SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिग बॉस 20 में लव गिल के लिए बदली स्काउट की फीलिंग्स, जानें कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड काशवी?

बिग बॉस 20 में स्काउट इन दिनों लव गिल संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. वहीं इस बीच उनकी गर्लफ्रेंड भी सुर्खियों में हैं. आइए जानते हैं कौन हैं स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी?

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 12, 2026, 07:25 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 07:30 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

बिग बॉस 20 में स्काउट ने लव गिल को बहन बोला था, वहीं लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट और लव गिल के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही है. दोनों की नजदीकियां सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आ रही है. स्काउट और लव को काफी ट्रोल किया जा रहा है. दोनों की नजदीकियां लोगों को अजीब लग रही है. घर से बाहर स्काउट की गर्लफ्रेंड भी है. उनकी गर्लफ्रेंड का नाम काशवी हीरानंदानी है. स्काउट के बिग बॉस में आने के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड काशवी का नाम काफी चर्चा में हैं. वहीं लव संग उनकी नजदीकियों के बाद एक बार फिर से उनकी गर्लफ्रेंड काशवी चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड काशवी.

कौन हैं स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी

स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी एक लाइव स्ट्रीमर, गेमिंग कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं. वह गेमिंग में काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2.3  मिलियन फॉलोअर्स हैं. गेमिंग जगत में वह काफी पॉपुलर नाम है. बिग बॉस 20 में स्काउट ने भी कई बार काशवी का जिक्र किया था. उन्होंने बोला था कि वह घर में कोई भी लव इंट्रेस्ट नहीं ढूंढ रहे हैं, क्योंकि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार स्काउट पिछले 5 साल से रिलेशन में हैं.

काशवी का बयान

स्काउट के वायरल वीडियो को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड का अभी तक कोई भी आधारिका बयान सामने नहीं आया है. काशवी ने अभी तक स्काउट और लव को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्होंने बोला- बहुत से लोग घर के अंदर स्काउट के बर्ताव को लेकर मेरे रिएक्शन के बारे में सोच रहे होंगे. मैं ये बोलना चाहती हूं कि मैं टीक हूं. बाहर जो भी कंडीशन है उसे संभाल रही हूं. काशवी ने बोला घर के अंदर और बाहर में फर्क है. मैं स्काउट के सफल होने की उम्मीद करूंगी. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है.

स्काउट ने किया लव के लिए फीलिंग्स का इजहार

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट यंग से बात करते हैं. वह इशारों में अपनी फीलिंग्स के बारे में इजहार करते हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर स्काउट को लेकर सवाल उठने शुरू हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देख यूजर्स कह रहे हैं कि वह बाहर गर्लफ्रेंड होते हुए अंदर क्या कर रहे हैं. 
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES