SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ये फिल्म शक्ति प्रधान ज्यादा, भक्ति प्रधान कम... रामानंद सागर के 'लक्ष्मण' ने दिया 'रामायण' का रिव्यू, कैमरे पर बताई कमियां

रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने नई रिलीज हुई रामायण फिल्म पर अपनी राय दी है. उन्होंने वीएफएक्स की तारीफ की, लेकिन फिल्म में भक्ति भाव, जरूरी सीनों और गरिमापूर्ण संवादों की कमी बताई है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 11, 2026, 01:33 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 01:51 PM IST
Image Credit: सुनील लहरी ने 'रामायण' के कई सीन्स और डायलॉग डिलीवरी पर नाराजगी जताई (instagram/sunil_lahri)
Join

लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई नई रामायण देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने फिल्म को लेकर अपने दिल की बात खुलकर शेयर की है. सुनील ने मूवी के भव्य सेट्स और शानदार वीएफएक्स की तो जमकर तारीफ की है, लेकिन साथ ही इसके कई सीन्स और डायलॉग डिलीवरी पर अपनी कड़ी नाराजगी भी बिना किसी झिझक के जाहिर की है. उनका साफ मानना है कि यह फिल्म भक्ति भाव से ज्यादा, सिर्फ ताकत और एक्शन यानी शक्ति-प्रधान बनकर रह गई है.

कई जरूरी सीन्स गायब होने पर उठाए सवाल

सुनील लहरी ने अपने इस वीडियो में शेयर किया है कि नई रामायण को थिएटर में देखना उनके लिए एक खट्टा-मीठा अनुभव रहा है. उन्होंने खुलकर माना कि फिल्म का बजट वाकई काफी बड़ा है और इसका कैमरा वर्क भी बहुत शानदार है, जो देखने में आंखों को काफी सुकून देता है. इसके अलावा, फिल्म की स्टार कास्ट ने अपने किरदारों को पूरी शिद्दत और ईमानदारी से निभाया है. हालांकि, इन सारी खूबियों के बावजूद फिल्म में कुछ ऐसी कमियां रह गई हैं, जो देखने वाले को खलती हैं. उनके मुताबिक मूवी में कई ऐसे अहम सीन हैं जो गायब ही कर दिए गए हैं. जैसे कि अहिल्या का प्रसिद्ध सीन तो इस फिल्म में है ही नहीं, और इसके अलावा भगवान परशुराम वाला सीन भी उन्हें उम्मीद से काफी कमजोर लगा है.

 

 

डायलॉग्स ही नहीं, रावण के किरदार पर उठाए सवाल

सुनील लहरी ने फिल्म के डायलॉग्स के तरीकों पर भी बड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि शूर्पणखा और भगवान राम के बीच हुई बातचीत के दौरान, जिस तरह से शूर्पणखा ने राम जी को बुलाया या संबोधित किया, वो तरीका उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आया. इसके अलावा सीता जी द्वारा राम जी को संबोधित करने का तरीका भी उन्हें ठीक नहीं लगा. सुनील लहरी का यह भी मानना है कि फिल्म में रावण के पात्र को बहुत ज्यादा महिमामंडित किया गया है, जो इस तरह की पौराणिक कथा में थोड़ा अलग अनुभव कराता है.

भक्ति प्रधान कम और शक्ति प्रधान ज्यादा है फिल्म

अपनी बात को खत्म करते हुए सुनील लहरी ने कहा कि फिल्म के कुछ इमोशनल सीन वाकई आउटस्टैंडिंग हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर इमोशंस और डायलॉग पर उस तरह से ध्यान नहीं दिया गया जैसा होना चाहिए था. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके विचार से यह फिल्म भक्ति प्रधान कम और शक्ति प्रधान ज्यादा लगती है. वीडियो के अंत में उन्होंने भाई दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील की कि वे भी फिल्म को देखें और अपने विचार साझा करें. 

देखें ट्रेलर-

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES