'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन में पहले गेस्ट बने सलमान खान, टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट; इस दिन होगा प्रीमियर
करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सलमान खान पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो का टीजर सामने आने के बाद अब दर्शकों को प्रीमियर की तारीख और एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'कॉफी विद करण' के नौवें और आखिरी सीजन में जल्द ही गेस्ट बनेंगे. हाल ही में जियोहॉटस्टार ने एक नए प्रोमो जारी किया है. फिल्ममेकर करण जौहर का होस्ट किया जाने वाला यह चैट शो 14 अक्टूबर को वापसी कर रहा है. इस ऐलान के साथ ही लंबे समय से चल रहे इस सेलिब्रिटी शो के आखिरी सीजन की भी शुरुआत हो रही है.
जियोहॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'भाई के बिना आप फाइनल कॉफी शुरू नहीं कर सकते.' इस पोस्ट से सीजन की शुरुआत में सलमान के आने की पुष्टि हो गई है, हालांकि एपिसोड के बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
सलमान खान बनेंगे करण जौहर के पहले गेस्ट
सलमान पहले भी 'कॉफी विद करण' के सीजन में आ चुके हैं और शो में उनकी बातचीत अक्सर दर्शकों का ध्यान खींचती रही है. आखिरी सीजन के पहले एपिसोड में उनकी वापसी उन्हें शो को और भी मजेदार बनाने वाला है. प्रोमो में एक्टर के मशहूर निकनेम 'भाई' का भी इस्तेमाल किया गया है. ताकि पहले गेस्ट के तौर पर उनकी अहमियत को दिखाया जा सके. जियोहॉटस्टार ने अभी तक उन दूसरे सेलेब्रिटीज़ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है जिनके इस सीजन में आने की उम्मीद है.
प्रोमो में करण कहते हैं, 'यह सीजन किसी भी तरफ जा सकता है.' तब सलमान जवाब देते हैं, 'जा ही सकता है. यह तो गया है, पक्का गया है.' पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'एक आखिरी बार 'कॉफ़ी विद...' उस इकलौते 'भाई' के साथ.'
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन
बता दें कि 'कॉफी विद करण' अपने नौवें सीजन के साथ खत्म हो रहा है. आखिरी सीजन के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने एक बयान में कहा था, 'कुछ सफ़र ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की आप प्लानिंग नहीं करते. बस आपके मन में कहीं न कहीं यह बात होती है कि अब उन्हें अलविदा कहने का समय आ गया है. 'कॉफी विद करण' मेरी जिंदगी का एक बहुत खास हिस्सा रहा है. इसने मुझे दोस्त, यादें, पूरी तरह से मस्ती भरे पल, ढेर सारा प्यार और हां, कुछ विवाद भी दिए हैं! लेकिन इन सबके बीच जो चीज हमेशा बनी रही, वह है दर्शक. वे हमारे साथ हंसे, हमसे बहस की, हमें ट्रोल किया, हमें सराहा और सबसे जरूरी बात वे बार-बार एक और कप के लिए वापस आते रहे.'
बयान में आगे कहा गया, 'अलविदा कहना इमोशनल कर देने वाला है, लेकिन यह सही भी लगता है. यह आखिरी सीजन उन सभी लोगों के प्रति आभार और प्यार के साथ आखिरी बार अपना मग उठाने का मेरा तरीका है, जिन्होंने 'कॉफी विद करण' को वह बनाया है जो यह आज है. तो आइए, मेरे साथ कॉफी का एक आखिरी कप पीजिए. बस एक आखिरी बार.'
बता दें कि फिल्ममेकर और टीवी होस्ट करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने भी शो के लंबे सफर को याद किया. उन्होंने कहा कि 'कॉफी विद करण' ऐसा टॉक शो रहा है, जिसने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को दर्शकों के घरों तक पहुंचाया और एक ऐसा फैन बेस बनाया, जिसकी तुलना बहुत कम शोज से की जा सकती है. 'कॉफी विद करण' का फाइनल सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.