'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे
मुंबई में सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोके जाने पर उनके पति रितेश कृष्णन ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि शिल्पा का अपमान होते देखकर उन्हें गुस्सा, बेबसी और दुख महसूस हुआ. रितेश ने कहा कि वह इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे.
मुंबई में 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' के दौरान शनिवार को सिंगर शिल्पा राव की परफॉरमेंस अचानक रुक गया, क्योंकि शेड्यूल में देरी के चलते उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया था. इवेंट के वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से हटाए जाने से पहले शिल्पा दर्शकों से बात करने और उन्हें धन्यवाद देने की कोशिश कर रही थीं.
इस घटना के एक दिन बाद उनके पति रितेश कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस हरकत की कड़ी निंदा की. उन्होंने दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और अपनी पत्नी की तारीफ भी की. शिल्पा ने हाल ही में एटली की 2023 की ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' में 'चलैया' गाना गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता है.
रितेश कृष्णन ने की बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की आलोचना
पत्नी के साथ हुए इस तरह के व्यवहार को देखते हुए उनके पति रितेश कृष्णन ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुझे गुस्सा आया, निराशा हुई, उस समय मैं बेबस महसूस कर रहा था और सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि जिसे मैं इतना प्यार और सम्मान करता हूं, उसे इस हालत से गुजरते हुए देखना पड़ा.'
उन्होंने आगे लिखा, 'लोग शिल्पा राव को खूबसूरत गानों की आवाज के तौर पर जानते हैं, लेकिन मैं उस आवाज के पीछे के इंसान को जानता हूं. मैं जानता हूं कि उनके लिए उनके दर्शक और फैंस कितने मायने रखते हैं और अपनी पत्नी की इतनी बेइज्जती होते देखना मैं कभी नहीं भूलूंगा. बीएमपी, आपकी पीआर टीम मुंबई को यह समझाने के लिए दिन-रात काम कर रही है कि उसने जो देखा, वह देखा ही नहीं. वाह.'
'रामायण' की एडवांस बुकिंग में IMAX का दबदबा, सिर्फ 13% टिकट बिक्री से मिला 27% रेवेन्यू; महंगे टिकट खरीदने की होड़!
BMP इवेंट में क्या हुआ?
सिंगर शिल्पा राव के पति रितेश कृष्णन ने लिखा, 'और सबसे बढ़कर, एक साथी कलाकार को अपने दर्शकों को अलविदा कहने के लिए सिर्फ दो मिनट देने से इनकार करना स्वार्थी, घटिया, बेशर्म और बिल्कुल ही ओछी हरकत थी. उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इस वक्त उनका साथ दिया.' अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, 'शिल्पा, मुझे तुम पर बेहद गर्व है. मुंबई, हम वापस आएंगे. आपका प्यार एक खूबसूरत अंत का हकदार है और हम आपके कर्जदार हैं.'
शनिवार को मुंबई में 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' (BMP) की 10वीं सालगिरह के मौके पर मैनेजमेंट की तरफ से हुई देरी के कारण शिल्पा और कुटले खान जैसे कलाकारों के परफॉरमेंस का समय आधा कर दिया गया. शिल्पा अपने सेट के आखिर में दर्शकों को अलविदा नहीं कह पाई थीं, इसलिए वह कुटले खान की परफॉरमेंस के बीच में ही वापस मंच पर आ गईं.
उन्होंने कहा, 'आप बहुत अच्छा गा रहे हैं, कुटले साहब. मैं बस एक मिनट लेकर दर्शकों को अलविदा कहना चाहती हूं, लेकिन जैसे ही उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद देना शुरू किया. आयोजकों ने उनका माइक बंद कर दिया. इसके बाद सिक्योरिटी उन्हें वापस मंच के पीछे ले गई, जबकि शिल्पा ने अपने फैंस को हाथ हिलाकर अलविदा कहा. इस बीच कुतले खान ने फिर से गाना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद दर्शक काफी निराश हुए.
KBC से शुरू हुआ विवाद, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ से क्यों नाराज हैं खालिस्तानी समर्थक? समझिए पूरा मामला
शाम को शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक टुकड़ा टूट गया. इतनी खूबसूरत चीज़ का इस तरह हमसे छिन जाना बहुत तकलीफ देता है. लेकिन जब संगीत रुक गया, तब भी आप नहीं रुके. जिस तरह से आप मेरा नाम पुकार रहे थे, आपकी आवाजों में जो प्यार था. मैं वह सब महसूस कर सकती थी. मैं वादा करती हूं कि मैं वापस मुंबई आउंगी.'