SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में हुआ फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली फोटो शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग'

Sidharth Malhotra Sustains Leg Injury: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने इंस्टाग्राम पर अपनी पैर की चोट की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने मेडिकल वॉकिंग बूट पहने हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. एक्टर ने एक मजेदार कैप्शन लिखा, लेकिन यह नहीं बताया कि उन्हें चोट कैसे लगी.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 13, 2026, 02:59 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 03:01 PM IST
Image Credit: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में हुआ फ्रैक्चर
Join

Sidharth Malhotra Sustains Leg Injury: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए एक बेहद दुख देने वाली खबर सामने आ रही है. एक्टर के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दी है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर के पैर पर चोट लग गई है और उन्होंने टांग पर प्लास्टर से लिपटी फोटो शेयर की है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं.

सिद्धार्थ ने इस मुश्किल घड़ी में भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर बनाए रखा है और मजाकिया अंदाज में पैर पर लगी चोट पर रिएक्ट किया है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद से उनकी सेहत को लेकर फैंस काफी चिंतित हो गए हैं. यह खबर ऐसे समय पर आई है, जब एक्टर ने हाल ही में पत्नी कियारा आडवाणी के साथ दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी खुशखबरी उन्होंने हाल ही में शेयर की थी.

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर चोटिल पैर की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें उनकी टांग पर प्लास्टर बंधा नजर आ रहा है. एक्टर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने 'ब्रेक ए लेग' वाली कहावत को काफी ज्यादा गंभीरता से ले लिया है.' दरअसल, अंग्रेजी में 'ब्रेक ए लेग' एक फेमस मुहावरा है, जिसका इस्तेमाल किसी को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है. सिद्धार्थ ने इसी वाक्य को अपनी चोट के लिए इस्तेमाल किया है और मजाकिया अंदाज में अपनी चोट को पेश किया है.

हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा को यह चोट कैसे लगी और उन्हें अभी ठीक होने में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. उन्होंने अपने पोस्ट में इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल, उनकी तरफ से शेयर की गई तस्वीर ही चोट को लेकर सामने आया लेटेस्ट अपडेट है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आने वाली हैं खुशियां

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को यह चोट उस वक्त लगी है, जब उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियों का दौर चल रहा है. सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस और सितारे कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं. सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं. कपल ने साल 2023 में शादी की थी.

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आए हैं. इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार ने किया था. सिद्धार्थ के साथ फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आई थीं. सिनेमाघरों में फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते भारत में 53.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म की दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 89.40 करोड़ रुपये तक की थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES