SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

KING का जलवा बरकरार! 'तू मिल जाए' गाने ने हिलाई इंटरनेट की दुनिया, तोड़े यूट्यूब के कई बड़े रिकॉर्ड्स

शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म 'किंग' का गाना 'तू मिल जाए' महज एक दिन में मिलियन्स व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंडियन गाना बन गया है. अरिजीत सिंह की आवाज और एसआरके-दीपिका की केमिस्ट्री ने क्रिसमस पर आने वाली इस फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 03, 2026, 12:53 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 01:20 PM IST
Image Credit: 'किंग' सॉन्ग 'तू मिल जाए'
Join

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न फैंस के लिए बेहद खास बन गया, जब 2 नवंबर, 2026 की आधी रात को उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया गया. ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि किंग खान की तरफ से अपने फैंस के लिए एक रिटर्न गिफ्ट था. रिलीज होते ही इंटरनेट पर इस गाने का ऐसा खुमार चढ़ा कि महज कुछ घंटों के भीतर ही इसने सभी प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. फैंस इस रोमांटिक ट्रैक को बार-बार सुनने और देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

यूट्यूब पर इस गाने ने जो करिश्मा दिखाया है, उसने पूरे इंडियन सिनेमा को हैरान कर दिया है. 'तू मिल जाए' ने महज एक दिन में अकेले यूट्यूब पर 39.69 मिलियन का आकंड़ा पार कर लिया. वहीं अब तक इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. इस हिस्टोरिकल नंबर्स के साथ ये गाना एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंडियन फिल्मी गाना बन गया है.

शाहरुख और दीपिका की जादुई जोड़ी

'तू मिल जाए' गाने ने शाहरुख की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के गाने 'जिंदा बंदा' (3.46 करोड़ व्यूज) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा, इसने 'गुज्जू पटाका', 'जय श्री राम' और 'राम सिया राम' जैसी बड़ी फिल्मों के गानों को भी पीछे छोड़ते हुए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री है, जो एक बार फिर फैंस के दिलों को चुरा रही है.

इन दिनों महारथियों ने दी अपनी जादुई आवाज

'तू मिल जाए' एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक है, जिसे अपनी सुरीली आवाज से अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने सहेजा है. सचिन-जिगर के लाजवाब संगीत और कुमार के लिखे खूबसूरत बोलों पर हर कोई झूम रहा है. वहीं, इस गाने में ग्लोबल म्यूजिक स्टार एड शीरन का जुड़ना इसे एक इंटरनेशनल लेवल का अहसास देता है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

'किंग' की पहली झलक ने बढ़ाई धड़कनें

'तू मिल जाए' केवल एक रोमांटिक गाना भर नहीं है, बल्कि ये ऑडियंस को फिल्म 'किंग' की रोमांचक दुनिया से रूबरू कराता है. गाने के वीडियो में जिस तरह से रोमांस के साथ-साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और पावरफुल डायलॉग्स का बैलेंस दिखाया गया है, उसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. इस गाने ने सिनेमालवर्स के बीच ऐसा माहौल तैयार कर दिया है कि अब हर कोई फिल्म के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर मचेगा असली गदर

शाहरुख खान की इस मोस्टअवेटेड फिल्म 'किंग' के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जिस तरह से गाने ने रिलीज से पहले ही सफलता के नए झंडे गाड़े हैं, उससे ये साफ जाहिर होता है कि बॉक्स ऑफिस पर 'किंग' एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES