App

सैफ अली खान ने दिखाई अपनी फिटनेस रूटीन की झलक, नए प्रोजेक्ट का भी दिया हिंट; फैंस को दे सकते हैं ये सरप्राइज

सैफ अली खान एक बार फिर अपने काम और फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट रूटीन की झलक शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी इशारा किया है. उनके पोस्ट के बाद फैंस को जल्द किसी बड़े ऐलान का इंतजार है.

सैफ अली खान ने दिखाई अपनी फिटनेस रूटीन की झलक, नए प्रोजेक्ट का भी दिया हिंट; फैंस को दे सकते हैं ये सरप्राइज
Image Credit: इंस्टाग्राम

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर अपने काम और फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट रूटीन की झलक शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी इशारा किया है. उनके पोस्ट के बाद फैंस को जल्द किसी बड़े ऐलान का इंतजार है.

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया, जिससे इशारा मिलता है कि 'हैवान' के बाद अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं. बुधवार को इंस्टाग्राम पर सैफ ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खुली जगह पर सूर्य नमस्कार करते नजर आ रहे हैं.

सैफ अली खान ने शेयर किया पोस्ट

बिना शर्ट के एक्टर को खूबसूरत पहाड़ी नजारों और स्विमिंग पूल के बीच शांति से योग करते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए खुद को मेंटली और फिजिकली तौर से कैसे तैयार कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए सैफ ने अपने फॉलोअर्स को काम पर लौटने का इशारा भी दिया. कैप्शन में लिखा था, 'काम पर लौटने का समय आ गया है!.. पहले मन..फिर शरीर..एक खुशहाल नए साल के लिए फिर से सही रास्ते पर!'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

हालांकि, एक्टर ने संकेत दिया है कि वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही यह बताया है कि दर्शक इससे क्या उम्मीद कर सकते हैं. हाल ही में  सैफ अली खान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आए हैं. यह कपल 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के हालिया एपिसोड में दिखाई दिया. उनका आना इसलिए भी खास था क्योंकि बताया जा रहा है कि इस लोकप्रिय टॉक शो का नौवां सीजन इसका आखिरी सीजन है.

इस एपिसोड में सैफ की हाजिरजवाबी और चार्म के साथ करीना के बेबाक और मजेदार जवाबों का मेल देखने को मिला, जिससे बातचीत काफी मनोरंजक हो गई. यह कपल कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी एक साथ नजर आया. इस दौरान भी उन्होंने कुछ मजेदार किस्सा शेयर किया.

आखिरी बार फिल्म 'हैवान'में नजर आए थ सैफ

बता दें कि सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म 'हैवान' में नजर आए. ये फिल्म प्रियदर्शन की 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का एक कैमियो भी है. 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान को एक साथ पर्दे पर लाने वाली इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और यह 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इससे पहले वे 2008 की फिल्म 'टशन' में एक साथ नजर आए थे.

फिल्म में सैफ अली खान 'श्याम' का किरदार निभा रहे हैं. श्याम एक बेहद कुशल मार्शल आर्टिस्ट हैं, जो दृष्टिहीन हैं. उनकी सुनने, सूंघने और दिशा का पता लगाने की क्षमता असाधारण है. वह मुंबई की एक पॉश रिहायशी सोसाइटी में मेंटेनेंस मैनेजर के तौर पर काम करते हैं. काम की बात करें तो, सैफ को आखिरी बार प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैवान' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी थे. 2008 में आई फिल्म 'टशन' के बाद इस फिल्म ने दोनों अभिनेताओं को फिर से एक साथ ला खड़ा किया. इससे पहले सैफ हिंदी क्राइम ड्रामा 'कर्तव्य' में भी नजर आए थे, जिसका प्रीमियर 15 मई को नेटफ्लिक्स पर हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More