SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैं उस समय पुरानी सोच रखती थी' जब अपने ही बयान से पलट गईं शोभिता धुलिपाला, नागा चैतन्य संग शादी के बाद तोड़ी चुप्पी

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya: बॉलीवुड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने कुछ सालों पहले 'कभी एक्टर को डेट न करने' वाला बयान दिया था. लेकिन अपने ही बयान से पलटते हुए उन्होंने एक्टर नागा चैतन्य संग शादी कर ली. एक्ट्रेस ने अब पुराने बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए उसे अपनी रूढ़िवादी सोच बताया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 13, 2026, 11:20 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 11:52 AM IST
Image Credit: शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य
Join

ए्क्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी ने साल 4 दिसंबर, 2024 को खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में दोनों ने एक बड़े लेकिन बेहद प्राइवेट सेरेमनी में ट्रेडिशनल तेलुगु रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. इस शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी थीं. खासकर इसलिए क्योंकि एक समय शोभिता ने खुलकर कहा था कि वो कभी भी किसी एक्टर को डेट नहीं करेंगी. लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि प्यार और किस्मत के आगे इंसान की पुरानी बातें अक्सर बदल जाती हैं, कुछ ऐसा ही शोभिता के साथ देखने को मिला. जब हाल ही में एक इंटरव्यू में शोभिता को उनके पुराने बयान की याद दिलाई गई, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी.

शोभिता ने साफ कहा कि समय के साथ सोच बदलना जरूरी है. शोभिता ने अपने उस पुराने बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैं... हम बदलते तो हैं ही, है ना? और मुझे लगता है कि उस समय मैं इसे एक पुरानी सोच के तौर पर देख रही थी. शायद इसलिए क्योंकि मैंने अपने आसपास यही देखा था... तो हां, शायद उस समय मेरी सोच वही थी. ये वैसा ही है, जैसे जो लोग अपनी राय कभी नहीं बदलते, वो अपनी राय से ज्यादा डरते हैं. मुझे अलग-अलग समय पर अलग-अलग राय रखने में कोई दिक्कत नहीं है, मुझे खुद को समय के साथ ढालने में कोई परेशानी नहीं है.'

'पब्लिक अटेंशन मौसम की तरह है'

एक्टर नागा चैतन्य से शादी करने के बाद शोभिता की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस और मीडिया की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. अपनी इस पॉपुलैरिटी और लोगों की बढ़ती दिलचस्पी पर खुलकर बात करते हुए उन्होंने इसे बहुत ही सुंदर तरीके से पेश किया. उन्होंने समझाया कि बाहरी दुनिया का शोर और चर्चाएं सिर्फ कुछ समय के लिए होती हैं. शोभिता ने कहा, 'समाज का अपना एक तरीका होता है, आप जानते हैं ना? ये मौसम की तरह है, आता है और जाता है और अगर आप मौसम से बहुत ज्यादा जुड़ जाते हैं, तो मौसम बदलने पर आप खो जाएंगे.'

शोभिता ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि ये जरूरी है कि मैं अपने आप में स्थिर रहूं और सच्चाई को खुले मन से देखूं. आपको स्थिर रहना होगा और मुझे लगता है कि ये एक ऐसा चुनाव है जो आप करते हैं.'

प्यार की शुरुआत और खूबसूरत सफर

शोभिता और नागा चैतन्य की लव स्टोरी की बात करें, तो खबरों के मुताबिक दोनों ने साल 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. हालांकि, उन्होंने अपनी इस केमिस्ट्री को काफी समय तक दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा. इसके बाद 8 अगस्त, 2024 को हैदराबाद में दोनों ने सगाई की और दिसंबर में ऑफिशियली शादी कर ली. आपको बता दें कि चैतन्य इससे पहले एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु के साथ शादीशुदा थे, जिनका अक्टूबर 2021 में आपसी सहमति से तलाक हो गया था.

लॉन्ग-डिस्टेंस के बीच पर्सनल टाइम

शादी के बाद अब ये कपल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बेहतरीन तालमेल बिठा रहा है. मार्च 2025 में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने चर्चा की थी कि कैसे वो अपने इस लंबे सफर और लॉन्ग-डिस्टेंस रिश्ते को सही से संभाल रहे हैं, क्योंकि चैतन्य ज्यादातर हैदराबाद में रहते हैं,जबकि शोभिता अपने काम और शूटिंग के सिलसिले में अक्सर मुंबई में समय बिताती हैं. इसके बावजूद, वो अपने बिजी शेड्यूल के बीच एक-दूसरे के लिए समय निकालना और आपसी समझ को मजबूत रखना अच्छी तरह जानते हैं, जो उनके इस नई जर्नी को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES