SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाहरुख की 'किंग' की किस हीरोइन के पास है सबसे ज्यादा दौलत? नेटवर्थ में दीपिका ने करीना को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का काफी बज बना हुआ है. फिल्म में 3 हसीनाएं नजर आएंगी. तीनों हसीनाएं फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर तगड़ी कमाई करती है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं शाहरुख की कौन सी हसीना के पास सबसे ज्यादा दौलत है?

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 31, 2026, 08:52 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 09:07 PM IST
Image Credit: शाहरुख की 'किंग' की किस हीरोइन के पास सबसे ज्यादा दौलत?
Join

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में एक लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है, जिसमें रानी मुखर्जी से लेकर दीपिका पादुकोण और करीना कपूर शामिल हैं. ऐसे में आइए तीनों हसीनाओं की नेटवर्थ पर नजर डालते हैं कि शाहरुख की कौन-सी हसीना के पास सबसे ज्यादा दौलत है.

वैसे तो इस साल 2026 में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं, जिनमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और 'हनुमान अंश' शामिल हैं. इन दोनों फिल्मों ने ही अपनी कमाई से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. अभी भी इस साल की कुछ बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें शाहरुख खान की 'किंग' शामिल है. 2023 में धमाल मचाने के बाद शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर लौट रहे हैं. फिल्म में सुपरस्टार की बेटी सुहाना खान भी लीड किरदार में नजर आएंगी.

'किंग' फिल्म में करीना कपूर कैमियो करती नजर आएंगी, जिसमें दर्शकों को उनका एक डांस नंबर देखने को मिलेगा. इसी बीच उम्मीद है कि फिल्म में लोगों को 'छम्मक छल्लो 2.0' देखने को मिल सकता है. इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं. दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कुछ देर के लिए नजर आएंगी और कुछ रोमांटिक सीन में भी दिखाई देंगी. वहीं, रानी मुखर्जी के किरदार को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, बताया जा रहा है कि वह सुहाना खान की मां के किरदार में नजर आ सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहरुख की कौन-सी हसीना के पास सबसे ज्यादा दौलत है.

शाहरुख की किस हीरोइन के पास सबसे ज्यादा दौलत?

करीना कपूर खान

एक्ट्रेस करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने 'द वीक' के साथ इंटरव्यू में बताया था कि वह बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्हें एक फिल्म के लिए 10-15 करोड़ रुपये की फीस मिलती है. इस वक्त करीना करीब 30 से ज्यादा पॉपुलर ब्रांड्स का फेस हैं, जिससे वह काफी मोटी कमाई करती हैं. GQ की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना की नेटवर्थ 485 करोड़ रुपये है. वहीं, GQ इंडिया के मुताबिक, कपल ने 2013 में यह प्रॉपर्टी करीब 40 करोड़ रुपये से 48 करोड़ रुपये में खरीदी थी.

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बात करें तो हसीना इंडस्ट्री की टॉप 5 हसीनाओं में शामिल हैं. फिल्म, एड, निवेश और सोशल मीडिया से होने वाली उनकी सालाना कमाई की बात करें तो वह करीब 40 करोड़ रुपये है. एक फिल्म के लिए करीब 15-16 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया और मनीकंट्रोल के हवाले से GQ की 2024 की एक रिपोर्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस की नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये थी. इतना ही नहीं, हसीना इंटरनेशनल ब्रांड्स के भी ऐड करती हैं.

रानी मुखर्जी

वहीं, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की बात करें तो उनका नाम बॉलीवुड की बेहतरीन हसीनाओं में आता है. उन्हें इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. एक फिल्म के लिए रानी मुखर्जी 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. DNA की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी की नेटवर्थ 206 करोड़ रुपये है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES