बॉक्स ऑफिस पर असली बादशाह कौन? शाहरुख खान की KING का 175 करोड़ी दांव या रणबीर कपूर की Ramayana का रिकॉर्डतोड़ जलवा
सिनेमाघरों में टिकट काउंटर पर महामुकाबला शुरू हो चुका है. एक तरफ शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही अपने राइट्स बेचकर इतिहास रच दिया है, तो दूसरी तरफ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ एडवांस बुकिंग में सुनामी ला रही है. जानिए कमाई की इस रेस में बाजी किसके हाथ लगी.
आजकल बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, लेकिन विदेशी सरजमीं पर शाहरुख खान का सिक्का आज भी उसी शान के साथ चमकर रहा है. उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही दुनिया भर के सिनेमा बाजार में जोरदार हलचल मचा दी है. सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के इंटरनेशनल थिएट्रिकल राइट्स भारी भरकम कीमत पर बिके हैं. ये ऐसी हिस्टोरिकल डील है, जिसने पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. इससे साबित होता है कि ग्लोबल मार्केट में किंग खान की पॉपुलैरिटी किसी भी चैलेंज से कहीं आगे है.
दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर असली टक्कर देने के लिए रणबीर कपूर और यश की सबसे बड़ी मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ भी मैदान में पूरी तरह उतर चुकी है. रिलीज की उल्टी गिनती शुरू होते ही इस एपिक फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग ने टिकट खिड़की पर जबरदस्त मचा रखी है. देश में कुछ शुरुआती विवादों का सामना करने के बावजूद इस फिल्म ने दुनिया भर की ऑडियंस को सिनेमाघरों की तरफ खींचना शुरू कर दिया है. एक तरफ शाहरुख की फिल्म अपने राइट्स के बल पर दहाड़ रही है, तो दूसरी तरफ ‘रामायण’ अपनी धुआंधार टिकट सेल से नए रिकॉर्ड बनाने में लगी है.
‘किंग’ के ओवरसीज राइट्स का नया इतिहास
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फेमस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी फर्स फिल्म्स ने ‘किंग’ के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स रिकॉर्ड 18 मिलियन डॉलर (175 करोड़ रुपये) से ज्यादा में खरीदे हैं. अब तक शाहरुख की फिल्मों का इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन यश राज फिल्म्स संभालती आई थी, जिन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ को रिलीज किया था. फर्स फिल्म्स ने इस फिल्म के लिए 175 करोड़ की मिनिमम गारंटी दी है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज तक किसी भी फिल्म के इंटरनेशनल राइट्स 100 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंचे थे. इस डील ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है.
नफे-नुकसान का गणित और बॉक्स ऑफिस का बड़ा क्लैश
फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाने का मतलब है कि फर्स फिल्म्स को अपनी लागत निकालने के लिए बहुत पसीना बहाना पड़ेगा. इंटरनेशनल मार्केट में डिस्ट्रीब्यूटर को टिकटों की टोटल कमाई का करीब 50% हिस्सा ही मिलता है. इस रुल से ‘किंग’ को सिर्फ अपना बजट निकालने के लिए इंटरनेशनल मार्केट में 350 से 375 करोड़ रुपये कमाने होंगे. उधर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पेन मरुधर ने फिल्म के घरेलू राइट्स 250 करोड़ में खरीदे हैं. सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म 24 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज होगी, जिसका सीधा क्लैश हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से देखने को मिलेगा.
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जोरदार दम
शाहरुख खान के इस दबदबे के बीच नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही ऑडियंस के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है. लॉस एंजिल्स में हुए शानदार वर्ल्ड प्रीमियर के बाद विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में अचानक 27 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई. इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने अकेले एडवांस टिकटों से 2.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 20.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा लिया. इस कलेक्शन में अमेरिका के पेड प्रिव्यूज की हिस्सेदारी 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा रही है. दुनिया भर में फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग का आंकड़ा अब तक 40 करोड़ पार कर चुका है.
थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच खिंचा विवाद
विदेशों में मिल रही ताबड़तोड़ सफलता के उलट भारत में ‘रामायण’ को टिकट खिड़की खोलने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. भारी बजट का हवाला देते हुए घरेलू डिस्ट्रीब्यूटर धर्मा प्रोडक्शंस ने सिनेमाघर मालिकों से कमाई में ज्यादा हिस्सेदारी मांगी थी. डिस्ट्रीब्यूटर ने पहले 11 दिनों तक 55% हिस्सा या तीन हफ्ते का एक नया स्लैब फॉर्मूला थियेटर्स के सामने रखा था. सिंगल स्क्रीन और छोटे थियेटर्स के मालिकों ने इस शर्त का खुलकर विरोध किया, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे बाकी फिल्मों के समय भी दबाव बढ़ेगा. इस खींचतान की वजह से कई सेंटर्स पर शो समय पर नहीं खुल सके.
समझौते के बाद घरेलू टिकट खिड़की पर लौटी रफ्तार
सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत के बाद ये विवाद पूरी तरह सुलझ गया. समझौता होते ही शनिवार तक देश भर के करीब 2500 स्क्रीन्स पर टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई. घरेलू लेवल पर फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 16.5 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं और तीन लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. खास बात ये रही कि साउथ इंडिया में कन्नड़ भाषा के शो 150 स्क्रीन्स तक पहुंच गए, जिसने कुल घरेलू कमाई में 13% का योगदान दिया. तमिल और तेलुगु भाषाओं के शो भी तेजी से जोड़े जा रहे हैं, जिससे सेल और ज्यादा बढ़ रही है.
तगड़ी स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस का ‘महादंगल’
‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बनाया गया है, जिसे नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस, डीएनईजी और यश मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है. दूसरी तरफ ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन दिखाई देंगे. अब देखना ये बेहद दिलचस्प होगा कि विदेशों में शाहरुख की मजबूत पकड़ जीतती है या फिर रणबीर और यश की ‘रामायण’ का ये क्रेज बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखता है.