App

छठी मैया की भक्ति में डूबे सोनू निगम: जब बॉलीवुड के ‘मॉडर्न रफी’ ने गाया सुपरहिट छठ का गाना, पवन सिंह ने भी दिया साथ; बना Evergreen

बॉलीवुड के ‘मॉडर्न रफी’ कहे जाने वाले सोनू निगम की आवाज का हर कोई दीवाना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ मिलकर एक खास छठ का गाना भी गाया है? दोनों की इस यूनिक और नई जुगलबंदी ने इंटरनेट पर खूब धूम मचा रही थी है. आज भी ये गाना छठ के पावन त्योहार पर घर-घर में सुनाई देता है.

छठी मैया की भक्ति में डूबे सोनू निगम: जब बॉलीवुड के ‘मॉडर्न रफी’ ने गाया सुपरहिट छठ का गाना, पवन सिंह ने भी दिया साथ; बना Evergreen
Image Credit: सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ का गाना

सोनू निगम की सुरीली आवाज का हर कोई दीवाना है. उन्होंने 90 के दौर में गाना शुरू किया था, लेकिन सन 2000 के बाद उनके रोमांटिक गानों ने नौजवानों के दिलों में खास जगह बना ली. अपने लंबे करियर में सोनू ने 32 अलग-अलग भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाने गाए हैं. ‘अभी मुझ में कहीं’, ‘साथिया’, ‘संदेसे आते हैं’, ‘तन्हाई’, ‘क्यों चलती है पवन’, ‘ये दिल दीवाना’ और ‘मैं अगर कहूं’ जैसे उनके सदाबहार गाने आज भी सबकी जुबान पर रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने छठ पर्व पर एक प्यारा भोजपुरी भक्ति गीत भी गाया है. इस गीत में उनके साथ भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी थे, जो छठ पूजा में आज भी खूब बजता है.

छठी मैया के लिए गाया गाना ‘चल भउजी हाली हाली’ इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ये खूबसूरत भजन ‘जय छठी मैया’ एलबम का हिस्सा है, जिसे 2024 में रिलीज किया गया था. गाने की सबसे खास बात ये है कि इसमें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक साथ गाया है. इनके साथ खुशबू जैन की सुरीली आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. इस प्यारे से गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा बाशी ने दिया है. पूरे वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है. गाने में छठ की तैयारी, कठिन नियम और परिवार की खुशी को बड़े सादगी भरे अंदाज में दिखाया गया है.

Sonu Nigam and Pawan Singh Bhojpuri Chhath Geet

वीडियो में दिखी सोनू निगम की सादगी

गाने के ऑफिशियल वीडियो में सोनू निगम सिर्फ गाते ही नहीं नजर आते, बल्कि पूरे दिल से छठ पूजा की रस्मों में शामिल होते हुए भी नजर आ रहे हैं. ठेठ देसी कपड़ों में वे घाट की तैयारियों और पूजा के कामों में हाथ बंटाते बहुत प्यारे लग रहे हैं. यूट्यूब पर 2024 में आए इस भक्ति गीत के वीडियो को अब तक 6.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जो बढ़ते जा रहे हैं. लोगों को ये गाना इतना पसंद आया कि वे इसे बार-बार सुन रहे हैं और कमेंट्स में सोनू निगम के सिंपल लुक और गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड का इतना बड़ा सिंगर जब माथे पर टीका लगाकर अपनी आवाज में भोजपुरी गाना सुनाता है, तो सच में दिल छू लेता है.

32 भाषाओं में बिखेरा आवाज का जादू

सोनू निगम को आज के दौर का ‘मॉडर्न रफी’ कहा जाता है, क्योंकि उनकी सिंगिंग में वही ठहराव और भाव नजर आता है. उन्होंने अपने करियर में सिर्फ हिंदी या कन्नड़ ही नहीं, बल्कि देश की हर अलग-अलग भाषाओं को अपने सुरों से जोड़ा है. वे बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, ओड़िया, इंग्लिश, असमी, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलू, मैथिली और मणिपुरी जैसी कई भाषाओं में गाना गा चुते हैं, जो खूब सुने और पसंद किए जाते हैं. हर भाषा के एक्सेंट पर उनकी पकड़ इतनी सटीक है कि सुनने वालों को लगता है कि ये उनका अपना ही सिंग है. भोजपुरी छठ गीत में भी उनका यही खास अंदाज साफ झलकता है, जिसे खूब सुना जाता है.

पॉप एल्बम से बनाया अलग मुकाम

सोनू निगम ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि म्यूजिक एल्बम के दौर में भी अपना जलवा बिखेरा है. उन्होंने हिंदी, कन्नड, ओडिया, छत्तीसगढी और पंजाबी जैसी कई भाषाओं में जबरदस्त पॉप एल्बम गाए, जिनकी कैसेट और सीडी उस वक्त हाथों-हाथ बिकी थीं. वे हर नए काम में कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. लोगों का मानना है कि हर तरह के गाने गा लेना ही उनकी सबसे बडी खासियत है. फिर चाहे कोई दिल टूटने वाला दर्द भरा गाना हो, पार्टी में थिरकने वाला ट्रैक हो, प्यारा सा रोमांटिक अंदाज हो या छठ मैया का भक्ति भरा भजन, वे हर रंग में बिल्कुल ढल जाते हैं. उनकी यही खूबी उन्हें बाकी गायकों से सबसे अलग बनाती है.

पवन सिंह संग सुपरहिट जुगलबंदी

पवन सिंह और सोनू निगम की एक साथ आवाज आना भोजपुरी गानों की दुनिया के लिए सच में बहुत बड़ी बात रही है. इस गाने ने रीजनल म्यूजिक को पूरे देश भर में एक अलग पहचान दिला दी. आज भी जब छठ पूजा का पावन त्योहार आता है, तो यूपी, बिहार और झारखंड के लगभग हर घाट पर ये धुन सुनाई देती है. घर में जब महिलाएं ठेकुआ तैयार कर रही होती हैं या फिर सूप लेकर घाट की तरफ निकलती हैं, तब ये गाना पूरे माहौल को एकदम भक्ति के रंग में रंग देता है. दोनों सिंगर्स के चाहने वाले तो यही चाहते हैं कि आगे भी ऐसे ही प्यारे भजन आते रहें. इस गाने ने साबित कर दिया कि जब दिल में सच्ची आस्था और सुर हों, तो कोई भी भाषा आड़े नहीं आती.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More