SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Eetha की रिलीज से पहले चर्चा में आई 15 मिनट 33 सेकेंड की ये शॉर्ट फिल्म, श्रद्धा कपूर की फिल्म से आखिर क्या है इसका कनेक्शन?

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म अलगे महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं, लेकिन इसी बीच यूट्यूब पर मौजूद 15 मिनट 33 सेकेंड की एक शॉर्ट फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है. चलिए बताते हैं आखिर इस शॉर्ट फिल्म का श्रद्धा कपूर की फिल्म से क्या कनेक्शन है?

Written By Vandana Saini
Published: Nov 20, 2026, 13:02 IST | Updated: Nov 20, 2026, 14:28 IST
Image Credit: ‘ईठा’ से पहले यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही ये शॉर्ट फिल्म
Join

‘स्त्री’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘छिछोरे’, ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी बेहतरीन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचाने वाली श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं. 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसका जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की असली जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले एक शॉर्ट फिल्म खूब ट्रेंड कर रही हैं, जिसको श्रद्धा कपूर की इस फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है.  

ये  शॉर्ट फिल्म 15 मिनट 33 सेकेंड की है, जो 5-6 साल पहले यानी 2019 में यूट्यूब पर आई थी, जिसने इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रखी है. लोग ये छोटी सी शॉर्ट फिल्म काफी पसंद आ रही है और इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है. पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस शॉर्ट फिल्म के छोटे-छोटे क्लिप्स जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग इसमें दिखाए गए इमोशन, कलाकारों की दमदार एक्टिंग और महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति की झलक देखकर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इस वायरल शॉर्ट फिल्म और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ में क्या कनेक्शन है, तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर इन दोनों फिल्मों की तुलना क्यों हो रही है? 

यूट्यूब पर क्यों चर्चा में है ये शॉर्ट फिल्म?

दरअसल, इन दोनों कहानियों का सेंटर एक ही शख्सियत हैं, जिनका नाम विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर है. उनकी जिंदगी संघर्ष, कला के लिए दीवानगी और आत्मसम्मान की एक ऐसी मिसाल है, जो आज भी लोगों को अंदर तक झकझोर देती है. यूट्यूब पर मौजूद ये शॉर्ट फिल्म का नाम ‘विठा’ (Vitha) है, जो विठाबाई के जीवन की सच्ची घटनाओं से ही इंस्पायर है. 

15 मिनट 33 सेकेंड के बेहद ही कम समय में मेकर्स ने उनकी जिंदगी के सबसे संजीदा और इमोशनल पलों को छोटे पर्दे पर उतारने की बेहतरीन कोशिश की है. कम बजट और लिमिटेड सोर्स के साथ बनी इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें सिर्फ विठाबाई की कामयाबी का जश्न नहीं मनाया गया, बल्कि उस कड़े संघर्ष को भी दिखाया गया है, जिससे गुजरकर उन्होंने अपना मुकाम बनाया था. 

इस शॉर्ट फिल्म को आविष्कार भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था और अनिरुद्ध पाटिल ने प्रोड्यूस. सुलेखा तळवलकर ने इसमें विठाबाई भाऊ का किरदार निभाया था. IMDb के मुताबिक इस शॉर्ट फिल्म ने टोटल 10 अवॉर्ड जीते और 23 नॉमिनेशन हासिल किए थे, जिनमें छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट शॉर्ट फिल्म, राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म, टॉप इंडी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट स्टूडेंट फिल्म और वर्जिन स्प्रिंग सिनिफेस्ट में ब्रॉन्ज अवॉर्ड शामिल हैं.

फैंस के लिए राहत की बात! शरद कपूर का सीरियस ट्रीटमेंट शुरू, सामने आई हेल्थ अपडेट; डॉक्टर ने दी कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह

जब नाम विठाबाई भी है, तो ‘ईठा’ क्या है?

फिल्म देखने वाले दर्शकों का कहना है कि ये शॉर्ट फिल्म श्रद्धा कपूर की आने वाली बड़ी बायोपिक के लिए एक तरह से माहौल बना रही है. सोशल मीडिया पर लोग दोनों फिल्मों के किरदारों और कहानी की तुलना करते हुए लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं. अब सवाल आता है कि ‘ईठा’ क्या है? ये बड़े बजट की एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आ रही हैं. 

