)
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टूनाइट' में शमिल हुए थे, जहां उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर कई ऐसी टिप्पणियां कर दीं जो आम लोगों को खास पसंद नहीं आईं. उन्होंने शो में बातचीत के दौरान कहा था कि अब उन्हें इस देश में शांति का एहसास नहीं होता है. 'मुन्ना भाई' का कहना था कि इस देश के लोग बहुत ही अच्छे और प्यारे हैं. यहां शांति होनी चाहिए. लेकिन उन्हें अपने इस देश में अब वो महसूस नहीं होती है. उन्होंने आगे कहा, 'हम इंडियन्स बड़े दिल वाले और मेहमाननवाजी करने वाले लोग होते हैं. हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही करते रहना चाहिए. मैं शिवाजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द ही लौट आएं.'
संजय दत्त की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई और लोगों ने तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए. इतना ही नहीं, उन्होंने संजय दत्त के पुराने दिनों को याद कर, उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. इंटरनेट पर हैवी ट्रोलिंग का सामना करने के बाद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सफाई पेश की है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर संजय दत्त ने लिखा, 'मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मेरा इरादा कभी भी किसी व्यक्ति, कम्युनिटी या इंट्यिट्यूट की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अपमानित करना या अनादर करना नहीं था.' उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई पेश करते हुए आगे कहा, मेरा कमेंट पहले से तय की गई बातचीत का हिस्सा था, जिसका मतलब सिर्फ हल्की-फुल्की कॉमेडी और लोगों को हंसाना था. उनके पीछे की भावना 'मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली कॉमेडी और डायलॉग पर तंज था, स्पेशली 'गांधीगिरी' के कांसेप्ट पर, जिसक उद्देश्य सिर्फ प्यार, लगाव, एकजुटता और अच्छा मैसेज देना था. लेकिन दुर्भाग्य से, मेरे शब्दों का मतलब तय की गई बातचीत से हटकर दिखा.'
I would like to clarify that it was never my intention to hurt, offend, or disrespect the sentiments of any individual, community, or institution. My remarks were made in the context of a scripted conversation intended to be light-hearted and humorous. The spirit behind them was similar to the humour and satire seen in films like Munna Bhai, particularly the concept of 'Gandhigiri,' which was intended to convey a message of love, warmth, togetherness, and goodwill. Unfortunately, my words were interpreted outside of that intended context.
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 4, 2026
इस शो के दौरान संजय दत्त ने अपने मशहूर मुन्ना भाई के किरदार को पॉलिटिकल तंज में भी शामिल किया. उन्होंने हंसते हुए खुद को 5 मिनट के लिए देश का प्रधानमंत्री मान लिया और अपने ही खास अंदाज मुन्ना भाई के रूप में नेशन को एक भाषण दिया. उन्होंने कहा, 'अपुन गांधी जी को बहुत मानता है और गांधी जी के तीन बंदर सबको पता है, बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो. लेकिन आज एक चौथा बदंर भी मांगता है. बुरा देखोगे तो ठीक कौन करेगा?'.
शेखर सुमन के शो में संजय दत्त का ये कॉमेडी से भरपूर कमेंट ऑनलाइन विवाद और बहस बन गया, जिसने इस बातचीत के पीछे के मतलब को पूरी तरह से बदल दिया. बात करें संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, एक्टर जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'रेंजर' (जान) में दिखाई दे सकते हैं, जो इस समय प्रोड्क्शन में फंसी हुई है. इसके अलावा वो 'खलनायक रिटर्स' में भी दिखाई देंगे.