SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सामंथा रूथ प्रभु ने दिखाई बेबी बंप की झलक, बिना तामझाम के किया मैटरनिटी शूट; तस्वीर पर फिदा हुए फैंस

सामंथा रूथ प्रभु ने अपने बेबी बंप की एक तस्वीर शेयर करके फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की झलक दिखाई और मजाक में इसे अपना 'मैटरनिटी शूट' बताया. एक्ट्रेस अपने पति राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही हैं. इसके लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 10, 2026, 06:05 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 06:12 AM IST
Image Credit: प्रेग्नेंसी में सामंथा रूथ प्रभु का दिखा कूल अंदाज
Join

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों प्रेग्नेंसी का आनंद ले रही हैं और अपनी जिंदगी के इन बेहतरीन पलों का लुत्फ उठा रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की फोटो फैंस के साथ शेयर की और इसे अपना 'मैटरनिटी शूट' बताया. हसीना के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसने हर किसी का ध्यान खींचा है. तस्वीरों को देखकर फैंस ने हसीना पर बेहद प्यार लुटाया है.

'खुशी' फिल्म की एक्ट्रेस सामंथा ने हाल ही में एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखा रही हैं. हालांकि, किसी भव्य या ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट के बजाय उन्होंने एक सादा और आरामदायक तरीका चुना. तस्वीरों में हसीना सोफे पर आराम से बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सामंथा ने अपनी एक कैंडिड तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे पर आराम कर रही हैं. सनग्लासेस पहने एक्ट्रेस सोफे पर आराम से बैठी हैं और प्यार से अपने बेबी बंप को थामे हुए हैं. इसके साथ सामंथा ने एक छोटा और मजेदार कैप्शन लिखा, 'इसे ही मेरा मैटरनिटी शूट समझें.'

बेहद कैजुअल लुक में नजर आईं सामंथा

तस्वीर में 'ऊ अंटावा' फेम एक्ट्रेस सामंथा लाल टॉप और सफेद ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने इस कैजुअल लुक को काले चश्मे के साथ पूरा किया. सामंथा के तस्वीर पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया और प्यारे-प्यारे मैसेज लिखे. एक फैन ने उन्हें 'अब तक की सबसे कूल होने वाली मां' बताया, तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'प्लॉट ट्विस्ट: बच्चा अभी से सारी लाइमलाइट चुरा रहा है.' एक और फैन ने लिखा, 'जल्द ही जूनियर सामंथा आने वाली हैं.'

कपल जल्द करेगा अपने पहले बच्चे का स्वागत

बता दें कि सामंथा अपने पति राज निदिमोरु के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में एक निजी समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. गौरतलब है कि इससे पहले उनकी शादी नागा चैतन्य से हुई थी. कुछ हफ्ते पहले सामंथा और राज ने कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन में 'सीमनथम' (पारंपरिक गोद भराई समारोह) आयोजित करके अपने जीवन के इस खास पड़ाव का जश्न मनाया.

बता दें कि जून 2026 में अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की हैदराबाद में आयोजित सक्सेस मीट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अपने मौजूदा काम पूरे करने के बाद वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगी, ताकि अपने जीवन के इस नए चरण पर ध्यान दे सकें. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि यह ब्रेक कुछ समय के लिए ही होगा और मां बनने के बाद वह बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. फिलहाल वह 'मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट कर रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES