)
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर इन दिनों ऑडियंस में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में उतरने जा रही इस फिल्म की वॉर थीम और स्टारकास्ट ने पहले ही लोगों का ध्यान खींचा है. लेकिन हाल ही में इसका गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' एक अलग वजह से चर्चा में आ गया है. साजिद खान के लिखे और कंपोज किए गए इस गाने पर सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
कई लोगों का मानना है कि एक सीरियस वॉर बैकग्राउंड वाली फिल्म में ऐसे हल्के-फुल्के और मजेदार टाइटल वाले गाने की क्या जगह है, जबकि कुछ लोग इसे फिल्म के मूड के हिसाब से देखने की बात कर रहे हैं. इसी चर्चा के बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने मौजूदा दौर के गानों की भाषा और लिखने के लेवल पर अपनी बात रखी है.
एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जब जावेद अख्तर से सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी 'को लेकर सवाल किया गया और ये पूछा गया कि क्या ऐसे बोल बॉलीवुड में लेखन के गिरते लेवल को दिखाते हैं. इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि पॉपुलर म्यूजिक उसी समाज की बोलचाल और शब्द-भंडार को दिखाता है, जिसमें वो रचा-बसा होता है.
जावेद अख्तर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि म्यूजिक और सिनेमा समाज से अलग नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म म्यूजिक खाली नहीं हैं. वो भी समाज का हिस्सा हैं. आज, चाहे Gen Z हों या उनसे बड़े लोग, उनकी वोकैबुलरी उनके माता-पिता या दादा-दादी जितनी अच्छी नहीं है. उनकी वोकैबुलरी कम हो गई है.'
उन्होंने आगे कहा, 'भाषा, बेशक, बातचीत के लिए है. लेकिन ये अपने आप में एक अच्छी कला है. इसमें सुंदरता और शान है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं. भाषा एक कला है, ये सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं है. लेकिन आज हमारी भाषा पर ध्यान कहां है? आज कितने लोग साहित्य और कविता पढ़ते हैं?'.
अख्तर ने इस पूरे हालात को आज की बदलते लाइफस्टाइल और सोच से जोड़ते हुए कहा कि अब हर चीज को फायदे और पैसे के तराजू पर तौला जाने लगा है. उन्होंने कहा, 'समाज यूटिलिटी-ओरिएंटेड हो गया है और प्रॉफिट की डेफिनिशन ये है कि क्या इसे बैंक में डाला और निकाला जा सकता है. अगर नहीं, तो इसका क्या इस्तेमाल है? म्यूजिक, आर्ट और लिटरेचर की गहराई को किनारे कर दिया गया है.'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मुझे क्रेडिट भी देना चाहिए जहां इसका हक है. आज के युवा हमारी वजह से इसमें वापस आ रहे हैं. वो ये सब खुद ही खोजने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए, मैं बिल्कुल भी नेगेटिव नहीं हूं.दस से पंद्रह साल बाद, कुछ बड़ा रिवाइवल होगा.'
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने खुद इस गाने को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया था. उन्होंने बताया कि ये गाना एक स्पेशल सीन के दौरान आता है, जिसमें एक ऑफिसर और कई सैनिक अपनी पत्नियों की तारीफ करते नजर आते हैं. सलमान ने कहा, 'मुझे पता है कि हर कोई सोच रहा है कि 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' फिल्म 'मातृभूमि' में कैसे फिट होती है . क्या ये सबके दिमाग में नहीं है? जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि ये कैसे फिट होती है. ये तब आता है, जब एक ऑफिसर और कई सैनिक अपनी पत्नियों की तारीफ करते हैं। हमने आपको जो भी गाने दिखाए हैं, वो विजुअल फिल्म में काफी कम होंगे.
'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को सलमान खान और मुस्कान ने अपनी आवाज दी है और इस गाने में चित्रांगदा सिंह भी दिखाई देती हैं. फिल्म की रिलीज नजदीक आने के साथ ही ये गाना और इसके बोल लोगों के बीच लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं.