App

शाहरुख खान के बेटे आर्यन का दुनिया में बजा डंका! डायरेक्शन से ग्लोबल लेवल पर बनाई पहचान; पिता से तुलना पर बोले- ‘किसी तारीफ से कम नहीं...’

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना ली है. मशहूर टाइम मैगजीन ने भारतीय सिनेमा को नई दिशा देने वाले तीन फिल्ममेकर्स को अपने कवर पर जगह दी है. इस खास लिस्ट में आर्यन के साथ पायल कपाड़िया और थेजा रियो भी शामिल हैं.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन का दुनिया में बजा डंका! डायरेक्शन से ग्लोबल लेवल पर बनाई पहचान; पिता से तुलना पर बोले- ‘किसी तारीफ से कम नहीं...’
Image Credit: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने ग्लोबली बनाई पहचान

हिंदी सिनेमा में इन दिनों यंग फिल्ममेकर्स अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं. इसी लिस्ट में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल हो चुका है, जिसकी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लोगों ने खूब प्यार दिया और खूब पसंद किया. हाल ही में दुनिया की जानी-मानी टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर आर्यन खान को खास जगह दी है. इस कवर पर उनके साथ मशहूर फिल्ममेकर पायल कपाड़िया और नागालैंड के टैलेंटेड डायरेक्टर थेजा रियो भी नजर आ रहे हैं. टाइम मैगजीन ने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा देने वाले इन तीन यंग फिल्ममेकर्स को अपनी स्पेशल लिस्ट में शामिल करके सम्मानित किया है.

आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो के काम करने का तरीका और फिल्म बनाने का स्टाइल एक-दूसरे से काफी अलग है. इसके बावजूद इन तीनों का काम आज के भारतीय सिनेमा की बदलती हुई तस्वीर को दुनिया के सामने बखूबी पेश करता है. आर्यन खान ने साल 2025 में आई अपनी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्शन की दुनिया में शानदार कदम रखा था. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज में उन्होंने बॉलीवुड की चमक-धमक, इंडस्ट्री के अंदर की राजनीति और फिल्मी सितारों से जुड़ी कई दिलचस्प बातों को बेहद सटायर भरे अंदाज में दर्शकों के सामने रखा था. इतना ही नहीं, ये 2025 की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज थी.

Aryan Khan TIME Magazine Cover

पिता शाहरुख खान से तुलना पर बोले आर्यन

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को ओटीटी ऑडियंस ने खूब पसंद किया और बड़े अवॉर्ड शो में भी इसे काफी सराहा गया है. हाल ही में ‘टाइम मैगजीन’ से खास बातचीत के दौरान जब आर्यन खान से उनके पिता शाहरुख खान से होने वाली तुलना पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ा ही प्यारा और सुलझा हुआ जवाब दिया. आर्यन खान का कहना है कि पिता से तुलना होने पर उन्हें बिल्कुल भी बुरा या अजीब नहीं लगता है. उन्होंने शाहरुख खान को नंबर 1 बताते हुए कहा कि पिता के साथ नाम जुड़ना और उनसे तुलना होना उनके लिए किसी बड़ी तारीफ से कम नहीं है, बल्कि ये उनके लिए गर्व की बात है.

नए प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रहे हैं आर्यन

एक खास बातचीत के दौरान आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख खान के काम करने के अंदाज की जमकर तारीफ की. आर्यन ने बताया कि काम के सिए उनके पिता का जुनून इतना जबरदस्त है कि वे उन्हें ‘बीस्ट’ मानते हैं. इसके साथ ही आर्यन ने अपने मन की बात शेयर करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा कुछ नया और अलग करने की चाह रहती है और वे अपने अनोखे आइडिया को पर्दे पर उतारने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. अपने आगे के काम के बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वे इस वक्त अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दूसरे सीजन पर काम कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पायल कपाड़िया ने भी बढ़ाया देश का मान

इतना ही नहीं, इसके अलावा भी उनके पास एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसकी तैयारी चल रही है. टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में भारतीय फिल्ममेकर पायल कपाड़िया का नाम भी शामिल किया गया है. पायल ने अपनी बेहतरीन फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन ऐज लाइट’ के जरिए पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था. इस फिल्म को साल 2024 के कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री अवॉर्ड से नवाजा गया था. पायल की इस फिल्म में मुंबई जैसे बड़े शहर में रहने वाली तीन अलग-अलग महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनके सपनों की कहानी को बेहद सेंसिटिव तरीके से दिखाया गया है.

नागालैंड के थेजा रियो ने बनाई खास जगह

इस खास लिस्ट में तीसरा बडा नाम नागालैंड के यंग डायरेक्टर थेजा रियो का है. थेजा रियो ने अपनी पहली ही फिल्म ‘अंग’ से फिल्म इंडस्ट्री के बडे जानकारों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उनकी ये फिल्म नागालैंड के कोन्याक समुदाय की अनोखी जिंदगी, उनके रीति-रिवाज और शानदार कल्चर की झलक दिखाती है. फिल्म में 1960 के दशक का दौर दिखाया गया है, जहां एक गांव के मुखिया और उसके बेटे के बीच के रिश्तों और बदलते वक्त की कहानी को बेहद शानदार तरीके से पेश किया गया है. थेजा रियो का ये काम वाकई काफी असरदार है, जो दर्शकों को एक नई दुनिया से रूबरू कराता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More