SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट को क्यों किया कास्ट? सोहम शाह ने बताई इसके पीछे की वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही तुम्बाड 2 में नजर आने वाली हैं. फिल्म में आलिया के साथ सोहम शाह, आलिया भठ्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. सोहम ने बताया है कि फिल्म में आलिया भट्ट को क्यों लिया.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 10, 2026, 05:39 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 05:45 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

तुम्बाड फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द आ रहा है. साल 2018 में रिलीज तुम्बाड फिल्म सुपरहिट थी. फिल्म में सोहम लीड रोल में थे. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. तुम्बाड 2 में नई कास्ट देखने को मिलगी. फिल्म में आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं. वहीं सोहम ने बताया है कि आलिया को फिल्म में क्यों लिया.

2 मीटिंग में आलिया ने फिल्म के लिए बोला हां

सोहम ने बताया है कि केवल 2 ही मीटिंग में एक्ट्रेस ने फिल्म को हां कहा था. सोहम का कहना है कि फिल्म के लिए बड़े फिल्ममेकर का नाम नहीं बल्कि अच्छी कहानी का होना जरूरी है.  वैरायटी इंडिया से बात करते हुए सोहम ने बताया कि हमने उन्हें पहले स्क्रिप्ट सुनाई थी. उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और तुरंत हां बोल दिया. एक्ट्रेस को स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी. आलिया को फिल्म में लेने का प्रोसेस काफी आसान था.

सोहम ने की आलिया की तारीफ

सोहम ने आलिया की भट्ट की तारीफ करते हुए  बोला कि वह काफी शार्प हैं. एक अच्छी आर्टिस्ट भी हैं. उनका बिजनेस सेंस भी काफी अच्छा है. जब हम उनसे मिलने गए तो उन्होंने कुछ सवाल किए. मुझे अच्छे से याद नहीं उन्होंने क्या पूछा था, लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी, स्क्रिप्ट पढ़ी और 2 से 3 दिन में हम दोबारा मिले. आलिया ने 2 ही मीटिंग में फिल्म को करने के लिए हां बोल दिया था.

आलिया को पसंद आई थी तुम्बाड

सोहम ने इंटरव्यू में बातया है कि ऐसा बहुत ही कम होता है. ये काफी मुश्किल है. लेकिन आलिया स्क्रिप्ट के मेरिट को समझती है कि उनकी कहानी में क्या है और क्या नहीं. सोहम ने बताया कि आलिया ने फिल्म का पहला पार्ट भी देखा है. उन्हें फिल्म का पहला पार्ट पसंद आया था. सोहम ने फिल्म में आलिया के किरदार को लेकर कोई खास अपडेट नहीं दिया है, लेकिन बताया है कि उनका किरदार काफी अहम होने वाला है.

100 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म

सोहम ने बताया कि आलिया का फिल्म में किरदार काफी अहम होने वाला है. फिल्म के लिए आलिया एकदम सही कास्टिंग है. जब फिल्म रिलीज होगी तो लोगों को भी उनकी कास्टिंग सही लगेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुम्बाड 2 को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. फिल्म का सेट बनाने में 7 से 8 करोड़ का खर्च आया है. फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है. फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES