SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी ऐश्वर्या राय तो कभी कटरीना कैफ, स्क्रीन पर कैसी रही सलमान खान की केमिस्ट्री? सवाल सुनकर एक्टर ने दिया ये जवाब

सलमान खान से इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ ऑन सस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में सवाल किया गया है. एक्टर ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 07, 2026, 05:11 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 05:48 PM IST
Image Credit: कटरीना कैफ संग केमिस्ट्री को लेकर सलमान खान ने किया सवाल
Join

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान समेत फिल्म की पूरी टीम नजर आई. इस मौके पर सलमान खान से ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ उनकी ऑनस्क्रीम केमिस्ट्री को लेकर सवाल किया गया है. इस सवाल के जवाब में एक्टर ने मजेदार जवाब दिया.

ऐश्वर्या और कटरीना को लेकर किया सवाल

मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान से सवाल किया है कि सुल्तान में अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और चित्रांगदा सिंह, किन खूबियों की वजह से आपकी इनके साथ ऑन स्क्रीन जोड़ी हिट रही है. इस सवाल का जवाब सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में देते हुए बोले- केमिस्ट्री में पंच है. इस जवाब को सुनकर सब हंस पड़े. जब उनसे चित्रांगदा की सबसे अच्छी खूबी क्या है. इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने बोला- उनमें बिल्कुल भी असुरक्षा नहीं है.

ऐश्वर्या राय को 3 साल तक किया डेट

ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने एक दूसरे को डेट किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने लगभग एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया है. 1999 से 2002  तक एक दूसरे को डेट किया था. साल 1999 में दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों ने साथ में कभी किसी काम नहीं किया.

11 रुपये में मिलेंगे मातृभूमि के टिकट

इवेंट में सलमान ने घोषणा की 75  साल उससे अधिक लोग मात्र 11 रुपये में टिकट खरीदकर फिल्म देख सकते हैं. एक्टर ने इंवेट में बोला कि हमने केवल 75 साल के ऊपर के लोगों के लिए टिकट की कीमत 11 रुपये रखी है.

सलमान खान का किरदार

फिल्म मातृभूमि में सलमान खान आर्मी ऑफिसर समतोष बाबू के किरदार में हैं. संतोज बाबू को महावीर चक्र अवॉर्ड मिल चुका है. स्क्रीन पर सलमान खान वीरता और साहत के साथ आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे.

बिग बॉस कर रहे हैं होस्ट

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 शो को होस्ट कर रहे हैं. बिग बॉस शो की पहचान सलमान खान से है. सलमान खान वीकेंड का वार पर घरवालों को समझाते हैं कि वह शो में कैसा कर रहे हैं. वहीं उनकी गलतियों को लेकर डांटते भी हैं. इसके अलावा वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES