App

विवाद हुआ तो वीडियो खोजने लगे लोग! समय रैना का शो बंद नहीं हुआ, बहस बन गया... क्या Controversy अब बनीं कॉमेडी की फ्री मार्केटिंग?

Opinion: कॉमेडी क्लिप वायरल होती है, फिर शुरू होती है नई बहस, नेता और सेलिब्रिटी रिएक्शन देते हैं और विवाद के बीच नई ऑडियंस शो तक पहुंच जाती है. क्या कंट्रोवर्सी अब डिजिटल कॉमेडी की नई मार्केटिंग प्लानिंग बन गई है?

विवाद हुआ तो वीडियो खोजने लगे लोग! समय रैना का शो बंद नहीं हुआ, बहस बन गया... क्या Controversy अब बनीं कॉमेडी की फ्री मार्केटिंग?
Image Credit: India’s Got Latent controversy explained

कॉमेडी का मकसद आमतौर पर हंसाना होता है, लेकिन जब किसी कॉमेडी शो के मजाक पर विवाद खड़ा हो जाए, तो कहानी सिर्फ हंसी तक सीमित नहीं रहती. वो सोशल मीडिया, पॉलिटिक्स, सेलिब्रिटी और पब्लिक बहस का हिस्सा बन जाती है. 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. शो के एक कंटेंट पर विवाद हुआ, क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, कई पॉलिटिशियन के रिएक्शन सामने आए, एक्टर्स और सेलिब्रिटीज ने अपनी राय रखी और देखते ही देखते एक कॉमेडी शो नेशनल बहस का टॉपिक बन गया.

यहां दिलचस्प सवाल सिर्फ ये नहीं है कि शो में क्या कहा गया या किस बात पर विवाद हुआ. बड़ा सवाल ये है कि क्या विवाद खुद शो की पॉपुलैरिटी का इंजन बन गया? शो के हालिया विवाद में बिहार और कश्मीर से जुड़े मजाक को लेकर अलग-अलग पॉलिटिशियन्स ने आपत्ति जताई. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस मुद्दे को ज्यादा बड़ा न बनाने की अपील की, जिससे विवाद पर पॉलिटिक रिएक्शन का दायरा और साफ हुआ.

एक क्लिप से शुरू होता है पूरा चक्र

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरलिटी का एक नया पैटर्न बन चुका है. पहले कोई क्लिप सामने आती है. उसके बाद लोग उसे शेयर करते हैं. कुछ लोग मजाक का सपोर् टकरते हैं, तो कुछ उसे ट्रोल करते हैं. फिर सोशल मीडिया पर बहस शुरू होती है. अगर इसी दौरान किसी नेता या सेलिब्रिटी का रिएक्शन आ जाए तो उस क्लिप को दूसरी ऑडियंस भी मिल जाती है. यही वजह है कि कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट कई बार उस कंटेंट से भी ज्यादा तेजी से फैलता है जिस पर कोई विवाद नहीं हुआ.

क्या नेता बन जाते हैं अनजाने प्रमोटर?

किसी विवादित वीडियो की राजनीतिक आलोचना का अचानक असर ये भी हो सकता है कि लोग ओरिजनल वीडियो खोजने लगें. जरा सोचिए, जिस इंसान ने क्लिप नहीं देखी, उसके सामने जब ये बात आती है कि किसी नेता ने किसी कॉमेडियन या शो पर रिएक्शन दिया है, तो स्वाभाविक सवाल उठता है कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा गया या दिखाया गया था, जो चर्चा का मुद्दा बन गया है? यहीं से क्यूरोसिटी ऑडियंस को ओरिजनल कंटेंट तक पहुंचाती है.

samay raina

हालिया विवाद में भी पॉलिटिकल रिएक्शन कई दलों और नेताओं की ओर से आए. शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कॉमेडी में जाति, क्षेत्र और धर्म जैसे विषयों को शामिल करने पर सवाल उठाए, जबकि बीजेपी से जुड़े नेताओं ने भी टिप्पणियों की आलोचना की. इस तरह किसी एक क्लिप पर आए रिएक्शन उस क्लिप को अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक ग्रुप की ऑडियंस तक पहुंचा सकती है.

विवाद जितना बड़ा, क्यूरोसिटी उतनी ज्यादा?

सोशल मीडिया की इकोनॉमी में ध्यान सबसे जरूरी चीजों में से एक है. जिस कंटेंट पर लोग बात कर रहे हैं, वो दूसरे कंटेंट की तुलना में ज्यादा दिखाई देता है. यही वजह है कि विवाद किसी शो के लिए एक तरह का क्यूरियोसिटी ट्रिगर बन सकता है. लोग ये जानने के लिए वीडियो देखते हैं कि आखिर विवाद किस बात पर हुआ. इसके बाद कुछ लोग पूरा एपिसोड देखते हैं, कुछ दूसरे क्लिप तलाशते हैं और कुछ सोशल मीडिया पर अपना ओपिनियन शेयर करते हैं. इसका सीधा असर शो की व्यूअरशिप पर पड़ता है.


एक्टर्स VS पॉलिटिशयन कॉमेडी की बाउंड्री कहां?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी बहस ने कॉमेडी की सीमाओं को लेकर पुराने सवाल को फिर सामने ला दिया है. एक तरफ कॉमेडियन और उनके सपोर्टर ये तर्क देते हैं कि तंज का काम अनकंमफर्टेबल सवालों और सेसिंटिव टॉपिक पर भी टिप्पणी करना है. दूसरी तरफ ट्रोलर्स का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी है.

manoj bajpayee

एक्टर मनोज बाजपेयी ने हालिया विवाद पर रिएक्शन देते हुए खुद पर हंसने और मजाक को लेकर ज्यादा कंमफर्टेबल होने की जरूरत की बात कही. लेकिन पॉलिटिशियन का रिएक्शन बताता है कि समाज में कॉमेडी की एकसेप्ट करने की सीमा को लेकर एक राय नहीं है. यही टकराव कॉमेडी को खबरों में लाता है और सोशल मीडिया उस चर्चा को कई गुना बड़ा कर देता है.

ट्रैडिशनल, सेंसिटिविटी या सिर्फ क्यूरियोसिटी ?

यहां सबसे अहम सवाल ऑडियंस को लेकर है. क्या लोग 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इसलिए देख रहे हैं क्योंकि उन्हें इसका फॉर्मेट और कॉमेडी पसंद है? या वो इसलिए शो तक पहुंच रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर लगातार उसका नाम सुनाई दे रहा है? या फिर वजह सिर्फ इतनी है कि वो जानना चाहते हैं कि जिस क्लिप पर नेता और सेलिब्रिटी रिएक्शन दे रहे हैं, उसमें आखिर हुआ क्या?. शायद है कि किसी इंसान के लिए ये तीनों वजहें एक साथ काम कर रही हों.

Ranveer Allahbadia

विवाद किसी नए ऑडियंस को पहली बार शो तक ला सकता है. इसके बाद अगर उसे शो का कंटेंट पसंद आता है तो वो रेगुलर ऑडियंस बन सकता है. लेकिन अगर उसकी दिलचस्पी सिर्फ विवाद तक सीमित है तो उसका जुड़ाव भी वहीं तक शामिल हो सकता है.

कंट्रोवर्सी: प्रमोशन भी, जोखिम भी

विवाद किसी शो की पहुंच बढ़ा सकता है, लेकिन इसे हमेशा फायदे के रूप में नहीं देखा जा सकता है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पिछला विवाद इसका बड़ा एग्जाम्पल है. साल 2025 में शो से जुड़े एक विवाद के बाद पुलिस शिकायतों और कानूनी कार्रवाई तक मामला पहुंचा था. उस घटना ने डिजिटल कॉमेडी, अश्लीलता और सोशल मीडिया कंटेंट के नियमों पर पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी थी. यानी कंट्रोवर्सी किसी शो को चर्चा में ला सकती है, लेकिन वही विवाद कानूनी, सामाजिक और व्यावसायिक जोखिम भी पैदा कर सकता है. इसीलिए विवाद को दो धार वाली तलवार माना जा सकता है.

samay raina show

असली ताकत कंटेंट है या कंट्रोवर्सी?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कहानी में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसकी असली ताकत कहां है. अगर शो का ओरिजनल कंटेंट ऑडियंस को अट्रैक्ट नहीं करता, तो विवाद से पैदा हुई क्यूरियोसिटी लंबे समय तक ऑडियंस को बनाए नहीं रख सकती. लेकिन अगर कंटेंट पहले से चर्चा के लायक है, तो विवाद उसकी पहुंच को अचानक कई गुना बढ़ा सकता है. इसे आसान भाषा में ऐसे समझा जा सकता है कि कंटेंट इंजन है, तो कंट्रोवर्सी एक्सीलेटर है. विवाद ऑडियंस को शो तक पहुंचा सकता है, लेकिन उसे शो से जोड़े रखने का काम कंटेंट ही करता है.

शो की पॉपुलैरिटी या विवाद की पॉपुलैरिटी?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ा मौजूदा विवाद सिर्फ कॉमेडी की सीमा का सवाल नहीं है. ये डिजिटल एंटरटेनमेंट की बदलते नेचर को भी दिखाता है, जहां कॉमेडी, राजनीति, सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया एक-दूसरे से लगातार जुड़ रहे हैं. आज एक कॉमेडी क्लिप पर किसी नेता का बयान लाखों लोगों को उस क्लिप तक पहुंचा सकता है. सेलिब्रिटी का रिएक्शन उसे नई चर्चा दे सकती है और सोशल मीडिया की बहस उसे कई दिनों तक पसंदीदा बनाए रख सकती है.

indias's got latent

लेकिन अगर ऑडियंस सिर्फ ये जानने के लिए शो देख रही है कि अगला विवाद किस बात पर होगा, तो ये डिजिटल एंटरटेनमेंट का एक नया पैराडॉक्स है. कभी कॉमेडी विवाद पैदा करती थी, अब कई बार विवाद ही कॉमेडी को वायरल कर देता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More