इश्क और सूफियाना संगीत: दो महीने से म्यूजिक चार्ट पर छाया सतिंदर सरताज का गाना, प्रेमिका की तारीफ में गढ़े खूबसूरत अल्फाज
सतिंदर सरताज का रोमांटिक पंजाबी गाना 'गुजारिश' रिलीज के दो महीने बाद भी म्यूजिक चार्ट पर अपनी जगह बनाए हुए है. सूफियाना संगीत और दिल छू लेने वाले बोलों से सजा यह गाना प्रेमिका के प्रति प्यार और उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' में अपने गाने को लेकर मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज खूब चर्चा में हैं. साथ ही उनके बाकी गाने भी काफी सुने जा रहे हैं. इसी बीच उनके एक पंजाबी रोमांटिक गाने 'गुजारिश' (Guzarish) ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. यूट्यूब पर छाया ये गाना एक इन दिनों लोगों की पसंद बना हुआ है.
सितंबर 2026 में टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ ये गाना अब तक यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार चुका है. साथ ही इस गाने से यूट्यूब के टॉप सॉन्ग इंडिया चार्ट में भी टॉप 10 में जगह बनाई है. बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए लगभग दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है और आज भी ये गाना सुनने वालों का फेवरेट बना हुआ है.
दो महीने बाद भी बरकरार है गाने का क्रेज
साल 2026, सितंबर में रिलीज हुआ गाना 'गुजारिश' (Guzarish) धीरे-धीरे लोगों के बीच पॉपुलर होता जा रहा है. अब इस गाने ने 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, यह गाने ने की बड़ी उपलब्धि है. जबकि, नवंबर के दूसरे हफ्ते के यूट्यूब टॉप सॉन्ग इंडिया (Top Songs India) चार्ट में भी इसने टॉप 10 में जगह बनाई. 12 नवंबर को खत्म हुए चार्ट वीक में यह गाना भारत के चार्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया था.
Kaali Kheti Review: फुल पैसा वसूल है जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की 'काली खेती, नए लेवल पर पहुंची ये हॉरर फिल्म
आज के दौर में जहां, एक साथ कई गाने रिलीज हो जाते हैं. ऐसे में किसी गाने का लगातार चर्चा में बने रहना अपने आप में बड़ी बात है. सतिंदर सरताज का ये गाना ऐसे ही पॉपुलर बना हुआ है. इस गाने के बोल के साथ-साथ इसका म्यूजिक दिल को सुकून देने वाला है.
सतिंदर सरताज की आवाज और सूफियाना अंदाज ने जीता दिल
बता दें कि सतिंदर सरताज अपनी अलग आवाज और सूफियाना अंदाज के जाने जाते हैं. उनके इस गाने में भी सिंगर का यही सूफी अंदाज देखने को मिला है. यह एक रोमांटिक पंजाबी गाना है, जिसमें प्यार के एहसास को खूबसूरत शब्दों के जरिए दिखाया गया है. गाने के बोल प्रेमिका की तारीफ करते हैं और इश्क के नर्म एहसास को बयां करते हैं.
धार्मिक पहचान से जुड़े गहने पहनने पर पहले भी विवादों में घिर चुके हैं सितारे, करीना कपूर का मामला कितना अलग?
इस गाने की खासियत इसकी सादगी और इसका म्यूजिक है. अगर आप सुनेंगे तो आज कल के गानों में तेज बीट्स या शोर-शराबे होते हैं. वहीं, इसमें मधुर आवाज, धुन और शब्दों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. इसी वजह से यह गाना म्यूजिक लवर्स का फेवरेट बना हुआ है.