स्टार पिता सैफ अली खान ने नहीं की मदद, सारा अली खान के खुलासे ने चौंकाया; कहा-मैं सिंगल मदर के साथ रहती हूं
सारा अली खान ने अपने करियर और परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पिता सैफ अली खान ने करियर बनाने में उनकी मदद नहीं की. सारा ने खुद को सिंगल मदर के साथ रहने वाली बताते हुए अपनी परवरिश और फिल्मी सफर को लेकर चर्चा छेड़ दी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पर हमेशा से ही नेपोटिज्म का टैग लगता है. इस साल दो फिल्मों में नजर आईं, मुदस्सर अजीज की रोमांटिक कॉमेडी 'पति पत्नी और वो 2' और आकाश कौशिक की स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर. लेकिन फिर भी एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा को लगातार नेपोटिज्म के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है.
हाल ही में सारा अली खान ने इस मुद्दे पर बात की कि उनके परिवार की विरासत ने उनके करियर में मदद की है या उन पर बोझ बनी है. बता दें की सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली शर्मिला टैगोर की पोती भी हैं. सारा ने बताया कि उनके खानदान की वजह से उन्हें आसानी से मौके तो मिल गए, लेकिन इसके चलते उनकी कड़ी मेहनत का श्रेय उनसे छिन भी गया.
करियर बनाने में पिता सैफ अली खान ने नहीं की मदद
फिल्मफेयर के साथ बातचीत में सारा अली खान ने कहा, 'यह दोनों का मिला-जुला रूप है. मैं इतनी नासमझ या भ्रम में नहीं हूं कि इस बात को न मानूं या इसके लिए आभारी न रहूं कि इसने मेरे लिए रास्ते खोले हैं. इसने मुझे मौके दिए हैं. मुझे पहचान और शोहरत दिलाई है, शायद एक एक्टर बनने से पहले ही. लेकिन साथ ही कभी-कभी मुझे लगता है कि उम्मीदों का लेवल बहुत ऊंचा है.'
एक्ट्रेस ने कहा, 'नेपोटिज्म लोगों के लिए बस एक बुरा शब्द बन गया है. और मुझे जो बात अच्छी नहीं लगती वह यह है कि इससे किसी की मेहनत की अहमियत कम हो जाती है. मैंने पहले भी यह कहा है और फिर से कहूंगी. चाहे जाह्नवी हों, अनन्या हों या मैं हमने यह नहीं चुना है कि हम किसके घर पैदा हों.'
दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ताजमहल पहुंचे दिलजीत दोसांझ, कड़ी सुरक्षा के बीच किया दीदार; बोले- 'All About Love'
उन्होंने आगे कहा, 'हम बस किस्मत वाले थे. मुझे नहीं लगता कि हमारी गलती न होने पर भी हमें दोषी ठहराना सही है. क्या मुझे लगता है कि हमें कोई फायदा मिला है? हां, बिल्कुल. हमें ऐसा डेब्यू मिला जिसके लिए लोग तरसते हैं. लेकिन अपने करियर के आठ साल बाद भी अगर मुझे लोगों को यह समझाना पड़े... तो मुझे नहीं लगता कि यह जिम्मेदारी मुझ पर होनी चाहिए.
सारा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'मैं अपनी सिंगल मदर के साथ रहती हूं. मेरे पास ऐसा कोई पिता नहीं था जो ऑफिस जाए, मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स पर बातचीत करे या लोगों से मुझे अपनी फिल्मों में लेने की गुजारिश करे. जब मुझे 'केदारनाथ' को लेकर कोई परेशानी हुई, तो मैंने उसे खुद ही सुलझाया. मेरे साथ कोई नहीं था. यह दोधारी तलवार की तरह है, क्योंकि इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था.'
केदारनाथ से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
बता दें कि जब सारा ने 'केदारनाथ' से अपने करियर की शुरुआत की, तब तक सैफ एक बड़े स्टार बने हुए थे. लेकिन वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे और उन्होंने अपनी साथी कलाकार करीना कपूर से शादी कर ली थी. 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में एक टॉप स्टार रहीं अमृता ने 1994 में जब वे सारा को जन्म देने वाली थीं. एक्टिंग से दूरी बना ली. हालांकि, आठ साल बाद उन्होंने एक्टिंग में वापसी की, लेकिन उनकी फिल्में बहुत कम ही आईं.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का एक्शन, सभी 11 आरोपियों पर MCOCA; अब जेल से निकलना आसान नहीं
वहीं, सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' का काम चल ही रहा था, तब उसमें हो रही देरी की वजह से उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली. इस बात से नाराज होकर 'केदारनाथ' के मेकर्स ने उन पर कोर्ट में 5 करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया. हालांकि, बाद में यह मामला कोर्ट के बाहर ही सुलझ गया. क्योंकि रोहित शेट्टी ने अपनी पुलिस ड्रामा फिल्म 'सिम्बा' में सारा के लिए समय निकाल दिया. ताकि वह 'केदारनाथ' की शूटिंग पूरी कर सकें. अब सारा ने साफ किया है कि कुछ रिपोर्ट्स के उलट इस विवाद को सुलझाने में सैफ ने कोई मदद नहीं की थी.