SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2 साल से न नहाए, न बिस्तर से उठे... शरद कपूर के बदहाली की दर्दनाक कहानी! दोस्त ने बताया - ‘परिवार ने भी छोड़ा साथ’

मशहूर बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों बेहद खराब सेहत और आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. उनकी दोस्त हेमा चौधरी ने एक पॉडकास्ट में उनकी दर्दनाक हालत का खुलासा किया है. आखिर किस वजह से शरद इस हाल में पहुंचे और किन बड़े सितारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 19, 2026, 10:01 IST | Updated: Nov 19, 2026, 10:35 IST
Image Credit: बदहाल हालत में मिले एक्टर शरद कपूर की मदद को आगे आए सितारे
Join

बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर की खराब सेहत और आर्थिक तंगी की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया. अब उनकी दोस्त हेमा चौधरी ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. हेमा ने ही सबसे पहले एक वायरल वीडियो के जरिए दुनिया को शरद की इस बदहाली के बारे में बताया था. ‘बेजुबान ट्रस्ट’ नाम का डॉग शेल्टर चलाने वाली हेमा ने इस महीने की शुरुआत में शरद को बेहद दर्दनाक सिचुएशन में देखा था. एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब वे शरद के पड़ोस में कुछ कुत्तों को बचाने गई थीं, तब उनकी मुलाकात एक्टर से हुई थी. कमरे के अंदर शरद की हालत देखकर हेमा बुरी तरह से हिल गई थीं और उन्होंने इंडस्ट्री से मदद मांगने का फैसला किया.

‘बॉलीवुड कट अनकट’ पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान हेमा चौधरी ने बताया कि उन्होंने शरद के परिवार से भी संपर्क करने की बहुत कोशिश की थी. हालांकि, परिवार की तरफ से उन्हें कोई खास जवाब नहीं मिला. हेमा के मुताबिक, जब उन्होंने शरद के भाई को फोन किया तो उन्होंने बताया कि एक्टर उनके पास छोटे भाई को लेने आए थे. इसके बाद जब हेमा ने दोबारा भाई को कॉल करके कहा कि शरद को आपकी सख्त जरूरत है, तो उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और वापस कॉल तक नहीं किया. हेमा को शक है कि इसके पीछे प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद या फिर कोई और पारिवारिक मामला हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार ने उनसे दूरी बना ली है.

दो साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर

हेमा चौधरी ने बताया कि वे ये जानकर दंग रह गईं कि शरद ने अपनी रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों को भी पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था. उन्होंने दावा किया कि शरद पिछले करीब 2 सालों से न तो नहाए थे और न ही अपने बिस्तर से बाहर निकले थे. हेमा ने कहा, ‘तीन-चार लोग तो बस उनके मरने का इंतजार कर रहे थे. वे लगभग 99 परसेंट खत्म हो चुके थे, लेकिन कुत्तों की वजह से मैं उन तक पहुंच पाई. मैं हमेशा बेजुबानों की बात सुनती हूं. किसी ने उन्हें कॉल करके ये तक नहीं पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं, इसलिए वे धीरे-धीरे मौत की तरफ बढ़ रहे थे’. हेमा के मुताबिक, बिना किसी सहारे के ऐसे माहौल में किसी का भी जिंदा रहना लगभग नामुमकिन था.

पोस्ट डालो, बवाल करवाओ, फिर डिलीट कर दो... अपने ही फैंस को कितना बेवकूफ समझते हैं सितारे? दीया-नवाजुद्दीन के मजाक ने खोली बॉलीवुड की पोल‌

पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर भी की बात

पॉडकास्ट में शरद कपूर की पर्सनल लाइफ और उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चल रही अटकलों पर भी बाते हुईं. हेमा चौधरी ने साफ किया कि एक समय पर शरद की सगाई पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की बेटी कोएल बसु से हुई थी, लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों की शादी नहीं हो पाई. उन्होंने आगे बताया कि शरद इस वक्त भी एक रिश्ते में हैं, लेकिन उनकी पार्टनर की सिचुएशन ऐसी नहीं है कि वे उनकी देखभाल कर सकें. वहीं, शरद का एक बच्चा होने की अफवाहों पर हेमा ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि एक्टर ने उनसे वादा किया है कि सही समय आने पर वे खुद अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज सबके सामने रखेंगे.

मेंटल स्टेट को लेकर जताई चिंता

हेमा चौधरी ने शरद की मौजूदा मेंटल स्टेट पर भी चिंता जाहिर की है. उनका मानना है कि शरद अभी इस हालत में नहीं हैं कि अपने करियर से जुड़े बड़े फैसले खुद ले सकें. हाल ही में शरद ने दावा किया था कि उन्होंने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन किया है. इस पर हेमा ने कहा कि वे एक्टर को झूठा नहीं मानतीं, लेकिन किसी भी फिल्म में काम करने से पहले उन्हें शारीरिक और मानसिक सहारे की सख्त जरूरत है. अच्छी बात ये है कि हेमा की अपील के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम आगे आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू सूद, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों ने शरद की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

टीवी और फिल्मों में जमाया है सिक्का

शरद कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी और बॉलीवुड दोनों जगह अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने साल 1995 में मशहूर टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से शुरुआत की थी. इसके बाद वह ‘दस्तक’ और शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ में नजर आए, जहां उनके काम की खूब तारीफ हुई. आगे चलकर उन्होंने ‘एलओसी कारगिल’, ‘लक्ष्य’, ‘वांटेड’ और ‘जय हो’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. अपने करियर में उन्हें महेश भट्ट, मंसूर खान, जेपी दत्ता, फरहान अख्तर, प्रभु देवा और सोहेल खान जैसे नामी फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मिला. वे आखिरी बार साल 2019 में जी5 पर रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘कैबरे’ में दिखाई दिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES