SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘मेरा घर टूट रहा है...’, गोविंदा-रानी के अफेयर की खबरों के बीच छलका सुनीता आहूजा का दर्द; पहुंचीं दक्षिणेश्वर काली मंदिर

Sunita Ahuja Visit Kali Temple: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और रानी स्वर्णकार के रूमर्ड रिश्ते को लेकर जारी हलचल के बीच अब सुनीता आहूजा दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं. जहां उन्होंने अपनी टूटती शादी पर बात करते हुए इंसाफ की मांग की और महिलाओं से समर्थन की अपील की.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 26, 2026, 06:46 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 07:31 AM IST
Image Credit: पति गोविंदा के अफयेर की खबरों पर छलका पत्नी का दर्द (स्क्रीनग्रैब AI)
Join

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. उनका नाम उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. पहले दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था और फिर दोनों मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे. इस बात से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं. फैंस और आम लोग ये देखकर हैरान हैं कि दोनों के बीच अचानक इतनी नजदीकियां कैसे बढ़ गईं. इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ा, जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सामने आकर खुलकर अपनी बात रखी.

गोविंदा और रानी के साथ दिखने के बाद से ही सुनीता लगातार बयान दे रही हैं. शुरुआत में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि इंसान धोखेबाज होते हैं. अब ये मामला और भी गंभीर मोड़ ले चुका है, क्योंकि सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में आ रही दरारों पर खुलकर बात की है. शुक्रवार को सुनीता कोलकाता के ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी और उन्होंने अपने दिल का हाल बयां करते हुए शादी को बचाने की गुहार लगाई.

दक्षिणेश्वर मंदिर में छलका सुनीता का दर्द

मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए सुनीता ने बेहद इमोशनल होते हुए कहा, ‘मेरा घर बेवजह टूट रहा है. मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है, वो बिल्कुल सही नहीं है’. उन्होंने सीधे तौर पर अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही मुश्किलों के लिए इंसाफ की मांग की. सुनीता ने कहा कि वे मां काली के दरबार में सिर्फ आशीर्वाद लेने नहीं आईं, बल्कि अपने जीवन में चल रही भारी परेशानियों को खत्म करने की प्रार्थना करने पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह मां काली राक्षसों का संहार करती हैं, उसी तरह उनके जीवन के सारे संकटों और दुखों को भी मिटा दें.

बीट्स पर भक्ति: PM Modi ने बजाई खंजरी, जानें कौन हैं ‘जब जिद पर आई पार्वती’ गाने वाले भाई-बहन; जिनके भजनों पर झूम उठे देश के प्रधानमंत्री

महिलाओं और नई पीढ़ी से साथ आने की अपील

सुनीता ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए समाज से भी मदद और साथ की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि महिलाएं उनके समर्थन में आगे आएं और अपनी आवाज बुलंद करें. इसके अलावा उन्होंने आज की नई पीढ़ी से भी अपील की कि वे उनके पक्ष में खड़े हों और सच का साथ दें. सुनीता का कहना था कि जब किसी का घर इस तरह बिखरता है तो दर्द सिर्फ उसी को पता होता है. इसलिए उन्हें समाज और खासतौर पर महिलाओं के नैतिक समर्थन की बहुत जरूरत है, ताकि वे इस मुश्किल दौर का मजबूती से सामना कर सकें.

गोविंदा ने दी पूरे मामले पर सफाई

दूसरी तरफ, जब गोविंदा से रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. गोविंदा ने सफाई देते हुए साफ कहा कि रानी के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह से प्रोफेशनल है और इसमें कोई पर्सनल बात नहीं है. उन्होंने बताया कि वे दोनों अपनी आने वाली नई फिल्म ‘रूपा’ की कामयाबी का आशीर्वाद लेने के लिए बप्पा के दरबार में गए थे. अभिनेता का कहना था कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब वे किसी धार्मिक स्थल पर गए हों, काम के सिलसिले में ऐसा पहले भी हुआ है.

धार्मिक स्थलों पर जाने की पुरानी परंपरा

गोविंदा ने आगे ये भी साफ किया कि वे अपने लंबे करियर में पहले भी कई बार अपनी को-एक्ट्रेस के साथ प्रोजेक्ट की सफलता के लिए मंदिरों और धार्मिक जगहों पर जाते रहे हैं. उनका कहना है कि इसे किसी अफेयर या रिश्ते से जोड़कर देखना बिल्कुल गलत है. हालांकि, गोविंदा की इस सफाई के बावजूद सुनीता आहूजा के बयानों ने मामले को शांत होने नहीं दिया है. सुनीता का दर्द और गोविंदा की सफाई अब आमने-सामने है. लोग अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि बॉलीवुड के इस जाने-माने कपल की जिंदगी आगे क्या मोड़ लेती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES