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. निर्देशक मधुमिता की फिल्म 'जॉन डो', जिसमें अर्जुन दास एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसी दिन कीर्ति सुरेश और मिस्किन की फिल्म 'सत्यवान सावित्री' और विजय एंटनी की 'अप्पा कुट्टी' भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. 20 नवंबर को कॉम्पिटिशन काफी बढ़ जाएगा, जब राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम' सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'रामायण' से भी मिली 'सीन' को कड़ी टक्कर

इस बीच 'सीन' को 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' (Ramayana: Rise of a Legend) से भी कड़ी टक्कर मिल रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एक ही साल में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली तीन फिल्मों के साथ सूर्या ने तमिल सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. आने वाला वीकेंड 'सीन' के लिए बहुत अहम होगा, क्योंकि अगली फिल्मों के रिलीज होने से पहले यह 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के और करीब पहुंचने की कोशिश करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES