मोरपंख, राजस्थानी सुर और सनी देओल का स्वैग! 'सूर्या' का नया गाना 'ढोला जी पधारे' रिलीज, श्रेया घोषाल की आवाज ने जीता दिल
Sunny Deol Suryaa Movie New Song: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसका नाम 'ढोला जी पधारे' है. इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर गदर मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. उनकी नई अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है. हाल ही में इसका नया गाना 'ढोला जी पधारे' रिलीज हुआ है, जिसमें सनी देओल का बेहद अलग और शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है. इस गाने में राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है.
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' के इस नए गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. 'ढोला जी पधारे' गाने में सनी देओल के साथ फिल्म के बाकी स्टार्स भी नजर आ रहे हैं. गाने में राजस्थान की संस्कृति की खास झलक देखने को मिल रही है. गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है.
गाने का लुक और फील बेहद शानदार
वहीं, गाने को जावेद अली, स्वरूप खान और मधुबंती बागची ने भी अपनी आवाज दी है. गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. गाने का लुक और फील बेहद शानदार लग रहा है. राजस्थान के रंग में रंगा यह गाना श्रेया की आवाज से काफी सुरीला बन गया है. वहीं, गाने का संगीत सुधकर दत्त शर्मा ने तैयार किया है और इसके बोल सुनील सिरवैया ने लिखे हैं. गाने की शुरुआत में जो शब्द आते हैं, वे राजस्थानी लोकगीत से जुड़े हुए हैं.
यहां देखें नया गाना 'ढोला जी पधारे'
सनी देओल का शानदार लुक
सनी देओल ने गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'एक दिन हम दुनिया में आते हैं...फिर एक दिन कोई हमारी दुनिया बन जाता है. राजस्थान के सुरों में घुला, दिल को अपना सा लगने वाला प्यार. गाना ढोला जी रिलीज हो चुका है. फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.' सनी देओल के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में सनी पारंपरिक ब्लू जोधपुरी सूट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं. गाने में वह एक अलग अंदाज में वॉक और डांस कर रहे हैं. उनके पीछे मोरपंख पहने डांसर्स परफॉर्म कर रहे हैं.
सनी देओल की फिल्म पर चल रहा विवाद
बता दें कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या' को लेकर काफी विवाद चल रहा है. दरअसल, मेडिकल विभाग के लोगों ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उस पर काफी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि फिल्म में मेडिकल पेशे को जिस तरह से पेश किया गया है, वह निंदनीय है. काफी विवाद के बाद मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है.