इस फिल्म में वे महाराष्ट्र की जानी-मानी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं और उनकी जिंदगी को पर्दे पर उतारने की कोशिश कर रही हैं. इस फिल्म में विठाबाई के बचपन से लेकर बड़े होने और उनके निधन तक की दास्तां बयां की गई है. 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के जरिए मेकर्स सिर्फ एक कलाकार की जीवनी नहीं दिखाना चाहते. 

बल्कि उनका मकसद महाराष्ट्र की समृद्ध तमाशा और लावणी परंपरा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना भी है. कहा जा रहा है कि ये किरदार श्रद्धा के अब तक के फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल और चैलेंजिंग रोल है. बड़े पर्दे पर विठाबाई के बचपन से लेकर उनके संघर्ष, समाज के तानों और कला के शिखर तक पहुंचने के सफर को बेहद खास अंदाज में उतारा जाएगा. 

कौन थीं विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर?

महाराष्ट्र की लोककला का नाम आते ही विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की याद सबसे पहले आती है. एक बहुत ही गरीब और आम परिवार में पैदा होने के बावजूद विठाबाई ने उस जमाने में अपना नाम कमाया, जब औरतों के लिए स्टेज पर आकर नाचना-गाना बहुत बड़ी और मुश्किल बात मानी जाती थी. उनके गजब के टैलेंट और बिंदास अंदाज की वजह से लोग उन्हें प्यार से ‘तमाशा सम्राज्ञी’ कहकर बुलाते थे.

स्टेज पर उनकी एनर्जी, लावणी डांस करने का अलग तरीका और सामने बैठे लोगों से सीधे जुड़ जाने के हुनर ने उन्हें रातों-रात लोककला की दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था. घर की खराब आर्थिक हालत और रास्ते की तमाम रुकावटों के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी. अपनी मेहनत और कला के दम पर उन्होंने एक ऐसा इतिहास रच दिया, जिसे आज भी लोग बड़े सम्मान के साथ देखते और याद करते हैं.

दोनों फिल्मों में क्या अंतर है?

5 साल से यूट्यूब पर धूम मचा रही शॉर्ट फिल्म ‘विठा’ और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ की कहानी भले ही एक ही इंसान पर बनी हो, लेकिन दोनों को बनाने का तरीका और लेवल जमीन-आसमान का फर्क रखता है. यूट्यूब वाली शॉर्ट फिल्म को बहुत कम समय और छोटे बजट में तैयार किया गया है, इसलिए इसमें विठाबाई की जिंदगी के सिर्फ कुछ खास पलों को ही दिखाया गया है.

इसका सीधा मकसद बस इतना है कि कम वक्त में लोगों को उनकी कहानी की एक छोटी सी झलक मिल जाए. वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धा की ‘ईठा’ एक पूरी कमर्शियल फिल्म है, जिसे बड़े पर्दे के हिसाब से बनाया जा रहा है. इसमें लंबी रिसर्च, मोटे बजट, शानदार सेट्स और बड़े-बड़े कलाकारों के साथ विठाबाई के पूरे जीवन के हर उतार-चढ़ाव को बहुत ही बारीकी और डिटेल में दिखाया जाएगा.

 

क्यों खास है उनकी कहानी?

विठाबाई की जिंदगी सिर्फ एक कलाकार के कामयाब होने की कहानी नहीं है, बल्कि ये गरीबी, जाति के भेदभाव और एक औरत होने के नाते झेली गई ढेर सारी मुश्किलों के खिलाफ एक बड़ी जीत है. उन्होंने उस दौर में अपने टैलेंट का डंका बजाया, जब लोककलाकारों को समाज में वो इज्जत नहीं मिलती थी, जिसके वे सच में हकदार थे. उनकी पूरी जिंदगी इस बात का सबूत है कि अगर कला में दम हो, तो वह समाज की किसी भी ऊंची दीवार को तोड़ सकती है.

लावणी और तमाशा जैसे लोकनृत्य को गांव की चौपालों और छोटे मेलों से निकालकर देश के बड़े-बड़े मंचों तक पहुंचाने में उनका जो हाथ रहा है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं और उनकी ‘असली जिंदगी’ के संघर्ष पर नाटक, किताबें और फिल्में बनाई जा रही हैं. ‘विठा’ के बाद अब फैंस को श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है, जिसके ट्रेलर और गानों को खूब पसंद किया जा रहा है.

विठाबाई की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें -

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES