भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'रामायण' की एडवांस बुकिंग में IMAX का दबदबा, सिर्फ 13% टिकट बिक्री से मिला 27% रेवेन्यू; महंगे टिकट खरीदने की होड़!

'रामायण' की एडवांस बुकिंग में IMAX का दबदबा, सिर्फ 13% टिकट बिक्री से मिला 27% रेवेन्यू; महंगे टिकट खरीदने की होड़!

फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में IMAX फॉर्मेट ने अपनी मजबूत हिस्सेदारी दर्ज कराई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल टिकट बिक्री में IMAX की हिस्सेदारी महज 13% रही, लेकिन एडवांस रेवेन्यू में इसने 27% योगदान दिया. ये आंकड़े प्रीमियम स्क्रीन पर दर्शकों की दिलचस्पी को दिखाते हैं.

Written BySwati Singh
Published: Oct 24, 2026, 07:41 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 07:58 PM IST
joinshare
'रामायण' की एडवांस बुकिंग में IMAX का दबदबा, सिर्फ 13% टिकट बिक्री से मिला 27% रेवेन्यू; महंगे टिकट खरीदने की होड़!
Image Credit: 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में IMAX क्यों खास?

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नितेश तिवारी की 'रामायण' को रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह पौराणिक महाकाव्य एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रहा है. इंडस्ट्री ट्रैकर 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के मुताबिक, 'रामायण' ने अब तक एडवांस टिकट बिक्री से 9.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

वहीं, दशहरे के दिन देशभर में 'रामायण' की एडवांस बुकिंग शुरू में IMAX का दबदबा देखने को मिल रहा है. Recobee.AI के मुताबिक, टिकट की कीमतें काफी महंगी होने के बावजूद फिल्म के 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसने ₹8.6 करोड़ की कमाई की है. इसमें खास बात ये है की IMAX फॉर्मेट ने कुल टिकट बिक्री में केवल 13.47% (20,200 टिकट) का योगदान दिया, लेकिन इसके बावजूद इसने कुल कमाई का 26.74% हिस्सा यानी ₹2.3 करोड़ जुटाए.

कम टिकट बिकने के बावजूद कलेक्शन में आगे

Ramayana Advance Booking: Ranbir Kapoor-Yash Film Nears Rs 10 Crore Before  Release

बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार एंट्री से 10 दिन से भी ज्यादा समय पहले 'रामायण' के भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी प्री-सेल्स में से एक दर्ज करने की उम्मीद है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इसके घरेलू डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी ली है और 350 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में इसके अधिकार हासिल किए हैं.

KBC से शुरू हुआ विवाद, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ से क्यों नाराज हैं खालिस्तानी समर्थक? समझिए पूरा मामला

'रामायण' के हिंदी वर्जन  की एडवांस बुकिंग सबसे आगे है, जो कुल कलेक्शन में 8.72 करोड़ रुपये का योगदान दे रही है. कन्नड़ वर्जन ने 90.89 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि तेलुगु वर्जन ने 27.63 लाख रुपये जुटाए हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग के नंबर्स कि भी बढ़ोतरी हुई है. 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से इसके एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 1.75 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं, जो 21% की वृद्धि को दर्शाता है. इसी दौरान 380 शो और जोड़े गए, जिससे रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म के टोटल की संख्या बढ़कर 4,324 हो गई है.

इसके अलावा 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में दिल्ली-NCR सबसे बड़ा योगदान देने वाला क्षेत्र बनकर उभरा है, जहां 26,867 टिकटों की बिक्री से 2.11 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इसके बाद मुंबई का नंबर आता है, जहां 22,649 टिकटों की बिक्री से 1.58 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

सुबह 6 बजे शुरू होंगे 'रामायण' के शो

RAMAYANA: RISE OF A LEGEND - NEW TRAILER IN HINDI

बुकमायशो (BookMyShow) के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव स्थित मिराज सिनेमाज ने 'रामायण पार्ट 1' की सुबह 6 बजे की स्क्रीनिंग लिस्ट की है. सुबह के इस शो से दर्शकों को दिन शुरू होने से पहले ही फिल्म देखने का ऑप्शन  मिल जाता है. फिल्म के लिए देर रात के शो भी लिस्ट किए गए हैं. कई सिनेमाघरों में रात 11:59 बजे के शो रखे गए हैं, जिसका मतलब है कि दर्शक सुबह जल्दी या आधी रात को फिल्म देखने का ऑप्शन चुन सकते हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये समय फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही सामने आ गए हैं. केवल इन लिस्टिंग से यह पता नहीं चलता कि इन स्क्रीनिंग की कितनी मांग है.

रणबीर कपूर की 'रामायण ' की एडवांस बुकिंग शुरू, सामने आया टिकट प्राइस; प्रीमियम सीटों की कीमत 3000 पार

'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा अहम रोल में हैं. भारतीय महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो पार्ट में होगी, जिसे 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा. इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana