SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'शेरशाह' के सेट पर नहीं, करण जौहर की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात, ऐसे मंडप तक पहुंची सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी ना केवल ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद की जाती है. कपल बॉलीवुड के लवेबल कपल में से हैं. दोनों की क्यूट जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 07, 2026, 05:03 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:09 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने 7 अक्तूबर 2026 को सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की है. आइए जानते हैं सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात से मंडप तक का सफर, सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी भी किसी हिंदी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी.

दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर की है. पोस्ट में सिद्धार्थ और कियारा के उनकी बेटी सरायाह का हाथ भी नजर आ रहा है.

करण जौहर की पार्टी में हुई थी मुलाकात

कियारा और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात करण जौहर की पार्टी में हुई थी. लस्ट स्टोरीज की  रैप-अप पार्टी में कियारा और सिद्धार्थ की पहली बार मुलाकात हुई थी. दोनों की मुलाकात साल 2018 में हुई थी. अधिकतर लोगों को लगता है कि कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात शेरशाह के सेट पर हुई थी, लेकिन ऐसा नहीं है दोनों पहली बार करण जौहर की पार्टी में मिले थे.

शेरशाह के सेट पर हुआ प्यार

कियारा आडवाणी ने कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि सिद्धार्थ संग शेरशाह फिल्म में काम करने से पहले ही वह एक दूसरे को जानते थे. दोनों की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज की रैप-अप पार्टी में हुई थी. यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2021 में सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म शेरशाह रिलीज हुई थी. फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का करिदार निभाया था. कियारा ने फिल्म में डिंपल चीमा को रोल निभाया था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.

शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

फिल्म की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और कियारा के बीच की नजदीकियां बढ़ीं, फिर कपल धीरे-धीरे एक दूसरे के प्यार में पड़ गया. इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा की डेटिंग की खबरें आने लग गई. दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया.

साल 2019 में साउथ अफ्रीका ट्रिप

सिद्धार्थ और कियारा को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. डेटिंग के दौरान कपल की वेकेशन की फोटो अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय रहता था. साल 2019 में कियारा और सिद्धार्थ के साउथ अफ्रीका ट्रिप की खबर से उनके लिंकअप की खबरें तेज हो गई थी. सिद्धार्थ और कियारा ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा और इसके बारे में खुलकर बात नहीं की.

कॉफी विद करण के शो हुआ था खुलासा

कियारा आडवाणी कॉफी विद करण के सातवें सीजन में नजर आई थी. करण जौहर ने शो में एक्ट्रेस से सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर सवाल किया था. कियारा ने अपने रिश्ते को लेकर सीधा-सीधा तो नहीं बोला था, लेकिन उन्होंने शो में बताया था कि उन दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है.

रोम में किया शादी के लिए प्रपोज

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2022 में कियारा आडवाणी को शादी के लिए रोम में प्रपोज किया था. एक्टर ने बेहद रोमांटिक अंदाज में कियारा आडवाणी का हाथ सात जन्म के लिए मांगा था. इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर सूर्यागढ़ पैलेस में शादी की थी. साल 2025 में कपल ने बेटी सरायाह का वेलकम किया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES