SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'सूर्या' से सामने आया सनी देओल का दमदार लुक, इस दिन रिलीज होगी क्राइम थ्रिलर फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सूर्या' से उनका दमदार फर्स्ट लुक सामने आ गया है. चेहरे पर गुस्से के साथ अभिनेता का इंटेंस अवतार चर्चा में है. अब फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 12, 2026, 02:28 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 02:43 PM IST
Image Credit: सनी देओल का दमदार लुक
Join

बंटवारा 1947 के बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज में आने को तैयार हैं. सोमवार को मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'सूर्या' का फर्स्ट लुक शेयर किया है. मेकर्स ने एक्टर के इंटेंस लुक का मोशन पोस्टर जारी किया है. साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

फर्स्ट लुक पोस्टर में वे काफी गंभीर और आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, सनी देओल ने यह भी बताया कि यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर में सनी देओल उम्रदाराज लग नजर आ रहे हैं. इसमें उनकी दाढ़ी आधी पकी है और आधी काली है. वह सिगरेट पी रहे हैं और उनका लुक आक्रामक है. पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच का पता लगाता है! पेश है 'सूर्या: अंत से आरंभ तक'! 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में.'

 

 

सख्त और मौसम की मार झेल चुके चेहरे और एक उलझे हुए अतीत का बोझ उठाए 'सूर्या' में सनी देओल का पहला लुक उनकी आम स्क्रीन अवतार से बिल्कुल अलग है. उनकी तीखी नजर और गंभीर अंदाज एक ऐसे व्यक्ति की ओर इशारा करते हैं, जो उस जिंदगी के बीच फंसा है जिसे वह पीछे छोड़ चुका है और उस सच्चाई के बीच जिससे वह अब भाग नहीं सकता.

फिल्म सूर्या के बारे में

मोशन पोस्टर 'सूर्या' की दिलचस्प दुनिया की एक झलक दिखा रहा है, जो 'अंत से आरंभ तक' जैसी दमदार टैगलाइन पर बेस्ड है. जब अतीत और वर्तमान का आमना-सामना होता है, तो कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अनसुलझे सवालों और दबे हुए सच के जाल में फंस जाता है. एक जांच के तौर पर शुरू हुई यह कहानी जल्द ही उसे ऐसी उलझी हुई स्थितियों में ले जाती है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी, और इस तरह रहस्य, भावना और टकराव से भरपूर एक रोमांचक क्राइम ड्रामा की नींव पड़ती है.

फिल्म में सनी देओल के किरदार के बारे में

फिल्म 'सूर्या' का निर्देशन एम पद्मकुमार कर रहे हैं. जबकि इसका निर्माण दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने एमएम मूवीज के बैनर तले किया है. बता दें कि इस फिल्म को लेकर सनी देओल बीते काफी समय से अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में 'सूर्या' की रिलीज डेट के ऐलान ने उनके फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़ी अगली जानकारी का इंतजार है. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही.

इसके अलावा, सनी देओल के पास कुछ और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी हैं. वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा उनके पास फिल्म 'गबरू' भी है, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES