शाहरुख के बर्थडे पर करीना कपूर का बड़ा सरप्राइज, 'किंग' में एंट्री को लेकर दिया हिंट! गौरी खान के रिएक्शन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
करीना कपूर खान ने शाहरुख खान को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. इसी के साथ यह भी कन्फर्म किया है कि वह शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में एक खास गाने के लिए उनके साथ फिर से नजर आने वाली रही हैं. इस पर गौरी खान का रिएक्शन भी देखने लायक है. आइए पोस्ट पर नजर डालते हैं-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस, दोस्त और चाहने वाले उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. इसी बीच हाल ही में करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री के किंग को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी, जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे. दिलचस्प बात यह है कि बेबो ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' में अपने होने की बात को साफ कर दिया है.
ऐसी खबरें आ रही थीं कि करीना 15 साल बाद शाहरुख खान के साथ फिर से नजर आएंगी और फिल्म 'किंग' में 'डैडी कूल' नाम के एक खास गाने में दिखाई देंगी. अब करीना ने सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई देते हुए खुद ही इस फिल्म से जुड़ने की बात कही है.
करीना कपूर ने शेयर की खास फोटो
शाहरुख खान के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें करीना ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह और शाहरुख खान एक साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं, हालांकि उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं. इस पोस्ट ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है, खासकर तब जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना फिल्म 'किंग' में एक खास किरदार में नजर आ सकती हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट की है या नहीं.
यह भी पढ़ें- 16 साल बाद 'कॉफी विद करण' के काउच पर लौटे सैफ-करीना, हसीना ने करण जौहर को मारा ताना, पति ने उड़ाया अपना मजाक; VIDEO
इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे किंग, इस साम्राज्य के हमेशा रहने वाले राजा. चलो साथ में डांस करते हैं. अब और इंतजार नहीं होता. 24-12-26.'
गौरी खान और करिश्मा कपूर का रिएक्शन
वहीं, पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपना उत्साह जताते हुए कमेंट किया, 'यह बहुत जबरदस्त होने वाला है.' इसके साथ ही उन्होंने एक 'फायर' इमोजी भी शेयर किया. करिश्मा कपूर ने कमेंट किया, 'अब और इंतजार नहीं होता.' नेटिजन्स भी अपनी खुशी रोक नहीं पाए, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म 'रा.वन' (2011) के 15 साल बाद करीना और शाहरुख फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं. एक कमेंट आया, 'ओएमजी, हमारी 'छम्मक छल्लो'!' वहीं, दूसरे कमेंट में लिखा था, 'मरजानी वाली वाइब्स.' जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि करीना और शाहरुख पहले भी 'अशोका', 'कभी खुशी कभी गम' और 'रा.वन' जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं.
फिल्म 'किंग' में करीना और शाहरुख खान का साथ
पिछले महीने, पिंकविला ने रिपोर्ट दी थी कि करीना फिल्म 'किंग' में शाहरुख के साथ एक खास रोल में नजर आएंगी. वह उनके साथ 'डैडी कूल' (Daddy Cool) नाम के एक खास गाने में भी दिखेंगी, जो इस फिल्म का एक बड़ा आकर्षण हो सकता है. इस एंटरटेनमेंट पोर्टल को एक सूत्र ने बताया, ''डैडी कूल' को बहुत ही खास तरीके से तैयार किया जा रहा है. इसमें शाहरुख खान और करीना को एक ऐसे अंदाज में साथ देखा जाएगा, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. माना जा रहा है कि यह फिल्म 'किंग' के सबसे बड़े और बेहतरीन पलों में से एक होगा और मेकर्स इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.'