SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सैफ अली खान ने शेयर की फोटो, फैंस ने बेटे तैमूर अली खान से किया कंपेयर!

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की फोटो शेयर की है. पत्नी करीना कपूर और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सैफ की फोटो की तुलना तैमूर अली खान से की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 18, 2026, 11:51 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:54 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है. फैंस उनकी फोटो पर कमेंट कर लिखा कि तैमूर अपने पापा पर गए हैं. सोशल मीडिया पर सैफ की बचपन की फोटो फैंस पसंद कर रहे हैं.

सैफ अली खान ने शेयर किया पोस्ट 

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने बचनप की फोटो शेयर की है. इस फोटो में सैफ अली खान 6 से 7 साल के हैं. एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा क्या यह मैं हूं...1975 बॉम्बे में, कारमाइकल रोड में मां के घर की छत पर अपनी फेवरेट शर्ट में...

करीना कपूर ने बेटे संग की तुलना 

सैफ अली खान के पोस्ट में करीना कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या यह टिम है. इसके अलावा एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी कमेंट पर लिखा टिम बिल्कुल आपकी तरह दिखता है. करीना और सोनम दोनों एक्ट्रेस ने सैफ और तैमूर के लुक की तुलना की है.

यूजर्स ने किए कमेंट 

सैफ अली खान की पोस्ट में यूजर्स ने कमेंट किए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट किया घी वाला किस्सा.एक यूजर ने लिखा- बचपन से घी खाते आ रहे है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सैफ आपको घी मिला या नहीं. वहीं अन्य यूजर ने लिखा बचपन से ही घी भरा रहता है. दरअसल यूजर्स ने यह कमेंट सैफ के घी वाले बयान पर दिया है. सैफ ने बोला था कि उन्हें केबीसी के दौरान जीता हुआ दो साल का फ्री का घी अभी तक नहीं मिला.

सैफ अली खान ने हाल ही में किया डेब्यू

सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है. सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट में अपनी रॉयल अंदाज में फोटो शेयर की थी. उन्होंने अपने घर की लाइब्रेरी से अपनी फोटो शेयर की है. जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था, उस समय वह केवल अपनी पत्नी को फॉलो कर रहे थे. वहीं अब एक्टर 6 लोगों को फॉलो कर रहे हैं.

कपिल शर्मा के शो में आए सैफ अली खान 

कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट आते हैं. इस दौरान करीना और सैफ ने कई पर्सनल बातों का खुलासा किया. करीना ने बताया है कि सैफ ने उन्हें तीन बार शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद उन्होंने हां बोला. वहीं सैफ अली खान ने शो में बताया है कि 20 साल की उम्र से स्कूल में बच्चों की पीटीएम में जाते हैं. 20 से 55 साल की उम्र में एक ही स्कूल में पीटीएम में जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES