)
Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प पड़ावों का जिक्र किया. इवेंट के दौरान एक्टर से होस्ट ने उनके साल 2026 के जीवन के दिलचस्प पल के बारे में पूछा.
इसका जवाब देते हुए विजय ने बताया कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया, प्यार किया, दिल भी टूटा और आखिरकार शादी भी कर ली. उनके जन्म के बाद से ही उनकी जिंदगी का हर एक साल बेहद रोमांचक रहा है. आइए जानते हैं-
दर्शकों के भारी शोर के बीच विजय ने अपनी पुरानी आदतों और पर्सनल लाइफ के बारे में बेबाकी से बात की. उन्होंने कहा, 'जेब में पैसे रहे हों या न रहे हों, मैंने ब्लेंडर्स प्राइड से लेकर ग्लेनफिडिच तक सब पिया है, लेकिन अब मैंने शराब पूरी तरह से छोड़ दी है.' हालांकि उन्होंने शराब छोड़ने की कोई खास वजह तो नहीं बताई, लेकिन अपने अतीत को शेयर करते हुए कहा, 'मुझे प्यार हुआ, फिर मेरा दिल टूटा और आखिरकार मैंने शादी कर ली. चाहे जो भी हुआ हो, यह सफर बेहद रोमांचक रहा है.' विजय की इस बेबाकी को देखकर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई और निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
#VijayDeverakonda:
"I was BORN in 1989...
Whether I HAD MONEY or NOT, I've had BLENDER'S PRIDE, GLENFIDDICH...
I eventually QUIT DRINKING.
I LOVED, GOT BROKEN UP,
and GOT MARRIED...!
it's been all ROMANCHAKAM..." pic.twitter.com/lIpRlIJ3wb— Movies4u Official (@Movies4u_Officl) August 30, 2026
कार्यक्रम के दौरान विजय के प्रशंसकों ने उनसे उनकी पत्नी और सभी की चहेती 'वदिनेम्मा' (भाभी) रश्मिका मंदाना के स्वास्थ्य को लेकर सवाल पूछा, जो फिलहाल हिप इंजरी (कूल्हे की चोट) के कारण रिकवरी मोड पर हैं. विजय ने मुस्कुराते हुए फैन्स को अपडेट दिया, 'आपकी भाभी? वह बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें चोट जरूर लगी थी, लेकिन अब वह तेजी से ठीक हो रही हैं और घर पर रहकर आराम का आनंद ले रही हैं.' बता दें कि रश्मिका को अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मायसा' (Mysaa) के एक गाने की शूटिंग के दौरान यह चोट लगी थी.
विजय और रश्मिका ने फिल्म 'गीता गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) में साथ काम किया था, जिसके बाद से ही उनके अफेयर की अफवाह उड़ने लगी थी. दोनों ने अक्टूबर 2025 में अपने परिवार की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. हालांकि, इस खबर के लीक होने और सगाई की अंगूठी पहने दिखने के बावजूद दोनों ने लंबे समय तक इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था. आखिरकार, इस साल फरवरी (2026) में उदयपुर में हुई अपनी शादी से कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक साझा नोट पोस्ट कर अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की थी.
दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि यह लोकप्रिय जोड़ी जल्द ही निर्देशक राहुल संकृत्यान की पीरियड एक्शन फिल्म 'रणबाली' (Ranabaali) में एक बार फिर स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएगी. यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके अलावा विजय जल्द ही रवि किरण कोला की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'रावडी जनार्दन' में कीर्ति सुरेश के साथ दिखाई देंगे, जबकि रश्मिका मंदाना 'मायसा' के अलावा इस साल हिंदी फिल्म 'कॉकटेल 2' में भी नजर आ चुकी हैं.