बिग बॉस 20 में हुई तीखी बहस, स्काउट और यंग की दोस्ती में आई दरार, एक दूसरे के दुश्मन बने पक्के दोस्त
बिग बॉस 20 हाउस में जैसे-जैसे शो बढ़ रहा है घर में दोस्ती के समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं. शो की शुरुआत से ही यंग और स्काउट के बीच दोस्ती देखने मिली थी. वहीं अब उनकी दोस्ती में खटास आ सकती है.
बिग बॉस 20 शो में कई बार दोस्त दुश्मन बन जाते हैं. बिग बॉस 20 की शुरुआत में स्काउट और यंग के बीच दोस्ती देखने को मिली थी. वहीं अब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है. पहले दोनों एक दूसरे का सपोर्ट करते थे. वहीं अब दोनों दोस्तों के बीच दरारा आ गई है. स्काउट और यंग के बीच जमकर लड़ाई हुई है. यंग ने स्काउट को नकली तक बोल दिया.
स्काउट और यंग की हुई लड़ाई
शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस प्रोमो वीडियो में यंग, स्काउट से बहस करते हैं. बोलते हैं कि पहले तू आम्रपाली जी से झगड़ा फिर मुझसे झगड़ा, तेरा नेचर बहुत नकली है. स्काउट ने यंग से बोला कि नकली का क्या मतलब होता है स्काउट फिर बोलते हैं कि तेरे जैसे बहुत देखे हैं. यगं भी बोलते हैं कि मैंने भी तेरे जैसे बहुत देखे हैं. मुझे तेरे जैसे के मुंह नहीं लगना. इसके बाद स्काउट बोलते हैं कि तेरे जैसे को मैं गिनता नहीं हूं. यंग और स्काउट के बीच जमकर बहस होती है.
लव देखती रहीं लड़ाई
अरिशफा यंग और स्काउट को शांत कराने की कोशिश करती हैं. लेकिन दोनों अरिशफा की सुनते नहीं हैं. वहीं दूसरी तरफ लव गिल सोफे पर बैठकर दोनों की बहस को देखती हैं. वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा स्काउट में बहुत ईगो है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कोई रात को फिर से सॉरी बोलते हुए आएगा. एक यूजर ने लिखा- यंग ने चुगली करके पहले ही ट्रस्ट तोड़ दिया था.
लास्ट वीकेंड का वार से ही दोनों के बीच अनबन देखने को मिल रही है. वीकेंड का वार में जब सलमान खान ने बताया कि स्काउट के यंग के घर ना ले पाने की बात को डिस्कस किया था. इसके बाद यंग को काफी बुरा लगा था. यंग आम्रपाली से बोलते हैं कि मैंने इसे भाई बोलकर बताया था. इससे इस बात को ऐसे बोल दिया. मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था. स्काउट यंग को समझाने के लिए आते हैं लेकिन वह उससे नाराज हो जाते हैं. आने वाले दिनों देखने को मिलेगा क्या स्काउट और यंग की दोस्ती खत्म हो जाएगी. दोनों दोस्त से एक दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे. इसके बारे में तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
इसे भी पढ़ें- फिर टूटा Miss Universe के ताज का सपना! क्यों चंद कदमों की दूरी पर आकर ही थम जाते हैं कदम; 40 बार टॉप कट से बाहर हो चुका है भारत